---Advertisement---

ध्यान दें! Kerala Plus One Admission 2025 के लिए आवेदन हेतु अंतिम तिथि घोषित, नहीं चेक किया तो छात्रों के हाथ लगेगी निराशा

Kerala Plus One Admission 2025 के लिए होने वाले आवेदन की अंतिम तिथि घोषित हो गई है। ऐसे में यदि छात्र 20 मई से पहले आवेदन की प्रक्रिया नहीं पूरी करेंगे तो उन्हें निराशा हाथ लग सकती है और छात्रों का भविष्य दाव पर लग सकता है।

Avatar of Gaurav Dixit

By: Gaurav Dixit

Published: मई 15, 2025 1:46 अपराह्न

Kerala Plus One Admission 2025
Follow Us
---Advertisement---

Kerala Plus One Admission 2025: दक्षिणी राज्य केरल के उन तमाम छात्रों के लिए बड़ी खबर सामने आई है जो प्लस वन में दाखिला लेने हेतु इच्छुक हैं। दरअसल, शिक्षा बोर्ड ने केरल प्लस वन एडमिशन 2025 के लिए आवेदन की अंतिम तिथि घोषित कर दी है। छात्र चाहें तो अपनी आवेदन की प्रक्रिया शुरू कर सकते हैं। शिक्षा बोर्ड की ओर से शेड्यूल के मुताबिक 20 मई तक आवेदन की प्रक्रिया चलेगी। ऐसे में यदि 20 मई तक छात्रों ने Kerala Plus One Admission 2025 के लिए आवेदन की प्रक्रिया नहीं पूरी की, तो उसके बाद निराशा हाथ लगेगी और अभ्यर्थी दाखिला लेने से वंचित हो जाएंगे। ऐसे में यदि आप भी केरल प्लस वन कक्षा में दाखिला लेने को इच्छुक हैं, तो hscap.kerala.gov.in पर जाकर आवेदन की प्रक्रिया पूर्ण कर लें।

Kerala Plus One Admission 2025 के लिए जारी शेड्यूल से जुड़ी आवश्यक जानकारियां

प्लस वन में दाखिला लेने के लिए आवेदन की प्रक्रिया पूर्ण करनी होगी जिससे जुड़ी आवश्यक जानकारियां इस प्रकार हैं-

आवेदन की शुरुआत – 14 मई 2025
आवेदन की अंतिम तिथि- 20 मई 2025
परीक्षण आवंटन प्रकाशित- 24 मई 2025
मुख्य आवंटन दौर- 2, 10 और 16 जून
कक्षा का संचालन- 18 जून से

केरल प्लस वन एडमिशन 2025 के लिए आवेदन की पूरी विधि

इसके लिए कुछ खास स्टेप्स का पालन करना होगा जिसके बारे में हम आपको विस्तार से बताएंगे।

1- सबसे पहले आधिकारिक पोर्टल hscap.kerala.gov.in पर जाएं।
2- इसके बाद लॉग इन प्रक्रिया को पूरा कर फोन नंबर व अन्य जानकारियां दर्ज करें।
3- तत्पश्चात साइट पर मांगी गई सभी जानकारियां दर्ज कर 25 रुपए का आवेदन शुल्क भुगतान करें।
4- आवेदन शुल्क भुगतान करने के बाद सबमिट विकल्प को चुनें।
5- सबमिट विकल्प को चुनते ही आपका आवेदन पूर्ण हो सकेगा और आप Kerala Plus One Admission 2025 के लिए योग्य हो सकेंगे।

नोट– आवेदन से जुड़ी ज्यादा जानकारी के लिए आधिकारिक साइट hscap.kerala.gov.in पर विजिट करें।

Avatar of Gaurav Dixit

Gaurav Dixit

गौरव दीक्षित पत्रकारिता जगत के उभरते हुए चेहरा हैं। उन्होनें चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय से अपनी पत्रकारिता की डिग्री प्राप्त की है। गौरव राजनीति, ऑटो और टेक संबंघी विषयों पर लिखने में रुची रखते हैं। गौरव पिछले दो वर्षों के दौरान कई प्रतिष्ठीत संस्थानों में कार्य कर चुके हैं और वर्तमान में DNP के साथ कार्यरत हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Punjab News

अप्रैल 16, 2026

Punjab News

अप्रैल 16, 2026

Punjab News

अप्रैल 16, 2026

Rashifal 17 April 2026

अप्रैल 16, 2026

PM Modi

अप्रैल 16, 2026

कल का मौसम 17 April 2026

अप्रैल 16, 2026