---Advertisement---

MP Board 10th 12th Result 2025 को लेकर बढ़ी सुगबुगाहट, वेबसाइट ही नहीं स्टूडेंट्स इन तरीकों से भी चेक कर सकेंगे रिजल्ट; जानें पूरी डिटेल

MP Board 10th 12th Result 2025 को लेकर सुगबुगाहट तेज हो गई है, जिसके बाद छात्र अपने नतीजों का बेसब्री से इंतजार कर रहे है।

Avatar of Anurag Tripathi

By: Anurag Tripathi

Published: अप्रैल 29, 2025 3:44 अपराह्न

MP Board 10th 12th Result 2025
Follow Us
---Advertisement---

MP Board 10th 12th Result 2025: एमपी बोर्ड रिजल्ट को लेकर सुगबुगाहट तेज हो गई है, वहीं माना जा रहा है कि बोर्ड अगले कुछ दिनों में MP Board 10th 12th Result 2025 नतीजे जारी कर सकता है, आपको बता दें कि छात्र बेसब्री से नतीजों का इंतजार कर रहे है। बता दें कि स्टूडेंट्स को परीक्षा में पास होने के लिए 33 प्रतिशत लाना अनिवार्य है, यानि अगर छात्र किसी भी सब्जेक्ट में 33 अंक से कम लाता है तो वह उस सब्जेक्ट में फेल माना जाएगा, इसके अलावा स्टूडेंट्स वेबसाइट के अलावा भी कई अन्य तरीकों से अपना रिजल्ट चेक कर सकते है।

MP Board 10th 12th Result 2025 को लेकर सुगबुगाहट तेज

गौरतलब है कि एमपी बोर्ड ने 10वीं की परीक्षा 27 फरवरी से 19 मार्च के बीच आयोजित की गई थी, तो 12वीं की परीक्षा 25 फरवरी से 25 मार्च 2025 के बीच आयोजित की गई थी। माना जा रहा है कि अगले 1 हफ्ते के अंदर बोर्ड द्वारा दोनों कक्षाओं के नतीजें जारी किए जा सकते है, जानकारी के मुताबिक सूबे के सीएम मोहन यादव ने एक मीटिंग के दौरान अधिकारियों को जल्द नतीजें जारी करने के आदेश दे दिए है।

इन तरीकों से छात्र चेक कर सकते है अपना रिजल्ट

आपको बता दें कि वेबसाइट के अलावा छात्र एसएमएस के माध्यम से अपना रिजल्ट चेक कर सकते है। अपना रिजल्ट चेक करने के लिए छात्रों को टाइप करना होगा MPBSE12 <रोल नंबर> और 56263 पर भेजना होगा। वहीं 12वीं का रिजल्ट देखने के लिए टाइप करें MPBSE12 <रोल नंबर> और 56263 पर भेज दें। इसके अलावा अगर एसएमएस के माध्यम से रिजल्ट नहीं दिख पा रहा है तो छात्र प्लेस्टोर के माध्यम से MPBSE के एप को डाउनलोड करके अपना रिजल्ट चेक कर सकते है।

वेबसाइट के माध्यम से छात्र ऐसे चेक करें MP Board 10th 12th Result 2025

  • सबसे पहले स्टूडेंट्स को अधिकारिक वेबसाइट mpbse.nic.in पर जाना होगा।
  • इसके बाद स्क्रीन पर एमपी बोर्ड 10वीं और 12वीं के लिंक पर क्लिक करना होगा।
  • लिंक पर क्लिक करने के बाद एक नया पेज खुल जाएगा, जहां छात्रों को अपनी सभी जरूरी डिटेल जैसे रोल नंबर, जन्म तिथि व अन्य जरूरी डिटेल दर्ज करके सबमिट करना होगा।
  • सबमिट करने के बाद स्क्रीन पर रिजल्ट दिखने लगेगा, भविष्य के लिए छात्र अपने रिजल्ट को डाउनलोड भी कर सकते है।

मीडिया रिपोर्टस के मुताबिक अगले 1 हफ्ते के अंदर बोर्ड द्वारा नतीजे जारी किए जा सकते है, वहीं जल्द बोर्ड इसे लेकर प्रेस कॉन्फ्रेंस भी कर सकता है।

Avatar of Anurag Tripathi

Anurag Tripathi

अनुराग त्रिपाठी को पत्रकारिता का 2 साल से अधिक का अनुभव है। उन्होंने महर्षि दयानंद यूनिवर्सिटी से अपनी पत्रकारिता की डिग्री प्राप्त की है। वह बिजनेस, यूटिलिटी, पॉलिटिक्स विषयों पर लिखने में रूचि रखते है। वर्तमान में वह डीएनपी इंडिया के साथ कार्यरत है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Rashifal 25 April 2026

अप्रैल 24, 2026

कल का मौसम 25 April 2026

अप्रैल 24, 2026

US-Iran War

अप्रैल 24, 2026

Darbhanga Airport

अप्रैल 24, 2026

Delhi Dehradun Expressway

अप्रैल 24, 2026

Anurag Dhanda

अप्रैल 24, 2026