MP Board Result 2026 कब जारी होंगे? जानें कहां और कैसे चेक करें एमबीएसई 10वीं, 12वीं के नतीजे

MP Board Result 2026: एमपी बोर्ड रिजल्ट 2026 का बेसब्री से इंतज़ार कर रहे स्टूडेंट्स के लिए एक बहुत अच्छी खबर है। मध्य प्रदेश बोर्ड कक्षा 10वीं और 12वीं वार्षिक परीक्षा उत्तर पुस्तिकाओं के मूल्यांकन की प्रक्रिया को तेज़ करने में पूरी तरह से जुटा हुआ है। इसका मकसद एमपीबीएसई कक्षा 10 और 12 के नतीजे पिछले सालों की तुलना में थोड़ा पहले जारी करना है।

MP Board Result 2026

Google Image

MP Board Result 2026: एमपी बोर्ड रिजल्ट 2026 का बेसब्री से इंतज़ार कर रहे स्टूडेंट्स के लिए एक बहुत अच्छी खबर है। यह जानकर, उन सभी छात्रों के चेहरे खुशी से खिल उठेंगे, जिन्होंने 2026 में मध्य प्रदेश माध्यमिक शिक्षा मंडल (एमपीबीएसई) द्वारा आयोजित कक्षा 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षाओं में हिस्सा लिया था। मध्य प्रदेश बोर्ड कक्षा 10वीं और 12वीं वार्षिक परीक्षा उत्तर पुस्तिकाओं के मूल्यांकन की प्रक्रिया को तेज़ करने में पूरी तरह से जुटा हुआ है। इसका मकसद एमपीबीएसई कक्षा 10 और 12 के नतीजे पिछले सालों की तुलना में थोड़ा पहले जारी करना है, ताकि छात्र समय पर ही अपनी अगली कक्षाओं और प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी शुरू कर सकें।

एमपी बोर्ड रिजल्ट 2026 कब आएगा?

आपको बता दें कि मध्य प्रदेश माध्यमिक शिक्षा मंडल एमपी बोर्ड रिजल्ट 2026 अपनी आधिकारिक वेबसाइट्स mpresults.nic.in, mpbse.nic.in और mpbse.mponline.gov.in पर जारी करेगा। हालाँकि, मध्य प्रदेश बोर्ड ने अभी तक एमबीएसई कक्षा 10 और 12 के नतीजे घोषित करने की सटीक तारीख और समय की घोषणा नहीं की है। 2026 में, एमपी बोर्ड कक्षा 10 की परीक्षाएँ 11 फरवरी से 2 मार्च 2026 तक आयोजित की गईं, जबकि एमबीएसई कक्षा 12वीं की परीक्षाएँ 7 फरवरी से 5 मार्च 2026 के बीच संपन्न हुईं।

मालूम हो कि पहले, मध्य प्रदेश बोर्ड के ज़्यादातर नतीजे मई महीने में जारी किए जाते थे। लेकिन, अब उत्तर पुस्तिकाओं के मूल्यांकन की प्रक्रिया में तेज़ी लाई गई है। नतीजतन, उम्मीद है कि एमपी बोर्ड कक्षा 10वीं और 12वीं रिजल्ट 2026 इस साल पिछले साल की तुलना में पहले जारी किए जाएँगे। मीडिया रिपोर्टों के अनुसार, इस साल लगभग 16 लाख स्टूडेंट्स बोर्ड परीक्षाओं में शामिल हुए। ये छात्र अब अपनी बोर्ड परीक्षाओं के नतीजों का बेसब्री से इंतज़ार कर रहे हैं।

कैसे चेक करें MP Board Result 2026?

ध्यान दें कि एमपी बोर्ड रिजल्ट 2026 जारी होने के बाद, स्टूडेंट्स नीचे बताए स्टेप को फॉलो करके एमपीबीएसई 10वीं और 12वीं रिजल्ट 2026 स्कोरकार्ड देख और डाउनलोड कर सकेंगे।

Exit mobile version