---Advertisement---

MP Board Result 2023: यहां जानिए कब जारी होगा 10वीं और 12वीं का रिजल्ट, ऐसे चेक कर सकते हैं परिणाम

मध्य प्रदेश बोर्ड के कक्षा 10वीं और12वीं के रिजल्ट को लेकर ये जानकारी मिल रही है कि इसका परिणाम अप्रैल महीने के अंत तक घोषित हो सकता है।

Avatar of Prakash Singh

By: Prakash Singh

Published: अप्रैल 24, 2023 4:46 अपराह्न

Follow Us
---Advertisement---

MP Board Result 2023: एमपी बोर्ड के छात्रों के लिए एक बड़ी अपडेट है। बता दें कि बोर्ड दसवीं और बारहवीं के परीक्षा परिणाम को जल्द ही घोषित करने वाला है। इसकी जानकारी मध्य प्रदेश बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन के द्वारा प्रदान की गई है। ऐसे छात्र और छात्राएं जिन्होंने मध्य प्रदेश बोर्ड से दसवीं और बारहवीं का एग्जाम दिया है। वह इसके आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपना रिजल्ट देख सकते हैं साथ – साथ इससे जुड़ी जानकारियां भी ले सकते हैं। ऐसे छात्र जिन्हें अभी तक इसके वेबसाइट के बारे में जानकारी नहीं है उन्हें बात दें कि mpbse.nic.in. बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट है और यहीं पर रिजल्ट की घोषणा की जाती है। वहीं इसके परिणाम को लेकर ये जानकारी मिल रही है की रिजल्ट ऐसी महीने आ सकता है।

इस तारीख को शुरू हुई थी परीक्षा

एमपी बोर्ड हर साल अपनी परीक्षा समय के अनुसार ही करवाता है। इस साल बोर्ड की तरफ से 10वीं की परीक्षा 1 से 27 मार्च तक करवाई गई थी। वहीं 12वीं की परीक्षा का आयोजन 2 मार्च से 5 अप्रैल को जाकर खत्म हुआ था। ऐसे में अभी तक मिली जानकारी के मुताबिक कापियों की जांच हो चुकी है। वहीं छात्रों के नंबर को अब वेबसाइट पर अपलोड करने का काम किया जा रहा है। वहीं इस साल 18 लाख छात्रों ने परीक्षा दिया है।

इसे भी पढ़ेंःMission Buniyad: दिल्ली सरकार का मिशन बुनियाद, केजरीवाल सरकार ने बनाया ये प्लान

इस तरह देखें रिजल्ट

मध्य प्रदेश बोर्ड के दसवीं और बारहवीं का परीक्षा परिणाम देखने के लिए छात्रों को mpbse.nic.in पर जाकर लॉग इन करना होगा। इसके बाद 10 वीं और 12 से जुड़ा हुआ होम पेज खुलकर आएगा। छात्र अपने जरूरत के अनुसार लिंक पर क्लिक कर सकते हैं। ऐसा करने के तुरंत बाद एक और पेज खुलकर आएगा। इस पेज पर आपको अपना नाम और रोल नंबर डालना है। इसके बाद सबमिट बटन पल क्लिक करना है। क्लिक करते ही आपका रिजल्ट आपके सामने होगा।

ये भी पढ़ें: CUET PG 2023 Date: जून में होगी सीयूईटी पीजी परीक्षा, यहां जानिए पूरा शेड्यूल और कैसे करें आवेदन

Avatar of Prakash Singh

Prakash Singh

प्रकाश सिंह पिछले 3 सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, प्रकाश DNP India वेब साइट में बतौर content writer काम कर रहे हैं। उन्होंने श्री राम स्वरूप मेमोरियल यूनिवर्सिटी लखनऊ से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है। प्रकाश खेल के अलावा राजनीति और मनोरंजन की खबर लिखते हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

CBSE Class 12 Supplementary Result 2026

अगस्त 28, 2026

Himachal Pradesh PTI Teacher Vacancy

अगस्त 28, 2026

GATE 2027

अगस्त 28, 2026

Punjab PTI Teacher Recruitment 2026

अगस्त 27, 2026

Rain Alert 28 August 2026

अगस्त 27, 2026

India Post GDS Vacancy 2026

अगस्त 27, 2026