NEET PG Result 2025: जल्द खत्म होने वाला है इंतजार, natboard.edu.in पर चेक कर सकेंगे अपना परिणाम: देखें तरीका

NEET PG Result 2025

Photo Credit: Google, NEET PG Result 2025

NEET PG Result 2025: अगस्त महीने में मेडिकल छात्रों को अपने नीट पीजी रिजल्ट 2025 का इंतजार है। नेशनल मेडिकल साइंस एग्जाम बोर्ड ने अभी तक नीट पीजी 2025 का परिणाम जारी नहीं किया है। अगर आप भी नीट पीजी 2025 नतीजे का इंतजार कर रहे हैं, तो आपका इंतजार जल्द ही समाप्त हो सकता है। परिणाम के लिए उम्मीदवारों को आधिकारिक वेबसाइट natboard.edu.in और nbe.edu.in पर जाना होगा।

NEET PG Result 2025 इन कोर्स के लिए रहेगा उपयोगी

मालूम हो कि नीट पीजी 2025 का एग्जाम एक ही बार में 3 अगस्त 2025 को आयोजित किया गया था। सुबह 9 बजे से 12: 30 बजे तक चला था। नीट पीजी 2025 की परीक्षा में 200 मल्टीपल सवाल पूछे गए थे। परीक्षा के लिए छात्रों के पास 3 घंटे 30 मिनट का टाइम था। बोर्ड ने गलत उत्तरों के लिए 25 फीसदी की नैगेटिव मार्किंग भी रखी थी। वहीं, बिना प्रयास किए गए प्रश्नों के लिए कोई अंक नहीं काटना था। बता दें कि NEET PG, MD/MS/PG डिप्लोमा और पोस्ट MBBS DNB कोर्स, सीधे 6 वर्षीय DrNB कोर्स और NBEMS डिप्लोमा कोर्स में प्रवेश के लिए सिंगल प्रवेश परीक्षा है।

नीट पीजी रिजल्ट 2025 कैसे डाउनलोड करें

अगर आप NEET PG Result 2025 चेक करना चाहते हैं, तो कुछ स्टेप्स को फॉलो करना होगा।

एनबीईएमएस ने बताया है कि छात्रों का रिजल्ट आने के बाद उनके नंबरों की पुनर्जांच नहीं होगी।

Exit mobile version