---Advertisement---

NCERT की किताबों पर अब ‘INDIA’ की जगह लिखा होगा ‘BHARAT’, नाम बदलने के प्रस्ताव को पैनल की मंजूरी

NCERT: एनसीईआरटी की किताबों में बढ़ा बदलाव होने जा रहा है।राष्ट्रीय शैक्षिक अनुसंधान और प्रशिक्षण परिषद पैनल द्वारा पुस्तकों के अगले सेट को इंडिया के बजाय 'भारत' मुद्रित करने के प्रस्ताव को इसके सदस्यों द्वारा सर्वसम्मति से स्वीकार कर लिया गया है।

Avatar of Brijesh Chauhan

By: Brijesh Chauhan

Published: अक्टूबर 25, 2023 3:34 अपराह्न

NCERT Books
Follow Us
---Advertisement---

NCERT: इंडिया का नाम भारत करने को लेकर चल रहा विवाद एक बार फिर चर्चाओं में है। इस मुद्दे पर अब एनसीईआरटी यानी राष्ट्रीय शैक्षिक अनुसंधान और प्रशिक्षण परिषद ने बड़ा फैसला लिया है। एनसीईआरटी के निदेशक ने 12वीं कक्षा की किताबों में इंडिया की जगह अब भारत लिखने का फैसला किया है। नाम बदलने के इस फैसला को एक विशेष पैनल ने मंजूरी दी है। NCERT के डायरेक्टर सी. आई इसाक खुद भी इस विशेष पैनल के सदस्य हैं।

क्लासिकल हिस्ट्री शुरू करने की सिफारिश

निदेशक सी. आई इसाक के मुताबिक, पैनल ने 12वीं की किताबों में नाम बदलने का फैसला लिया है। यह प्रस्ताव कुछ महीने पहले रखा गया था और अब इसे मंजूर कर लिया गया है। NCERT पैनल की मंजूरी के बाद अब नई किताबों में भारत नाम लागू होगा। इसाक ने बताया कि एनसीईआरटी समिति ने बुक्स में प्राचीन इतिहास के स्थान पर क्लासिकल हिस्ट्री शुरू करने की सिफारिश की है।

NEP के बाद से लगातार हो रहे बदलाव

एनसीईआरटी समिति ने भी पाठ्यपुस्तकों में ‘हिंदू जीत’ को उजागर करने की भी सिफारिश की है। इसने पाठ्यपुस्तकों में ‘प्राचीन इतिहास’ के स्थान पर ‘शास्त्रीय इतिहास’ को शामिल करने की भी सिफारिश की है। बता दें कि साल 2020 में नई एजुकेशन पॉलिसी के आने के बाद ये बदलाव किए जा रहे हैं।

NCERT सिलेबस में भी कर चुकी है बदलाव

इससे पहले अप्रैल महीने में एनसीईआरटी की ओर से कक्षा 10वीं, 11वीं और 12वीं के सिलेबस में बदलाव किए गए थे। तब किताबों में कई टॉपिक्स हटा दिए गए थे। इन बदलावों का विरोध भी हुआ था। कई वैज्ञानिकों, विज्ञान शिक्षकों और अन्य शिक्षकों ने सीबीएसई के दसवीं कक्षा के अपडेटेड एनसीईआरटी सिलेबस को लेकर नाराजगी जताई थी।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Brijesh Chauhan

Brijesh Chauhan

बृजेश बीते 4 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र से जुड़े हुए हैं। इन्होंने हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में M.A की पढ़ाई की है। यह कई बड़े संस्थान में बतौर कांटेक्ट एडिटर के तौर पर काम कर चुके हैं। फिलहाल बृजेश DNP India में बतौर कांटेक्ट एडिटर पॉलिटिकल और स्पोर्ट्स डेस्क पर अपनी सेवाएं दे रहे हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

CM Bhagwant Mann

अगस्त 31, 2026

Basavaraj Rayareddy

अगस्त 31, 2026

Ankit Baliyan Murder Case

अगस्त 31, 2026

Punjab News

अगस्त 30, 2026

Punjab News

अगस्त 30, 2026

कल का मौसम 31 August 2026

अगस्त 30, 2026