DNP India Hindi

Punjab News: खुशखबरी! मान सरकार का युवाओं को तोहफा, सहकारिता विभाग के 520 नवनियुक्त क्लर्क को बांटे गए नियुक्ति पत्र

Punjab News

Punjab News

Punjab News: पंजाब में सीएम भगवंत मान के नेतृत्व में सरकार चला रही आम आदमी पार्टी लगातार अपने चुनावी वादों को पूरा करने की दिशा में प्रयासरत नजर आ रही है। इसी कड़ी में किसानों से लेकर युवाओं तक के लिए किए गए वादों को पूरा किया जा रहा है। ताजा जानकारी के अनुसार सूबे के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने एक बार फिर मिशन रोजगार पर जोर देते हुए सहकारिता विभाग के 520 नवनियुक्त क्लर्क-कम-डेटा एंट्री ऑपरेटरों को नियुक्ति पत्र वितरित किया है। सीएम मान का दावा है कि वो अपने प्रत्येक चुनाव वादों को पूरा करेंगे और राज्य के युवाओं को रोजगार उपलब्ध कराते रहेंगे। इस नियुक्ति पत्र वितरण समारोह के दौरान ही उन्होंने कहा कि “वो हर दिन ऐसे बड़े फैसले लेने चाहते हैं जिससे पंजाब के हर परिवार में खुशी और समृद्धि आ सकें।”

CM मान का ‘मिशन रोजगार’

पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान राज्य में मिशन रोजगार के तहत लगातार युवाओं को रोजगार देने का काम कर रहे हैं। इसी कड़ी में उन्होंने अपने आधिकारिक एक्स हैंडल से सहकारिता विभाग के 520 नवनियुक्त क्लर्क-कम-डेटा एंट्री ऑपरेटरों के नियुक्ति पत्र वितरण समारोह की जानकारी दी। उन्होंने इस समारोह के दौरान स्पष्ट किया कि उनकी सरकार लगातार इस मिशन की निरंतरता को बना कर रखेगी। इस कड़ी में आगामी 18 जनवरी को एक और नियुक्ति पत्र वितरण समारोह की बड़ी घोषणा की गई है जहां लगभग 590 युवा रंगरूटों को नियुक्ति पत्र सौंपे जाएंगे। सीएम मान का दावा है कि उनकी सरकार राज्य के प्रत्येक युवा को सही दिशा दिखाने के क्रम में काम कर रही है।

पंजाब में खुशी और समृद्धि लाने की कोशश

चंडीगढ़ में सहकारिता विभाग के 520 नवनियुक्त क्लर्क-कम-डेटा एंट्री ऑपरेटरों को नियुक्ति पत्र वितरित करते हुए सीएम मान ने कई अहम बातों का जिक्र किया। उन्होंने कहा कि “वो हर दिन ऐसे फैसले लेने चाहते हैं जिससे पंजाब के हर परिवार में खुशी और समृद्धि आ सकें।” उन्होंने स्पष्ट किया कि जिस दिन पंजाब का प्रत्येक परिवार खुश और समृद्ध हो गया उसी दिन राज्य भी खुशी से झूम उठेगा और नए कीर्तिमान रचेगा।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Exit mobile version