Punjab PTI Teacher Recruitment 2026: पंजाब में पीटीआई शिक्षक के 2000 पदों पर बंपर भर्ती, जानें कौन और कैसे कर सकेंगे आवेदन

Punjab PTI Teacher Recruitment 2026: पंजाब स्कूल शिक्षा विभाग ने फिजिकल ट्रेनिंग टीचर्स के 2000 पदों पर बंपर भर्ती निकाली है। आवेदन करने वाले इच्छुक अभ्यर्थी की न्यूनतम आयु 18 वर्ष से लेकर अधिकतम 37 साल तक होनी चाहिए। इस भर्ती में आरक्षित वर्गों के अभ्यर्थियों को सरकारी नियमानुसार अधिकतम उम्र सीमा में छूट दी जाएगी।

Punjab PTI Teacher Recruitment 2026

Google Image - Punjab PTI Teacher Recruitment 2026

Punjab PTI Teacher Recruitment 2026: पंजाब में सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं के लिए बड़ी खुशखबरी है। पंजाब स्कूल शिक्षा विभाग ने फिजिकल ट्रेनिंग टीचर्स के पदों पर बंपर भर्ती निकाली है। इस रिक्रूटमेंट ड्राइव के जरिए कुल 2,000 खाली पदों पर पात्र अभ्यर्थियों की भर्ती की जाएगी। पंजाब पीटीआई शिक्षक भर्ती 2026 नोटिफिकेशन में वैकेंसी से संबंधित विस्तृत जानकारी साझा की गई है। इसमें बताया गया है कि पंजाब पीटीआई शिक्षक भर्ती 2026  के लिए कौन आवेदन कर सकते हैं और एप्लीकेशन कैसे करना होगा।

Punjab PTI Teacher Recruitment 2026: एलिजिबिलिटी काइट्रेरिया क्या है?

आपको बता दें कि पंजाब स्कूल शिक्षा भर्ती बोर्ड की तरफ से फिजिकल ट्रेनिंग टीचर्स भर्ती अधिसूचना जारी की गई है। इस भर्ती के लिए इच्छुक अभ्यर्थियों के पास किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 10वीं या 12वीं पास होना जरूरी है। इसके अलावा ध्यान रहें कि पंजाब स्कूल फिजिकल ट्रेनिंग टीचर्स वैकेंसी 2026 के लिए इच्छुक अभ्यर्थी के पास शारीरिक शिक्षा में सर्टिफिकेट इन फिजिकल एजुकेशन या डिप्लोमा/डिग्री होना आवश्यक है। वैकेंसी के लिए भाषा की शर्त रखी गई है। जिसमें अभ्यर्थी को कक्षा 10वीं तक पंजाबी भाषा पढ़ा होना अनिवार्य है।

पंजाब पीटीआई शिक्षक भर्ती 2026: कितनी होनी चाहिए उम्र?

पंजाब पीटीआई शिक्षक भर्ती 2026 को लेकर आवेदन करने वाले इच्छुक अभ्यर्थी की न्यूनतम आयु 18 वर्ष से लेकर अधिकतम 37 साल तक होनी चाहिए। इस भर्ती में आरक्षित वर्गों के अभ्यर्थियों को सरकारी नियमानुसार अधिकतम उम्र सीमा में छूट दी जाएगी। पंजाब स्कूल फिजिकल ट्रेनिंग टीचर्स वैकेंसी 2026 संबंधित विस्तृत जानकारी के लिए अभ्यर्थियों को सलाह दी जाती है कि, वे पंजाब स्कूल शिक्षा भर्ती बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर प्रकाशित नोटिफिकेशन को अवश्य पढ़ लें। आवेदन प्रकिया संबंधित जानकारी के लिए खबर को अंत तक पढ़ें।

पंजाब पीटीआई शिक्षक भर्ती 2026: कैसे करें आवेदन?

Exit mobile version