---Advertisement---

QS Rankings 2026: अच्छी खबर! वैश्विक स्तर पर बढ़ी भारतीय शिक्षा की धाक, IIT बॉम्बे और IIT दिल्ली ने रचा इतिहास

QS Rankings 2026: क्यूएस रैंकिंग 2026 ने अपनी ताजा रैंकिंग्स में भारत के कई नामी संस्थानों को जगह दी है। ऐसे में आईआईटी बॉम्बे आईआईटी दिल्ली ने दुनियाभर में अपनी परफॉर्मेंस से सभी को हैरान कर दिया है।

Avatar of Amit Mahajan

By: Amit Mahajan

Published: मार्च 26, 2026 11:53 पूर्वाह्न

QS Rankings 2026
Follow Us
---Advertisement---

QS Rankings 2026: भारत ने पिछले कुछ सालों में एजुकेशन सेक्टर में काफी अच्छा काम किया है। ऐसे में देश के कई शिक्षा संस्थान बेहतर कार्य कर रहे है। इसी वजह से अब ग्लोबल लेवल पर देश के कई एजुकेशन संस्थान अपनी खास पहचान हासिल कर रहे हैं। इसमें आईआईटी बॉम्बे और आईआईटी दिल्ली समेत कई इंस्टीट्यूट्स का नाम शामिल है, जिन्होंने वैश्विक स्तर पर भारतीय शिक्षा का झंडा फहराया है। दरअसल, हाल ही में क्यूएस वर्ल्ड यूनिवर्सिटी रैंकिंग्स 2026 ने आर्ट्स, इंजीनियरिंग, कंप्यूटर साइंस और अन्य विषयों में प्रदर्शन के आधार पर दुनियाभर की यूनिवर्सिटी को रैंकिंग दी है।

QS Rankings 2026 की लिस्ट में आईआईटी बॉम्बे और आईआईटी दिल्ली ने दिखाया अपना दम

ऐसे में क्यूएस वर्ल्ड यूनिवर्सिटी रैंकिंग्स 2026 में भारतीय विश्वविद्यालयों के प्रदर्शन में काफी अच्छा उछाल देखा गया है। इसमें इंजीनियरिंग और कंप्यूटर साइंस के क्षेत्र में बढ़िया काम हुआ है। हालांकि, ह्यूमैनिटीज और लाइफ साइंसेज जैसे सब्जेक्ट में परफॉर्मेंस में गिरावट दर्ज की गई है।

ताजा रैंकिंग्स के मुताबिक, कंप्यूटर साइंस के क्षेत्र में भारत के 6 संस्थानों ने शीर्ष 100 में अपनी जगह बनाई है। इन सभी संस्थानों ने बीते साल के मुकाबले अपनी रैंकिंग्स में सुधार किया है। इसमें आईआईटी यानी इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी बॉम्बे, आईआईटी दिल्ली, आईआईटी कानपुर, आईआईटी खड़गपुर, आईआईटी मद्रास और वेल्लोर प्रौद्योगिकी संस्थान भी शामिल है। ऐसे में आईआईटी बॉम्बे को 44वीं और आईआईटी दिल्ली को 45वीं रैंकिंग्स मिली है। इन दोनों संस्थानों ने पिछले साल की तुलना में बेहतर परफॉर्म किया है। जबकि अमेरिका, यूके और जर्मनी और फ्रांस जैसे देशों के संस्थानों में गिरावट देखने को मिली है।

क्यूएस रैंकिंग 2026 में इन संस्थानों ने बढ़ाया देश का मान

इसके अलावा, क्यूएस रैंकिंग 2026 की हालिया रैंकिंग्स की सूची में भारत के आईएसएम यानी इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी धनबाद और इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट अहमदाबाद ने भी काफी बढ़िया रैंकिंग हासिल की है। इन दोनों को ग्लोबल लेवल पर सबसे हाईएस्ट रैंकिंग 21 प्राप्त हुई है। ऐसे में मैनेजमेंट क्षेत्र में आईआईएम अहमदाबाद ने बाजी मारी है।

वहीं, दिल्ली की जेएनयू यानी जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय ने डेवलपमेंट स्टडीज में अपनी मजबूत 26वीं रैंक बरकरार रखी है। हालांकि, पॉलिटिक्स और इंटरनेशनल स्टडीज में उसकी रैंक में भारी गिरावट देखने को मिली। यह पिछले साल की 75वीं रैंक से गिरकर 95वीं रैंक पर आ गई।

Avatar of Amit Mahajan

Amit Mahajan

अमित महाजन DNP India Hindi में कंटेंट राइटर की पोस्ट पर काम कर रहे हैं.अमित ने सिंघानिया विश्वविद्यालय से जर्नलिज्म में डिप्लोमा किया है. DNP India Hindi में वह राजनीति, बिजनेस, ऑटो और टेक बीट पर काफी समय से लिख रहे हैं. वह 3 सालों से कंटेंट की फील्ड में काम कर रहे हैं.
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

CM Bhagwant Mann

मई 13, 2026

CM Bhagwant Mann

मई 13, 2026

हरपाल सिंह चीमा

मई 13, 2026

Punjab News

मई 13, 2026

Punjab News

मई 13, 2026

Punjab News

मई 13, 2026