---Advertisement---

छात्र ध्यान दें! RBSE 10th 12th Results 2025 पर आ गई अंतिम तिथि; चंद मिनटों में बिना इंटरनेट भी छात्र चेक कर सकेंगे अपना रिजल्ट; जानें सबकुछ

RBSE 10th 12th Results 2025: राजस्थान शिक्षा बोर्ड के माध्यम से जिन छात्रों ने 10वीं 12वीं की परीक्षा दी है, उन्हें जल्द खुशखबरी मिल सकती है।

Avatar of Anurag Tripathi

By: Anurag Tripathi

Published: मई 16, 2025 11:13 पूर्वाह्न

RBSE 10th 12th Results 2025
Follow Us
---Advertisement---

RBSE 10th 12th Results 2025: लगभग सभी राज्य के बोर्ड द्वारा नतीजें जारी कर दिए गए है। हालांकि अभी भी राजस्थान बोर्ड द्वारा 10वीं और 12वीं के नतीजें जारी नहींं किए गए है। जानकारी के मुताबिक RBSE 10th 12th Results 2025 के नतीजों को लेकर सुगबुगाहट तेज हो गई है। माना जा रहा है कि बोर्ड सबसे पहले 12वीं के नतीजें जारी करेंगा। अगर पिछले साल के ट्रेंड की बात करें तो साल 2024 में 12वीं के नतीजें 20 मई को जारी किए गए थे, तो वहीं 29 मई को 10वीं के नतीजें जारी किए गए थे। बता दें कि कई छात्रों के पास इंटरनेट की सुविधा न होने के कारण उन्हें अपना रिजल्ट चेक करने में काफी दिक्कतें आती है। चलिए आपको बताते है कि बिना इंटरनेट के छात्र अपना रिजल्ट कैसे चेक कर सकते है।

RBSE 10th 12th Results 2025 पर आ गई फाइनल डेट

राजस्थान शिक्षा बोर्ड के माध्यम से जिन छात्रों ने 10वीं और 12वीं की परीक्षा दी है, वह अपने रिजल्ट का बेसब्री से इंतजार कर रहे है। जानकारी के मुताबिक बोर्ड द्वारा पहले 12वीं के नतीजें जारी किए जाएंगे, वहीं अगर पुराने ट्रेंड चेक करें तो 20 से 22 मई के बीच 12वीं के नतीजें जारी हो सकते है, इसके अलावा अगर 10वींं के रिजल्ट की बात करें तो विभाग की तरफ से मई के आखिरी तक नतीजें जारी किए जा सकते है। हालांकि इसे लेकर बोर्ड की तरफ से अभी तक अधिकारिक ऐलान नहीं किया गया है।

बिना इंटरनेट के भी छात्र चेक कर सकेंगे अपना रिजल्ट

गौरतलब है कि रिजल्ट चेक करते वक्त छात्रों के सबसे पहली पसंद वेबसाइट होती है, लेकिन कई बार इंटरनेट न होने के कारण छात्रों को दिक्कत होती है या फिर वेबसाइट ठप हो जाती है, जिसके कारण काफी समय लग जाता है, लेकिन अब एसएमएस का उपयोग करके छात्र चंद मिनटों में अपना रिजल्ट चेक कर सकते है। राजस्थान बोर्ड के लिए साइंस स्ट्रीम के छात्र RJ12S (आपका रोल नंबर) टाइप करना होगा और इसे 5676750 या 56263 पर भेजना होगा। इसके अलावा आर्ट्स स्ट्रीम के छात्रों को RJ12A (आपका रोल नंबर) टाइप करके इसे 5676750 या 56263 पर भेजना होगा।

RBSE 10th 12th Results 2025 जारी होने के बाद कब मिलेगा ओरिजिनल मार्कशीट

गौरतलब है कि रिजल्ट जारी होने के बाद छात्र के मन में सबसे बड़ा सवाल यह होता है कि परिणाम के बाद आखिर ओरिजनल मार्कशीट कब मिलेगी, तो हम आपको बता दें कि रिजल्ट जारी होने के बाद छात्र अपना ओरिजनल मार्कशीट को अपने स्कूल से ले सकते है और आगे के एडमिशन के लिए प्रोसेस फॉलो कर सकते है। आपको बता दें कि इस बार कुल मिलाकर लगभग 866270 छात्र कक्षा 12 की परीक्षा और 1122651 छात्र कक्षा 10 एग्जाम में बैठे थे।

Avatar of Anurag Tripathi

Anurag Tripathi

अनुराग त्रिपाठी को पत्रकारिता का 2 साल से अधिक का अनुभव है। उन्होंने महर्षि दयानंद यूनिवर्सिटी से अपनी पत्रकारिता की डिग्री प्राप्त की है। वह बिजनेस, यूटिलिटी, पॉलिटिक्स विषयों पर लिखने में रूचि रखते है। वर्तमान में वह डीएनपी इंडिया के साथ कार्यरत है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

CM Yogi Adityanath

अक्टूबर 28, 2026

CM Bhagwant Mann

अक्टूबर 28, 2026

Naseeruddin Shah

अक्टूबर 28, 2026

CM Bhagwant Mann

अक्टूबर 28, 2026

CM Yogi Adityanath

अक्टूबर 28, 2026

Bulandshahr Viral Video

अक्टूबर 28, 2026