---Advertisement---

RBSE 12th Result 2026: किस समय और कब किए जाएँगे जारी? ऐसे डाउनलोड होगी मार्कशीट

RBSE 12th Result 2026: आरबीएसई ने कक्षा 12वीं के कला, विज्ञान और वाणिज्य संकायों के वार्षिक परीक्षा परिणाम घोषित करने की तारीख का ऐलान कर दिया है। राजस्थान बोर्ड की ओर से बताया गया है कि इन तीनों स्ट्रीम का रिजल्ट एक साथ जारी किया जाएगा।

Avatar of Rupesh Ranjan

By: Rupesh Ranjan

Published: मार्च 30, 2026 4:56 अपराह्न

RBSE 12th Result 2026
Follow Us
---Advertisement---

RBSE 12th Result 2026: राजस्थान बोर्ड कक्षा 12 के नतीजों का इंतज़ार आखिरकार खत्म होने वाला है। यह खबर उन छात्रों के लिए खास तौर पर अहम है, जिन्होंने 2026 में राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (आरबीएसई) द्वारा आयोजित कक्षा 12वीं की परीक्षा में हिस्सा लिया था। दरअसल, आरबीएसई ने कक्षा 12वीं के कला, विज्ञान और वाणिज्य संकायों के वार्षिक परीक्षा परिणाम घोषित करने की तारीख का ऐलान कर दिया है। इसमें बताया गया है कि राजस्थान बोर्ड की ओर से आर्ट्स, साइंस एवं कॉमर्स स्ट्रीम का रिजल्ट एक साथ जारी होगा। आरबीएसई बारहवीं रिजल्ट 2026 चेक करने के लिए छात्रों को रोल नंबर दर्ज करना होगा। ऐसे में अगर आपको अपना रोल क्रमांक याद नहीं है तो एडमिट कार्ड ढूंढ़कर अपने पास रख लें।

आरबीएसई 12वीं रिजल्ट 2026: इतने बजे होगा जारी 

राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड की ओर से साझा की गई जानकारी के अनुसार, आरबीएसई इंटरमीडिएट रिजल्ट 2026 कल यानी 31 मार्च को सुबह 10:00 बजे जारी किए जाएंगे। राज्य के शिक्षा मंत्री मदन दिलावर एक ऑनलाइन माध्यम से इन रिजल्ट की घोषणा करेंगे। इस कार्यक्रम के दौरान बोर्ड के प्रशासक शक्ति सिंह राठौड़ और सचिव गजेंद्र सिंह राठौड़ भी कार्यक्रम में मौजूद रहेंगे। बता दें कि जैसे ही आरबीएसई 12वीं रिजल्ट 2026 जारी होंगे, बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर लिंक एक्टिवेट कर दिए जाएँगे। इसके अलावा, ध्यान दें कि राजस्थान बोर्ड इंटरमीडिएट रिजल्ट 2026 का स्कोरकार्ड देखने और डाउनलोड करने के लिए, छात्रों को आरबीएसई की आधिकारिक वेबसाइट rajeduboard.rajasthan.gov.in पर जाना होगा। छात्र यहाँ अपने रोल नंबर की मदद से सबसे पहले अपने नतीजे देख पाएँगे। राजस्थान बोर्ड बारहवीं रिजल्ट 2026 से जुड़ी ताज़ा जानकारियों के लिए डीएनपी इंडिया हिंदी से जुड़े रहें। आरबीएसई राजस्थान बोर्ड 12वीं रिजल्ट 2026 घोषित होने के बाद मार्कशीट चेक करने के लिए नीचे बताए गए स्टेप्स को फॉलो करें।

RBSE 12th Result 2026: मार्कशीट कैसे डाउनलोड करें?

  • सबसे पहले आरबीएसई की आधिकारिक वेबसाइट rajeduboard.rajasthan.gov.in पर विजिट करें।
  • होमपेज पर उपलब्ध कक्षा 12वीं के स्ट्रीम-वाइज रिजल्ट संबंधित लिंक पर क्लिक करें।
  • अब आपके स्क्रीन पर एक लॉगिन विंडो दिखाई देगी।
  • इसमें छात्र क्रेडेंशियल्स (पहचान संबंधी दस्तावेज़) भरकर सबमिट करें।
  • अब आपके स्क्रीन पर आरबीएसई 12वीं रिजल्ट 2026 प्रदर्शित होगा।
  • इसे चेक करें,भविष्य के लिए डाउनलोड और प्रिंट लेकर रख लें।
Avatar of Rupesh Ranjan

Rupesh Ranjan

Rupesh Ranjan is an Indian journalist. These days he is working as a Independent journalist. He has worked as a sub-editor in News Nation. Apart from this, he has experience of working in many national news channels.
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Rashifal 25 May 2026

मई 24, 2026

Punjab News

मई 24, 2026

Heatwave Alert 25 May 2026

मई 24, 2026

कल का मौसम 25 May 2026

मई 24, 2026

CM Bhagwant Mann

मई 24, 2026

CM Bhagwant Mann

मई 24, 2026