---Advertisement---

युवा उम्मीदवारों के लिए प्रोगामर के पद पर नौकरी पाने का मौका, जानें RPSC द्वारा जारी किए गए भर्ती नोटिस से जुड़े डिटेल

RPSC Programmer Recruitment 2024: राजस्थान लोक सेवा आयोग (RPSC) की ओर से प्रोगामर के रिक्त पड़े 352 पदों पर भर्ती से जुड़ा नोटिफिकेशन जारी किया गया है।

Avatar of Gaurav Dixit

By: Gaurav Dixit

Published: जून 19, 2024 5:42 अपराह्न

RPSC Programmer Recruitment 2024
Follow Us
---Advertisement---

RPSC Programmer Recruitment 2024: राजस्थान लोक सेवा आयोग (RPSC) की ओर से प्रोगामर के 352 पदों पर की जा रही भर्ती से जुड़ा एक नोटिस जारी हुआ है। इसके तहत 21 से 40 वर्ष तक के युवा उम्मीदवार, 4 जुलाई 2024 से पहले भर्ती में शामिल होने के लिए आवेदन कर सकते हैं।

ध्यान देने योग्य बात ये है कि RPSC की ओर से ये भर्ती फरवरी 2024 में ही निकाली गई थी। जिसके बाद 1 मार्च तक आवेदन चला था। हालाकि अब पदों की संख्या को 216 से बढ़ाकर 352 कर दिया गया है और आवेदन की तिथि को 4 जुलाई तक कर दिया गया है।

कैसे करें आवेदन?

राजस्थान लोक सेवा आयोग (RPSC) द्वारा प्रोगामर के 352 पदों पर की जा रही भर्ती में शामिल होने के लिए ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया को पूर्ण करना होगा। इसके लिए उम्मीदवार को सबसे पहले आयोग की आधिकारिक साइट rpsc.rajasthan.gov.in या SSO पोर्टल sso.rajasthan.gov.in पर जाना होगा। इस साइट पर जाने के बाद पंजीकरण की प्रक्रिया को पूर्ण करना होगा।

पंजीकरण की प्रक्रिया पूर्ण कर ‘रिक्रूटमेंट’ पोर्टल पर जाएं और सभी आवश्यक जानकारी (नाम, पता, शिक्षा व अन्य) दर्ज कर आवेदन शुल्क का भुगतान करें और ‘सबमिट’ विकल्प को चुनें। इस प्रक्रिया का पालन कर आवेदन की प्रक्रिया पूर्ण की जा सकती है।

प्रोगामर भर्ती से जुड़े अन्य डिटेल

राजस्थान लोक सेवा आयोग (RPSC) द्वारा की जा रही प्रोगामर भर्ती से जुड़े डिटेल इस प्रकार हैं-

कुल पद– 352
आवेदन की अंतिम तिथि– 4 जुलाई 2024
आवेदन शुल्क– सामान्य/ओबीसी वर्ग- 600 रुपये और एससी/एसटी वर्ग- 400 रुपये
आयु सीमा– न्यूनतम 21 वर्ष व अधिकतम 40 वर्ष (आरक्षित वर्ग के उम्मीदवार को नियम के अनुसार छूट का प्रावधान)
शैक्षणिक योग्यता– प्रोगामर पद पर निकली भर्ती के पद पर आवेदन के लिए उम्मीदवार के पास IT/कंप्यूटर साइंस/इलेक्ट्रानिक एंड कम्यूनिकेशन में बी.ई/बी.टेक/एमएससी या एमसीए की डिग्री होनी चाहिए। इसके अलावा M.Tech या MBA डिग्रीधारक भी आवेदन के पात्र होंगे।
चयन प्रक्रिया– लिखित परीक्षा के आधार पर चयन।

डिस्क्लेमर: यह खबर सामान्य जानकारी और लोगों के जागरूकता के लिए है। हम इन लेखों को प्रकाशित करने के लिए किसी प्रकार का शुल्क नहीं लेते हैं। हम ये खबर व्यापक जनहित के लिए करते हैं जिससे कि ज्यादा से ज्यादा लोगों तक इसकी जानकारी पहुँच सके। पाठकों को सलाह दी जाती है कि आवेदन करने से पहले आधिकारिक स्रोत से जानकारी को सत्यापित और प्रमाणित कर लें। डीएनपी न्यूज नेटवर्क प्रा. लिमिटेड या उसके लेखकों को समाचारों की प्रामाणिकता या अंतिम तिथियों, रिक्तियों की संख्या, वेतन आदि में बदलाव के लिए जिम्मेदार नहीं ठहराया जा सकता है।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Gaurav Dixit

Gaurav Dixit

गौरव दीक्षित पत्रकारिता जगत के उभरते हुए चेहरा हैं। उन्होनें चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय से अपनी पत्रकारिता की डिग्री प्राप्त की है। गौरव राजनीति, ऑटो और टेक संबंघी विषयों पर लिखने में रुची रखते हैं। गौरव पिछले दो वर्षों के दौरान कई प्रतिष्ठीत संस्थानों में कार्य कर चुके हैं और वर्तमान में DNP के साथ कार्यरत हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Mohan Yadav

अप्रैल 16, 2026

CM Bhagwant Mann

अप्रैल 16, 2026

Delhi Viral Video

अप्रैल 16, 2026

Mohan Yadav

अप्रैल 16, 2026

Bengal Assembly Election 2026

अप्रैल 16, 2026

CM Yogi Adityanath

अप्रैल 16, 2026