---Advertisement---

RRB Group D Recruitment 2026: 10वीं पास युवकों के लिए रेलवे में सरकारी भर्ती का सुनहरा अवसर; 22,195 रिक्त पदों को लेकर रजिस्ट्रेशन शुरू

RRB Group D Recruitment 2026: आरआरबी ग्रुप डी रिक्रूटमेंट 2026 के लिए आवेदन शुल्क जनरल, ओबीसी और ईडब्ल्यूएस उम्मीदवारों के लिए 500 रुपये है। वहीं एससी, एसटी, महिला और ट्रांसजेंडर अभ्यर्थियों के लिए यह फीस मात्र 250 रुपये रखी गई है। एप्लीकेशन करने की आखिरी तारीख 2 मार्च 2026 रात 11:59 बजे निर्धारित है।

Avatar of Rupesh Ranjan

By: Rupesh Ranjan

Published: फ़रवरी 1, 2026 7:43 अपराह्न

RRB Group D Recruitment 2026
Follow Us
---Advertisement---

RRB Group D Recruitment 2026: भारतीय रेलवे में सरकारी नौकरी का सपना देख रहे 10वीं पास युवाओं के लिए बड़ी खुशखबरी है। रेलवे रिक्रूटमेंट बोर्ड ने ग्रुप-डी भर्ती 2026 के लिए 22,195 खाली पदों को लेकर रजिस्ट्रेशन प्रोसेस शुरू कर दिया है। इस भर्ती के लिए इच्छुक अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट के जरिए आवेदन कर सकते हैं। आरआरबी ग्रुप डी रिक्रूटमेंट 2026 के लिए एप्लीकेशन करने की आखिरी तारीख 2 मार्च 2026 रात 11:59 बजे निर्धारित है। इन पदों के लिए आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों की उम्र 1 जनवरी 2026 तक कम से कम 18 और ज्यादा से ज्यादा 33 साल होनी चाहिए। वहीं, ओबीसी अभ्यर्थियों को तीन साल और एससी/एसटी उम्मीदवारों को पांच साल की उम्र सीमा में छूट दी जाएगी। शुरुआती बेसिक सैलरी 18,000 रुपये प्रति महीना तय है। इस भर्ती अभियान के जरिए देशभर के विभिन्न रेलवे जोन और प्रोडक्शन यूनिट्स में रिक्त पद भरे जाएंगे।

RRB Group D Recruitment 2026: वैकेंसी डिटेल्स

मालूम हो कि रेलवे भर्ती बोर्ड ने स्पष्ट किया है कि अभ्यर्थी केवल एक ही रेलवे जोन के लिए आवेदन कर सकेंगे। अगर कोई अभ्यर्थी एक से ज्यादा जोन के लिए आवेदन करता है, तो उसका एप्लीकेशन फॉर्म सीधे रद्द कर दिया जाएगा। वहीं, अभ्यर्थियों को यह जानना जरुरी है कि इस भर्ती के लिए आधार-आधारित वेरिफिकेशन ज़रूरी है। आवेदकों को सलाह दी जाती है कि वे यह सुनिश्चित करें कि उनके आधार की जानकारी, जिनमें उनका नाम, जन्मतिथि और फ़ोटो अपडेटेड हों और उनके क्लास 10 के सर्टिफ़िकेट पर दी गई जानकारी से मेल खाती हों।

बता दें कि आरआरबी ग्रुप डी रिक्रूटमेंट 2026 के लिए आवेदन शुल्क जनरल, ओबीसी और ईडब्ल्यूएस उम्मीदवारों के लिए 500 रुपये है। वहीं एससी, एसटी, महिला और ट्रांसजेंडर अभ्यर्थियों के लिए यह फीस मात्र 250 रुपये रखी गई है। चयन प्रक्रिया में एक कंप्यूटर-बेस्ड टेस्ट यानी सीबीटी और उसके बाद शॉर्टलिस्ट किए गए अभ्यर्थियों के लिए फ़िज़िकल एफ़िशिएंसी टेस्ट शामिल है। अगर अभ्यर्थी किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 10वीं कक्षा पास की है, तो वह आरआरबी ग्रुप-डी भर्ती 2026 के लिए आवेदन करने के पात्र हैं। इसके अलावा, जिन युवकों ने एनसीवीटी की ओर से जारी नेशनल अप्रेंटिसशिप सर्टिफिकेट प्राप्त किया है, वे भी इस भर्ती में शामिल होने के योग्य हैं।

आरआरबी ग्रुप डी रिक्रूटमेंट 2026: कैसे करें आवेदन?

  • सबसे पहले आरआरबी की आधिकारिक वेबसाइट rrbapply.gov.in पर विजिट करें।
  • होमपेज पर,”7वें सीपीसी मैट्रिक्स के लेवल 1 में विभिन्न पदों के लिए भर्ती” पर क्लिक करें।
  • अपने आधार या आरआरबी क्रेडेंशियल से लॉग इन करें।
  • अब पेज पर मांगे गए ज़रूरी डिटेल्स डालकर सबमिट करें।
  • एप्लीकेशन सफलतापूर्वक सबमिट होने के बाद एक प्रिंट कॉपी लेकर रख लें।
Avatar of Rupesh Ranjan

Rupesh Ranjan

Rupesh Ranjan is an Indian journalist. These days he is working as a Independent journalist. He has worked as a sub-editor in News Nation. Apart from this, he has experience of working in many national news channels.
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Rashifal 13 May 2026

मई 12, 2026

Lucknow News

मई 12, 2026

Rain Alert 13 May 2026

मई 12, 2026

CM Bhagwant Mann

मई 12, 2026

Anurag Dhanda

मई 12, 2026

Bhagwant Mann

मई 12, 2026