---Advertisement---

RRB NTPC UG Result 2025: आरआरबी एनटीपीसी यूजी रिजल्ट घोषित, जानें कैसे डाउनलोड करें स्कोरकार्ड

RRB NTPC UG Result 2025: आरआरबी एनटीपीसी यूजी सीबीटी-1 का रिजल्ट जारी कर दिया गया है। उम्मीदवार रेलवे रिक्रूटमेंट बोर्ड की ऑफिशियल वेबसाइट के अलावा रेलवे की रीजनल वेबसाइट पर भी अपना परीक्षा परिणाम चेक कर सकते हैं।

Avatar of Rupesh Ranjan

By: Rupesh Ranjan

Published: नवम्बर 21, 2025 9:01 अपराह्न

RRB NTPC UG result 2025 (प्रतीकात्मक तस्वीर)
Follow Us
---Advertisement---

RRB NTPC UG Result 2025: आरआरबी एनटीपीसी यूजी रिजल्ट 2025 सीबीटी-1 जारी कर दिया गया है। ऐसे में जो उम्मीदवार इस भर्ती परिक्षा में शामिल हुए थे, वे डायरेक्ट लिंक पर क्लिक कर अपना रिजल्ट देख सकते हैं। इसके अलावा रेलवे रिक्रूटमेंट बोर्ड ने जोन-वाइज रिजल्ट पीडीएफ फॉर्मेट में भी जारी किया है। एनटीपीसी यूजी भर्ती अभियान के जरिए कुल 3445 खाली पदों को भरा जाएगा। रिजल्ट चेक करने की प्रकिया संबंधित जानकारी के लिए इस खबर को अंत तक पढ़ें।

RRB NTPC UG Result 2025: किस वेबसाइट पर दिखेगा रिजल्ट?

आपको बता दें कि रेलवे भर्ती बोर्ड सिलीगुड़ी ने अब से कुछ देर पहले आरआरबी एनटीपीसी रिजल्ट 2025 आधिकारिक वेबसाइट rrbsiliguri.gov.in पर जारी कर दिया गया है। उम्मीदवार रेलवे रिक्रूटमेंट बोर्ड की ऑफिशियल वेबसाइट www.rrbcdg.gov.in के अलावा रेलवे की रीजनल वेबसाइट पर भी अपना परीक्षा परिणाम चेक कर सकते हैं। जो भी उम्मीदवार आरआरबी एनटीपीसी सीबीटी-1 परीक्षा में शामिल हुए थे, वे अब अपना रिजल्ट देख सकते हैं। रेलवे भर्ती बोर्ड ने सीबीटी-2 के लिए पात्र उम्मीदवारों के रोल नंबर भी साझा किए हैं। उम्मीदवार मेरिट सूची में अपना रोल नंबर सर्च कर सकते हैं।

आरआरबी एनटीपीसी सीबीटी-1 रिजल्ट: परीक्षा कब आयोजित की गई थी?

रेलवे रिक्रूटमेंट बोर्ड द्वारा एनटीपीसी यूजी भर्ती 2025 के तहत कुल 3445 खाली पदों को भरा जाएगा। इनमें कमर्शियल कम टिकट क्लर्क के 2022 पद पर भर्ती निकाली गई है। वहीं,अकाउंट्स क्लर्क कम टाइपिस्ट के 361, जूनियर क्लर्क कम टाइपिस्ट के 990 पद और ट्रेन क्लर्क के 72 पद को लेकर आरआरबी द्वारा वैकेंसी जारी किया गया है। अलग-अलग आरआरबी जोन में यूजी लेवल के पदों को भरने के लिए 7 अगस्त से लेकर 9 सितंबर 2025 तक आरआरबी एनटीपीसी यूजी सीबीटी-1 परीक्षा का आयोजित की गई थी। जिसका परीक्षा परिणाम 21 नवंबर 2025 को जारी किया गया है।

आरआरबी एनटीपीसी यूजी रिजल्ट 2025: कैसे करें चेक?

  • सबसे पहले रेलवे रिक्रूटमेंट बोर्ड की रीजनल वेबसाइट पर विजिट करें।

  • अब उम्मीदवार लॉगिन डिटेल्स दर्ज कर आईडी लॉगिन प्रकिया पूरी करें।

  • अब आपके स्क्रीन पर आरआरबी एनटीपीसी सीबीटी-1 रिजल्ट दिखेगा।

  • उम्मीदवार इसमें अपने अंक चेक करें और रिजल्ट डाउनलोड कर भविष्य के लिए रख लें।

ये भी पढ़ें: Hospital Kayakalp Scheme: दिल्ली के अस्पतालों में अब हर दिन बदलेगा चादर का रंग! वजह जानकर तारीफ करते नहीं थकेंगे आप

Avatar of Rupesh Ranjan

Rupesh Ranjan

Rupesh Ranjan is an Indian journalist. These days he is working as a Independent journalist. He has worked as a sub-editor in News Nation. Apart from this, he has experience of working in many national news channels.
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

CM Bhagwant Mann

अप्रैल 14, 2026

Delhi-Dehradun Expressway

अप्रैल 14, 2026

Bihar Politics

अप्रैल 14, 2026

CM Bhagwant Mann

अप्रैल 14, 2026

Noida Violence

अप्रैल 14, 2026

CBSE Class 10th, 12th Result 2026

अप्रैल 14, 2026