---Advertisement---

Sarkari Naukri 2026: कोई लिखित परीक्षा या इंटरव्यू नहीं! 10वीं पास के लिए इन पदों पर सीधी भर्ती,लाने होंगे सिर्फ ये डॉक्यूमेंट्स

Sarkari Naukri 2026: दसवीं पास अभ्यर्थियों के लिए सरकारी नौकरी करने का सुनहरा अवसर है। इंडिया पोस्ट ने बंपर भर्ती निकाली है। भर्ती अधिसूचना में बताया गया है कि, ब्रांच पोस्ट मास्टर, असिस्टेंट ब्रांच पोस्ट मास्टर और ग्रामीण डाक सेवक के पदों के लिए योग्य कैंडिडेट्स से आवेदन मांगे गए हैं। इस रिक्रूटमेंट ड्राइव के तहत कुल 28,740 पदों पर योग्य अभ्यर्थियों को अपॉइंट किया जाएगा।

Avatar of Rupesh Ranjan

By: Rupesh Ranjan

Published: जनवरी 28, 2026 4:22 अपराह्न

Sarkari Naukri 2026 (प्रतीकात्मक तस्वीर)
Follow Us
---Advertisement---

Sarkari Naukri 2026: अगर आपने सिर्फ़ दसवीं तक पढ़ाई की है और सरकारी नौकरी करना चाहते हैं, तो यह खबर आपके काम की है। इंडिया पोस्ट ने बंपर भर्ती निकाली है। खास बात यह है कि इस भर्ती के लिए चुने गए अभ्यर्थियों के लिए कोई लिखित परीक्षा या इंटरव्यू नहीं होगा। कैंडिडेट्स का सिलेक्शन सीधे 10वीं की मेरिट के आधार पर किया जाएगा। ग्रामीण डाक सेवक भर्ती 2026 के लिए सिर्फ़ वही लोग अप्लाई करने के पात्र होंगे,जिन्हें लोकल या यूं कहें कि अपनी क्षेत्रिय भाषा की जानकारी होगी। ऐसा इसलिए क्योंकि इस भर्ती के हिसाब से पोस्ट क्षेत्र के हिसाब से तय किए गए हैं। ऐसे में आवेदक को स्थानीय भाषा की जानकारी होना ज़रूरी है।

Sarkari Naukri 2026: डाक विभाग में कितने पदों पर होगी भर्ती?

मालूम हो कि इस रिक्रूटमेंट ड्राइव के तहत कुल 28,740 पद पर योग्य अभ्यर्थियों को अपॉइंट किया जाएगा। इंडिया पोस्ट भर्ती अधिसूचना नोटिफिकेशन के मुताबिक, ब्रांच पोस्ट मास्टर, असिस्टेंट ब्रांच पोस्ट मास्टर और ग्रामीण डाक सेवक के पदों के लिए योग्य कैंडिडेट्स से आवेदन मांगे गए हैं। इसमें कहा गया है कि रिक्रूटमेंट बोर्ड ने अलग-अलग राज्यों और पोस्टल डिवीजन के लिए पद की संख्या तय की है, जिससे इंडिया पोस्ट को क्षेत्र की ज़रूरतों के हिसाब से योग्य अभ्यर्थियों को रिक्रूट करने की इजाज़त मिल सके। इच्छुक कैंडिडेट्स अपने क्षेत्र के अनुसार,  ग्रामीण डाक सेवक भर्ती 2026 के लिए आवेदन कर सकते हैं। इस सरकारी नौकरी 2026 के लिए चुने गए कैंडिडेट्स को पोस्ट के हिसाब से सैलरी मिलेगी।

सरकारी नौकरी 2026: इंडिया पोस्ट ग्रामीण डाक सेवक भर्ती योग्यता डिटेल्स

इंडिया पोस्ट ग्रामीण डाक सेवक भर्ती 2026 के लिए क्वालिफिकेशन मैट्रिकुलेशन है। इसके अलावा, जिस राज्य या पोस्टल डिवीज़न के लिए अभ्यर्थी आवेदन कर रहा है, उसकी क्षेत्रिय भाषा का ज्ञान होना ज़रूरी है। पोस्टल डिपार्टमेंट में रोज़ाना के काम और कम्युनिकेशन को आसान बनाने के लिए यह महत्वपूर्ण माना जाता है। ध्यान दें कि इस भर्ती को लेकर इच्छुक अभ्यर्थी 31 जनवरी 2026 से ऑफिशियल वेबसाइट के ज़रिए ऑनलाइन एप्लीकेशन कर सकते हैं। अप्लाई करने की आखिरी तारीख 14 फरवरी 2026 निर्धारित की गई है। इंडिया पोस्ट ग्रामीण डाक सेवक भर्ती 2026 के लिए कैंडिडेट की उम्र 18 से 40 साल के बीच होनी चाहिए। सरकारी नियमों के मुताबिक, रिज़र्व कैटेगरी के अभ्यर्थी को उम्र में छूट दी जाएगी। इस रिक्रूटमेंट से जुड़ी अन्य जानकारी के लिए, अभ्यर्थियों को इंडिया पोस्ट की आधिकारिक वेबसाइट indiapostgdsonline.gov.in पर विजिट करने की की सलाह दी जाती है।

Avatar of Rupesh Ranjan

Rupesh Ranjan

Rupesh Ranjan is an Indian journalist. These days he is working as a Independent journalist. He has worked as a sub-editor in News Nation. Apart from this, he has experience of working in many national news channels.
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Odisha 10th Result 2026

मई 2, 2026

Mumbai News

मई 2, 2026

Maharashtra HSC Result 2026

मई 2, 2026

CM Bhagwant Mann

मई 2, 2026

Riyan Parag

मई 2, 2026

Donald Trump

मई 2, 2026