---Advertisement---

SBI Clerk Mains Result 2025: आने वाला है एसबीआई क्लर्क मेन्स रिजल्ट, यहां देखें लेटेस्ट अपडेट

SBI Clerk Mains Result 2025: आधिकारिक वेबसाइट के जरिए ही एसबीआई क्लर्क मेन्स परीक्षा 2025 स्कोरकार्ड भी डाउनलोड कर सकेंगे। इस परीक्षा में सफल होने वाले उम्मीदवारों को चयन प्रक्रिया के अंतिम चरण यानी स्थानीय भाषा प्रवीणता परीक्षा में शामिल होने का मौका मिलेगा।

Avatar of Rupesh Ranjan

By: Rupesh Ranjan

Published: मई 26, 2025 2:24 अपराह्न

SBI Clerk Mains Result 2025
Follow Us
---Advertisement---

SBI Clerk Mains Result 2025: स्टेट बैंक ऑफ इंडिया क्लर्क मेन्स रिजल्ट 2025 को लेकर उम्मीदवारों का इंतजार अब खत्म होने वाला है। एसबीआई जल्द ही इस भर्ती परीक्षा का रिजल्ट घोषित कर सकता है। इसे लेकर विभिन्न मीडिया रिपोर्ट्स में खबरें चल रही हैं। इसके अनुसार, SBI Clerk Mains Result 2025 इस सप्ताह के अंत तक जारी होने की संभावना है। हालांकि, इस भर्ती परीक्षा के रिजल्ट की तारीख और समय को लेकर कोई आधिकारिक अपडेट जारी नहीं किया गया है। जबकि एसबीआई क्लर्क मेन्स परीक्षा 10 और 12 अप्रैल 2025 को आयोजित की गई थी। डेढ़ महीने से अधिक समय बीत जाने के बाद भी अब तक एसबीआई की ओर से रिजल्ट जारी नहीं किया गया है। इसके बाद से अटकलों का बाजार गर्म है।

SBI Clerk Mains Result 2025 कैसे चेक करें?

मालूम हो कि एसबीआई क्लर्क मेन्स रिजल्ट 2025 आधिकारिक वेबसाइट sbi.co.in पर जारी किया जाएगा। उम्मीदवार अपने लॉगिन आईडी और पासवर्ड जैसे विवरणों के माध्यम से एसबीआई क्लर्क मेन्स रिजल्ट 2025 की जांच कर सकेंगे। वहीं आपको बता दें कि आधिकारिक वेबसाइट sbi.co.in पर एसबीआई क्लर्क मेन्स रिजल्ट 2025 जारी होने के बाद नीचे दिए गए स्टेप्स के जरिए परीक्षा परिणाम चेक किए जा सकेंगे।

SBI Clerk भर्ती प्रक्रिया क्या होगी?

जानकारी हो कि आप आधिकारिक वेबसाइट के जरिए ही अपना स्कोरकार्ड भी डाउनलोड कर सकेंगे। इस परीक्षा में सफल होने वाले उम्मीदवारों को चयन प्रक्रिया के अंतिम चरण यानी स्थानीय भाषा प्रवीणता परीक्षा में शामिल होने का मौका मिलेगा। इस भर्ती के लिए किसी प्रकार की साक्षात्कार परीक्षा आयोजित नहीं की जा रही है। बल्कि उम्मीदवारों का अंतिम चयन मेन्स परीक्षा और एलपीटी योग्यता में प्रदर्शन के आधार पर किया जाना है। आइए अब जानते हैं कि रिजल्ट जारी होने के बाद SBI Clerk Mains Result 2025 कैसे चेक करें। इसके लिए नीचे दिए गए स्टेप्स को फॉलो करें।

SBI Clerk Mains Exam 2025 रिजल्ट ऐसे चेक करें

  • आधिकारिक वेबसाइट sbi.co.in पर जाएं।

  • होम पेज पर Careers सेक्शन का चयन करें।

  • अगले पेज खुलने पर एसबीआई Current Openings पर क्लिक करें।

  • अभ्यर्थी रोल नंबर और जन्म तिथि, रजिस्ट्रेशन नंबर और पासवर्ड दर्ज कर सबमिट करें।

  • अब आपकी स्क्रीन पर एसबीआई क्लर्क रिजल्ट दिखेगा।

  • इसमें अपना नाम और रोल नंबर की डिटेल्स चेक करें।

ये भी पढ़ें: RBSE 10th Result 2025: अब से कुछ घंटों में आएगा राजस्थान बोर्ड 8वीं रिजल्ट, 10वीं परिणाम पर भी जानें लेटेस्ट अपडेट

Avatar of Rupesh Ranjan

Rupesh Ranjan

Rupesh Ranjan is an Indian journalist. These days he is working as a Independent journalist. He has worked as a sub-editor in News Nation. Apart from this, he has experience of working in many national news channels.
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Punjab News

फ़रवरी 11, 2026

Punjab News

फ़रवरी 11, 2026

Rashifal 12 February 2026

फ़रवरी 11, 2026

JEE Mains Result 2026

फ़रवरी 11, 2026

Fog Alert 12 Feb 2026

फ़रवरी 11, 2026

Bangladesh Elections 2026

फ़रवरी 11, 2026