---Advertisement---

SSC MTS Admit Card 2026: एसएससी एमटीएस और हवलदार भर्ती परीक्षा एडमिट कार्ड जारी; मोबाइल पर डाउनलोड करने का ये आसान तरीका

SSC MTS Admit Card 2026: कर्मचारी चयन आयोग (एसएससी) ने मल्टी-टास्किंग स्टाफ (एमटीएस) और हवलदार भर्ती परीक्षा 2026 के एडमिट कार्ड जारी कर दिए हैं। इस भर्ती परीक्षा का आयोजन 4 फरवरी से 18 फरवरी 2026 तक किया जाएगा। एसएससी एमटीएस और हवलदार भर्ती परीक्षा 2026 दो सेशन में आयोजित होगी।

Avatar of Rupesh Ranjan

By: Rupesh Ranjan

Published: फ़रवरी 2, 2026 7:31 अपराह्न

SSC MTS Admit Card 2026
Follow Us
---Advertisement---

SSC MTS Admit Card 2026: एसएससी एमटीएस और हवलदार भर्ती एडमिट कार्ड 2026 का इंतज़ार कर रहे अभ्यर्थियों के लिए अच्छी खबर है। कर्मचारी चयन आयोग (एसएससी) ने मल्टी-टास्किंग स्टाफ (एमटीएस) और हवलदार भर्ती परीक्षा 2026 के एडमिट कार्ड जारी कर दिए हैं। इस परीक्षा में शामिल होने वाले अभ्यर्थियों को सलाह दी जाती है कि वे अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए ऑफिशियल वेबसाइट पर जाएं।

गौरतलब है कि एसएससी एमटीएस और हवलदार भर्ती 2026 परीक्षा कंप्यूटर-बेस्ड टेस्ट (सीबीटी) मोड में आयोजित की जाएगी। स्टाफ सिलेक्शन कमीशन द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार, एमटीएस और हवलदार भर्ती परीक्षा 2026, 4 फरवरी से 18 फरवरी तक आयोजित की जाएगी। इस परीक्षा में शामिल होने वाले अभ्यर्थियों को अपना एडमिट कार्ड परीक्षा केंद्र पर साथ ले जाना होगा। इसके बिना किसी भी अभ्यर्थियों को एंट्री नहीं मिलेगी।

अगर आप इस भर्ती परीक्षा में शामिल हो रहे हैं, तो यह खबर आपके लिए उपयोगी होगी। नीचे आपको एसएससी एमटीएस हवलदार भर्ती परीक्षा का एडमिट कार्ड पीडीएफ फॉर्मेट में डाउनलोड करने के लिए एक डायरेक्ट लिंक और स्टेप-बाय-स्टेप प्रोसेस मिलेगा। इसके लिए अभ्यर्थियों को सलाह दी जाती है कि वे खबर को आखिर तक ध्यान से पढ़ें।

SSC MTS Admit Card 2026: कैसे डाउनलोड करें?

  • सबसे पहले कर्मचारी चयन आयोग की आधिकारिक वेबसाइट ssc.gov.in पर विजिट करें।
  • होम पेज पर ”एसएससी एमटीएस और हवलदार भर्ती एडमिट कार्ड 2026”लिंक पर क्लिक करें।
  • अभ्यर्थी अपना लॉगिन क्रेडेंशियल डालकर सबमिट करें।
  • अब स्क्रीन पर एसएससी एमटीएस हवलदार भर्ती परीक्षा 2026 एडमिट कार्ड दिखेगा।
  • एडमिट कार्ड डाउनलोड करें और भविष्य के लिए प्रिंट लेकर रख लें।

एसएससी एमटीएस और हवलदार भर्ती 2026 : परीक्षा पैटर्न

मालूम हो कि कर्मचारी चयन आयोग (एसएससी) एमटीएस और हवलदार भर्ती परीक्षा दो सेशन में आयोजित होगी। पहले सेशन में 40 सवाल होंगे, जिनके कुल 120 नंबर होंगे। जिसमें न्यूमेरिकल और मैथमेटिकल एबिलिटी, साथ ही रीजनिंग और प्रॉब्लम-सॉल्विंग शामिल होगी। दूसरे सेशन में 50 सवाल होंगे, जिनके 150 नंबर होंगे। इसमें जनरल अवेयरनेस और इंग्लिश लैंग्वेज और कॉम्प्रिहेंशन पर फोकस किया जाएगा।

मिली जानकारी के अनुसार, हर सेशन के लिए 45 मिनट दिए जाएंगे। जिनमें स्पीड और एक्यूरेसी दोनों पर ध्यान केन्द्रित किया जाएगा। एसएससी एमटीएस और हवलदार भर्ती 2026 परीक्षा से संबंधित अन्य जानकारी के लिए अभ्यर्थियों को सलाह दी जाती है कि, वे आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर एग्जाम संबंधित नोटिफिकेशन अवश्य देख लें।

Avatar of Rupesh Ranjan

Rupesh Ranjan

Rupesh Ranjan is an Indian journalist. These days he is working as a Independent journalist. He has worked as a sub-editor in News Nation. Apart from this, he has experience of working in many national news channels.
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

कल का मौसम 3 Feb 2026

फ़रवरी 2, 2026

Rain Alert 3 Feb 2026

फ़रवरी 2, 2026

Car Sales January 2026

फ़रवरी 2, 2026

Anurag Dhanda

फ़रवरी 2, 2026

Bihar Board Exam 2026

फ़रवरी 2, 2026

CM Bhagwant Mann

फ़रवरी 2, 2026