---Advertisement---

बेसब्री से इंतजार! CBSE Class 10th 12th Results 2025 को लेकर बढ़ी लाखों छात्रों की व्याकुलता, आखिर कब चर्चाओं पर विराम लगाएगा बोर्ड?

चौक-चौराहों से इतर गली-मोहल्लों व अन्य जगहों पर CBSE Class 10th 12th Results 2025 को लेकर चर्चा तेज हो गई है। लाखों छात्र जो सीबीएसई बोर्ड की परीक्षा में शामि हुए थे उनके भीतर परिणाम जारी होने के लेकर एक अलग तरह की व्याकुलता है। यही वजह है कि CBSE से लगातार परिणाम जारी होने के संबंध में सवाल पूछे जा रहे हैं।

Avatar of Gaurav Dixit

By: Gaurav Dixit

Published: मई 1, 2025 3:02 अपराह्न

CBSE Class 10th 12th Results 2025
Follow Us
---Advertisement---

CBSE Class 10th 12th Results 2025: चौक-चौराहों से इतर कई ऐसी जगहें हैं जहां चिंतित भाव लिए छात्रों का एक समूह अवश्य दिख जाएगा। छात्रों के माथे पर चिंता की ये लकीरें सीबीएसई क्लास टेंथ ट्वेल्थ रिजल्ट 2025 को लेकर है। ऐसे लाखों छात्र हैं जो सीबीएसई बोर्ड परीक्षा में शामिल होने के बाद परिणाम की आस में बैठे हैं। छात्रों की व्याकुलता और तेज होने लगी है इसके पीछे कई कारण हैं। दरअसल, UP Board, ICSE, MP Board समेत अन्य कई राज्य शिक्षा परिषदों की ओर से परीक्षा परिणाम जारी किए जा चुके हैं। यही वजह है कि CBSE पर सवालिया निशान के साथ कई तरह की खबरें बन रही हैं। छात्र CBSE Class 10th 12th Results 2025 के संबंध में बोर्ड की ओर से उस तिथि की घोषणा का इंतजार कर रहे हैं, ताकि चर्चाओं के दौर पर विराम लग सके।

आखिर कब CBSE Class 10th 12th Results 2025 को लेकर जारी चर्चाओं पर विराम लगाएगा बोर्ड?

ये बड़ा सवाल है जिसका पुख्ता जवाब सीबीएसई की ओर से ही दिया जा सकता है। हालांकि, कयासों के आधार पर कहा जा रहा है कि CBSE मई के दूसरे सप्ताह में 10वीं व 12वीं कक्षा के परिणाम जारी कर सकता है। इसके साथ ही तमाम तरह की चर्चाओं का विराम लगेगा। हालांकि, इसके संबंध में अभी कोई आधिकारिक ऐलान नहीं हुई है जिसके कारण छात्रों की व्याकुलता और तेजी से बढ़ती जा रही है।

कैसे चेक कर सकते हैं सीबीएसई क्लास टेंथ ट्वेल्थ रिजल्ट 2025?

इसके लिए एक आसान सा प्रोसेस फॉलो करना होगा। परिणाम जारी होने के बाद छात्र चाहें तो यहां बताए गए स्टेप्स के साथ 10th, 12th का रिजल्ट चेक कर सकते हैं-

1- सबसे पहले आधिकारिक साइट cbse.gov.in या results.cbse.nic.in पर जाएं।
2- इसके बाद होमपेज पर ‘CBSE 10th Result 2025 या ‘CBSE 12th Result 2025’ लिंक पर क्लिक करें।
3- तत्पश्चात रोल नंबर, स्कूल नंबर और एडमिट कार्ड आईडी दर्ज करें।
4- इतना करने के बाद ‘Submit’ विकल्प को चुनें।
5- सबमिट विकल्प को चुनते ही CBSE Class 10th 12th Results 2025 आपके कंप्यूटर स्क्रीन पर नजर जाएगा।

नोट– सीबीएसई बोर्ड परीक्षा परिणाम से जुड़ी लेटेस्ट जानकारी हासिल करने के लिए बोर्ड की आधिकारिक साइट पर नजर जमाए रखें।

Avatar of Gaurav Dixit

Gaurav Dixit

गौरव दीक्षित पत्रकारिता जगत के उभरते हुए चेहरा हैं। उन्होनें चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय से अपनी पत्रकारिता की डिग्री प्राप्त की है। गौरव राजनीति, ऑटो और टेक संबंघी विषयों पर लिखने में रुची रखते हैं। गौरव पिछले दो वर्षों के दौरान कई प्रतिष्ठीत संस्थानों में कार्य कर चुके हैं और वर्तमान में DNP के साथ कार्यरत हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

CM Bhagwant Mann

अगस्त 28, 2026

Punjab News

अगस्त 28, 2026

CBSE Class 12 Supplementary Result 2026

अगस्त 28, 2026

CM Bhagwant Mann

अगस्त 28, 2026

Anurag Dhanda

अगस्त 28, 2026

Sonia Gandhi

अगस्त 28, 2026