---Advertisement---

NEET UG Counselling 2023 के लिए खत्म हुआ इंतजार, छात्र ये करके अलॉट करा सकते हैं कॉलेज

NEET UG Counselling 2023: NEET UG की परिक्षा 7 मई को समपन्न हुई थी और इसका परिणाम भी 13 जून को घोषित कर दिया गया था

Avatar of DNP न्यूज़ डेस्क

By: DNP न्यूज़ डेस्क

Published: जुलाई 19, 2023 10:55 पूर्वाह्न | Updated: जुलाई 19, 2023 3:46 अपराह्न

Follow Us
---Advertisement---

NEET UG Counselling 2023: NEET UG की परिक्षा 7 मई को सम्पन्न हुई थी और इसका परिणाम भी 13 जून को घोषित कर दिया गया था। ऐसे में इसको लेकर ढेर सारे कयास लगाए जा रहे थे कि कब और कैसे छात्र अपने सीट को अलॉट करा सकेंगे। इसको लेकर अब इंतजार खत्म हो चुका है। सभी पास हुए छात्र अपने काउंसलिंग के लिए मेडिकल काउंसलिंग कमेटी (MCC) की आधिकारिक वेबसाइट mcc.nic.in के जरिए अप्लाई कर सकते हैं।


कैसे करें आवेदन


आवेदन करने के लिए पास हुए परिक्षार्थियों को मेडिकल काउंसलिंग कमेटी (MCC) की आधिकारिक वेबसाइट mcc.nic.in को खोलना होगा। इस लिंक के खुलते ही परिक्षार्थी होम पेज पर दिख रहे विकल्पों को देखकर अपना आवेदन कर सकते हैं। इसके साथ ही mcc.nic.in के वेबसाइट के खुलते ही छात्र अपने जरुरी दस्तावेज यहाँ अपलोड कर अपनी फीस भी भर सकते हैं।


कब तक कर सकते हैं आवेदन


काउंसलिंग के लिए सफल हुए सभी छात्रों को ध्यान रखना होगा कि राउंड 1 के पंजीकरण की अंतिम तिथि 25 जुलाई है। ऐसे में सफल हुए सभी उम्मीदवार 22 जुलाई से 25 जुलाई के बीच मेडिकल कॉलेजों और पाठ्यक्रमों की अपनी पसंद और अपनी प्राथमिकता भर कर अपनी सीट लॉक कर सकते हैं। वहीं दूसरे राउंड के लिए पास हुए सभी परिक्षार्थियों को 9 अगस्त से 14 अगस्त के बीच आवेदन की प्रक्रिया करनी होगी। बता दें कि इसको लेकर प्रथम राउंड के लिए सीट आवंटन के नतीजें 29 जुलाई को घोषित किए जाएंगे तो वहीं दूसरे चरण के लिए नतीजें 15 अगस्त को घोषित किए जाएंगे।


इसके अतिरिक्त काउंसलिंग से संबंधित अन्य जानकारी के लिए छात्र मेडिकल काउंसलिंग कमेटी (MCC) की आधिकारिक वेबसाइट mcc.nic.in पर जाकर अन्य जानकारी हासिल कर सकते हैं।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो पर सकते हैं।

Avatar of DNP न्यूज़ डेस्क

DNP न्यूज़ डेस्क

DNP न्यूज़ डेस्क उत्कृष्ट लेखकों एवं संपादकों का एक प्रशिक्षित समूह है. जो पिछले कई वर्षों से भारत और विदेश में होने वाली महत्वपूर्ण खबरों का विवरण और विश्लेषण करता है.उच्च और विश्वसनीय न्यूज नेटवर्क में डीएनपी हिन्दी की गिनती होती है. मीडिया समूह प्रतिदिन 24 घंटे की ताजातरीन खबरों को सत्यता के साथ लिखकर जनता तक पहुंचाने का कार्य निरंतर करता है
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

CM Yogi Adityanath

अक्टूबर 7, 2026

GLA University

सितम्बर 14, 2026

Delhi Metropolitan Education

सितम्बर 6, 2026

AIIMS Nagpur Recruitment 2026

सितम्बर 5, 2026

UPTET Result 2026

सितम्बर 4, 2026

UPSSSC Computer Recruitment 2026

सितम्बर 3, 2026