TN 12th Result 2026: तमिलनाडु बोर्ड ने 12वीं के नजीते जारी कर दिए है। बताते चले कि आज सुबह 9.30 बजे ही बोर्ड ने नतीजे कर दिए थे। इसके साथ ही उत्तीर्ण प्रतिशत की संख्या 95.20 प्रतिशत हो गई है। इसके साथ ही छात्र बोर्ड की अधिकारिक वेबसाइट dge.tn.gov.in, tnresults.nic.in, dge1.tn.nic.in और dge2.tn.nic.in पर ऑनलाइन उपलब्ध है।
छात्र अपना 12वीं परिणाम 2026 राज्य बोर्ड का परिणाम DigiLocker वेबसाइट results.digilocker.gov.in पर भी देख सकते हैं। चलिए आपको बताते है पूरा प्रोसेस कि कैसे छात्र अपना रिजल्ट चेक कर सकते है। इसके साथ ही छात्रों को कुछ बातों का ध्यान भी रखना होगा।
इस स्टेप्स को फॉलो कर चेक करें अपना रिजल्ट
- सबसे पहले छात्रों को तमिलनाडु बोर्ड के अधिकारिक वेबसाइट dge.tn.gov.in or tnresults.nic.in पर जाकर अपना रिजल्ट चेक कर सकते है।
- होमपेज पर, TN HSC रिजल्ट 2026 लिंक पर क्लिक करें।
- स्क्रीन पर एक लॉगिन विंडो दिखाई देगी।
- दिए गए फ़ील्ड में अपना पंजीकरण नंबर और जन्मतिथि दर्ज करें और सबमिट करें।
- TN 12वीं का रिजल्ट 2026 स्क्रीन पर प्रदर्शित होगा।
- TN HSC (+2) रिजल्ट 2026 का प्रिंटआउट या स्क्रीनशॉट लें और भविष्य में संदर्भ के लिए इसे सुरक्षित रखें।
TN 12th Result 2026 चेक करें तो वक्त इन बातों का रखें ध्यान
- सही डिटेल्स दर्ज करें – रजिस्ट्रेशन नंबर या जन्मतिथि गलत भरने पर रिजल्ट ओपन नहीं होगा। इसलिए सभी जानकारी ध्यानपूर्वक भरें।
- ऑफिशियल वेबसाइट का ही इस्तेमाल करें – फर्जी वेबसाइट्स से बचें। केवल बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर ही रिजल्ट चेक करें।
- इंटरनेट कनेक्शन रखें मजबूत – रिजल्ट जारी होने के समय वेबसाइट पर ट्रैफिक अधिक रहता है। ऐसे में अच्छा इंटरनेट कनेक्शन होने से परेशानी कम होगी।
- मार्कशीट की जानकारी जरूर जांचें – रिजल्ट देखने के बाद नाम, विषय, अंक और अन्य जानकारी ध्यान से चेक करें। किसी भी गलती की स्थिति में तुरंत स्कूल प्रशासन से संपर्क करें।
