---Advertisement---

UP Board 10th 12th Results 2025: खुशखबरी! इस दिन जारी होगा यूपी बोर्ड 10वीं और इंटरमीडिएट रिजल्ट? जानें कैसे कर पाएंगे चेक

UP Board Class 10th 12th Results 2025: इस साल यूपी बोर्ड में दोनों कक्षाओं के लिए करीब 55 लाख छात्रों ने रजिस्ट्रेशन कराया था, जिसमें से 51.37 लाख छात्रों के परीक्षा में शामिल होने की खबरें आई थीं। उत्तर प्रदेश बोर्ड रिजल्ट 2025 अपडेट के लिए छात्र UPMSP की आधिकारिक वेबसाइट upmsp.edu.in पर नजर बनाए रखें।

Avatar of Rupesh Ranjan

By: Rupesh Ranjan

Published: अप्रैल 22, 2025 11:50 पूर्वाह्न

UP Board Class 10th 12th Results 2025 (प्रतीकात्मक तस्वीर)
Follow Us
---Advertisement---

UP Board Class 10th 12th Results 2025: उत्तर प्रदेश बोर्ड रिजल्ट 2025 की घोषणा का इंतजार कर रहे छात्रों और उनके अभिभावकों के लिए खुशखबरी है। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद यूपी बोर्ड 10वीं 12वीं का रिजल्ट घोषित करने के लिए तेजी से काम कर रहा है। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो उत्तर प्रदेश 10वीं बोर्ड और इंटरमीडिएट का रिजल्ट इस हफ्ते कभी भी जारी होने की उम्मीद है।

हालांकि, यूपी बोर्ड की ओर से इस संबंध में कोई आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है। ऐसे में UP Board परीक्षा में शामिल हुए छात्रों को सलाह दी जाती है कि वे यूपीएमएसपी की आधिकारिक वेबसाइट पर नजर बनाए रखें। ध्यान रहे कि यूपी बोर्ड 10वीं और इंटरमीडिएट का रिजल्ट जारी होने से एक दिन पहले UPMSP की ओर से नोटिफिकेशन जारी कर नतीजों की घोषणा की जानकारी साझा की जाएगी।

UP Board Class 10th 12th Results 2025: यूपी बोर्ड रिजल्ट कब होगा जारी?

मालूम हो कि इस साल यूपी बोर्ड में दोनों कक्षाओं के लिए करीब 55 लाख छात्रों ने रजिस्ट्रेशन कराया था, जिसमें से 51.37 लाख छात्रों के परीक्षा में शामिल होने की खबरें आई थीं। उत्तर प्रदेश बोर्ड रिजल्ट 2025 अपडेट के लिए छात्र UPMSP की आधिकारिक वेबसाइट upmsp.edu.in पर नजर बनाए रखें। साथ ही जैसे ही कोई सूचना आएगी, आप इस DNP इंडिया हिंदी के एजुकेशन सेक्शन से भी जानकारी ले सकेंगे।

जानकारी हो कि पिछले साल यानी 2024 में उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद ने हाईस्कूल और इंटरमीडिएट के वार्षिक परीक्षा परिणाम 20 अप्रैल को जारी किए थे। उससे पहले, साल 2023 में यूपी बोर्ड के नतीजे 25 अप्रैल को जारी किए गए थे। ऐसे में उम्मीद है कि इस बार भी UP Board Class 10th 12th Results 2025 इसी समय के आसपास घोषित किए जाएंगे।

UP Board Class 10th 12th Results 2025: यूपी बोर्ड रिजल्ट कैसे कर सकते हैं चेक?

  • सबसे पहले UPMSP की आधिकारिक वेबसाइट upmsp.edu.in पर विजिट करें।

  • छात्र अपने कक्षा का चयन करें।

  • रजिस्ट्रेशन रोल नंबर डालकर सबमिट बटन पर क्लिक करें।

  • अब UP Board Result 2025 स्क्रीन पर दिखेगा।

  • अंत में रिजल्ट की कॉपी डाउनलोड कर सुरक्षित रख लें।

ये भी पढ़ें: TSBIE TS Inter 1st, 2nd Year Results 2025: तेलंगाना बोर्ड इंटर रिजल्ट काउंटडाउन शुरू! इस बेवसाइट पर जारी होगा रिजल्ट…ऐसे देखें मार्कशी

Avatar of Rupesh Ranjan

Rupesh Ranjan

Rupesh Ranjan is an Indian journalist. These days he is working as a Independent journalist. He has worked as a sub-editor in News Nation. Apart from this, he has experience of working in many national news channels.
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Rain Alert 14 May 2026

मई 13, 2026

Noida International Airport

मई 13, 2026

Anurag Dhanda

मई 13, 2026

Artificial Intelligence

मई 13, 2026

CM Mohan Yadav

मई 13, 2026

Mohan Yadav

मई 13, 2026