---Advertisement---

UP Board Result 2023: इस दिन जारी होगा यूपी बोर्ड 1 से 8वीं तक के नतीजे, 10वीं 12वीं के रिजल्ट को लेकर ये है अपडेट

यूपी बोर्ड के कक्षा 1 से 8 तक का रिजल्ट शुक्रवार को जारी होगा। वहीं 10वीं और 12वीं की परीक्षा को लेकर ये कहा जा रहा है कि 15 अप्रैल तक इसके रिजल्ट आ सकते हैं।

Avatar of Prakash Singh

By: Prakash Singh

Published: मार्च 30, 2023 10:45 अपराह्न

Follow Us
---Advertisement---

UP Board Result 2023: उत्तर प्रदेश बोर्ड को लेकर बड़ी खबर सामने आ रही है। बताया जा रहा है कि कल उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद की तरफ से 1से लेकर 8वीं तक का रिजल्ट घोषित किया जाएगा। बोर्ड ने समय – समय पर इसको लेकर जानकारी भी प्रदान की है जिससे छात्रों को किसी भी तरह की दिक्कत न हो सकें। वहीं यूपी बोर्ड की तरफ से कॉपी के मूल्यांकन के समय ही ये जानकारी दी गई थी की 30-31 मार्च तक माध्यमिक शिक्षा परिषद का रिजल्ट जारी किया जाएगा। ऐसे में बोर्ड ने आज रिजल्ट जारी करने की पूरी तैयारी की थी लेकिन राम नवमी की वजह से इसकी तारीख को आगे बढ़ाकर 31 मार्च करना पड़ा।

 ये है 2022-2023 में एक्जाम देने वाले छात्रों का आंकड़ा

वहीं अगर इस साल माध्यमिक शिक्षा परिषद के द्वारा एग्जाम देने वाले छात्रों की बात करें तो हाई स्कूल में कुल 31 लाख 16 हजार 458 छात्रों हैं जबकि 12वीं में 27 लाख 50 हजार छात्र हैं। वहीं हाई स्कूल और इंटर के रिजल्ट को लेकर ये बताया जा रहा है कि दोनों का रिजल्ट 15 अप्रैल तक घोषित हो सकता है।

यहां मिलेगी छात्रों को रिजल्ट

31 मार्च को माध्यमिक शिक्षा परिषद के द्वारा 1 से 8 का के बच्चों का परीक्षा परिणाम आने के बाद उनके रिजल्ट को स्कूल में वितरित किया जाएगा। ऐसे में छात्र अपने स्कूलों में जाकर रिजल्ट को प्राप्त कर सकते हैं। बता दें कि कक्षा 1 से लेकर 8 तक की परीक्षा का आयोजन इसी महीने 20 से 24 मार्च के बीच अयोजित की गई थी। वहीं मूल्यांकन भी बड़ी ही तेजी के साथ करके 26 मार्च तक पूरा हो गया था । ऐसे में बच्चों के रिजल्ट जारी किए जाने से पहले सूबे के मुखिया योगी आदित्यनाथ ने बच्चों के उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाए प्रदान की है।

ये भी पढ़ें: Bihar Board 12th Result 2023: 12वीं का रिजल्ट जारी, पिछले साल से बेहतर रहा परिणाम…83.7 फीसदी पास

Avatar of Prakash Singh

Prakash Singh

प्रकाश सिंह पिछले 3 सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, प्रकाश DNP India वेब साइट में बतौर content writer काम कर रहे हैं। उन्होंने श्री राम स्वरूप मेमोरियल यूनिवर्सिटी लखनऊ से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है। प्रकाश खेल के अलावा राजनीति और मनोरंजन की खबर लिखते हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Lucknow Viral Video

मई 30, 2026

CM Yogi Adityanath

मई 30, 2026

CM Yogi Adityanath

मई 30, 2026

Jhansi Viral Video

मई 30, 2026

कल का मौसम 30 May 2026

मई 29, 2026

CM Yogi Adityanath

मई 29, 2026