---Advertisement---

CBSE 10th 12th Results 2023: 10वीं-12वीं के रिजल्ट को लेकर बड़ा अपडेट, जानिए कब आएगा परिणाम

CBSE 10th 12th Results 2023: केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड के 10वीं और 12वीं के छात्रों के लिए एक बड़ा अपडेट है। ये अपडेट 10वीं और 12वीं के रिजल्ट से जुड़ा है।

Avatar of Brijesh Chauhan

By: Brijesh Chauhan

Published: मई 1, 2023 6:52 पूर्वाह्न | Updated: मई 5, 2023 11:28 अपराह्न

CBSE 10th 12th Results 2023
Follow Us
---Advertisement---

CBSE 10th 12th Results 2023: केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) के 10वीं और 12वीं के छात्रों के लिए एक बड़ा अपडेट है। ये अपडेट 10वीं और 12वीं के रिजल्ट से जुड़ा है। कुछ मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक CBSE मई में 10वीं और 12वीं का परिणाम घोषित कर सकता है। हालांकि, बोर्ड रिजल्ट को लेकर अभी तारीख और समय की आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है। लेकिन, बड़ी अपडेट यह है कि मई में परिणाम आ सकता है। परिणाम घोषित होके बाद छात्र अपना स्कोर results.cbse.nic.in पर देख सकते हैं।

मई के अंत तक जारी हो सकता है रिजल्ट

CBSE कक्षा 12 की परीक्षा 5 अप्रैल तक हुई थी, जबकि कक्षा 10 की परीक्षा 21 मार्च तक हुई थी। हालांकि, बोर्ड ने अभी तक रिजल्ट 2023 यानी कक्षा 10, 12 के रिजल्ट के दिन और समय के बारे में को आधिकरिक घोषणा नहीं की है। सूत्रों के अनुसार, CBSE कक्षा 10, 12 के परिणाम मई 2023 के अंत तक आ जाएंगे। परिणाम देखने के लिए छात्रों को CBSE की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा और वहां अपने रोल नंबर के जरिए छात्र अपना परिणाम चेक कर पाएंगे। अगर आपको बोर्ड परीक्षा में पास होना है तो प्रत्येक विषय में न्यूनतम 33 प्रतिशत अंक प्राप्त करने होंगे।

इन Websites पर चेक करें परिणाम

cbseresults.nic.in
cbse.nic.in
cbse.gov.in
digilocker.gov.in
results.gov.in

ऐसे चेक करें अपना बोर्ड रिजल्ट

अपना रिजल्ट चेक करने के लिए छात्रों को पहले बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट cbseresults.nic.in पर जाना होगा। इसके बाद CBSE बोर्ड कक्षा 10 या 12 परिणाम 2023 के लिंक पर क्लिक करें। लिंक पर क्लिक करने के बाद एक नया पेज खूल जाएगा। यहां उम्मीदवारों को रोल नंबर या पंजीकरण संख्या दर्ज करनी होगी। इसके बाद सबमिट बटन पर क्लिक करते ही कक्षा 10वीं-12वीं का परिणाम आपकी स्क्रीन पर होगा। यहां से इसे आप डाउनलोड करें और प्रिंट भी कर सकते हैं।

ये भी पढ़ें: Wrestlers Protest: पहलवान बजरंग पुनिया बोले- प्रदर्शन को ‘भड़काऊ आंदोलन’ बनाने की कोशिश की जा रही है, राजनेता रहे आंदोलन से दूर

Avatar of Brijesh Chauhan

Brijesh Chauhan

बृजेश बीते 4 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र से जुड़े हुए हैं। इन्होंने हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में M.A की पढ़ाई की है। यह कई बड़े संस्थान में बतौर कांटेक्ट एडिटर के तौर पर काम कर चुके हैं। फिलहाल बृजेश DNP India में बतौर कांटेक्ट एडिटर पॉलिटिकल और स्पोर्ट्स डेस्क पर अपनी सेवाएं दे रहे हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Nepal Tibet Flood

अगस्त 30, 2026

CBSE Class 12 Supplementary Result 2026

अगस्त 28, 2026

Himachal Pradesh PTI Teacher Vacancy

अगस्त 28, 2026

GATE 2027

अगस्त 28, 2026

Punjab PTI Teacher Recruitment 2026

अगस्त 27, 2026

India Post GDS Vacancy 2026

अगस्त 27, 2026

Leave a Comment