UPPSC TGT Result 2025: यूपीपीएससी टीजीटी रिजल्ट 2025 का इंतज़ार कर रहे अभ्यर्थियों के लिए अच्छी खबर है। उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (यूपीपीएससी) ने सहायक शिक्षक प्रशिक्षित स्नातक (टीजीटी) शाखा परीक्षा 2025 के कुछ विषयों के नतीजे जारी कर दिए हैं। इसलिए, जो अभ्यर्थी इस परीक्षा में शामिल हुए थे, वे अपना नतीजा देखने और डाउनलोड करने के लिए उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग की आधिकारिक वेबसाइट पर जा सकते हैं। मीडिया रिपोर्टों के अनुसार, यूपीपीएससी ने टीजीटी भर्ती परीक्षा के संगीत, कृषि/बागवानी, कला और उर्दू विषयों के नतीजे जारी किए हैं। उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग ने उन उम्मीदवारों की पीडीएफ सूची प्रकाशित की है, जिन्होंने संगीत, कृषि/बागवानी, कला और उर्दू जैसे विषयों में मुख्य परीक्षा के लिए योग्यता प्राप्त की है। अभ्यर्थी नीचे बताए गए चरणों का पालन करके यूपीपीएससी टीजीटी रिजल्ट 2025 देख सकते हैं।
यूपीपीएससी टीजीटी रिजल्ट 2025: कैसे करें चेक
- सबसे पहले अभ्यर्थियों को उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग की आधिकारिक वेबसाइट पर विजिट करना होगा।
- इसके बाद अभ्यर्थी होमपेज पर उपलब्ध यूपीपीएससी टीजीटी रिजल्ट 2025 लिंक पर क्लिक करें।
- इतना करते ही स्क्रीन पर यूपीपीएससी टीजीटी भर्ती परीक्षा 2025 रिजल्ट संबंधित डेटा खुल जाएगा।
- अब इसमें अभ्यर्थी अपने परिणाम को चेक करें और डाउनलोड कर लें।
- भविष्य के लिए रिजल्ट का प्रिंट लेकर रख लें।
UPPSC TGT Result 2025: यूपीपीएससी टीजीटी भर्ती आगामी प्रक्रिया
मालूम हो कि वे सभी अभ्यर्थी जिन्होंने यूपीपीएससी टीजीटी भर्ती प्रारंभिक परीक्षा सफलतापूर्वक पास कर ली है, अब मुख्य परीक्षा के लिए पात्र हैं। ध्यान दें कि प्रारंभिक परीक्षा में सफल रहे सभी अभ्यर्थी अब मुख्य परीक्षा में शामिल हो सकेंगे, जिसका कार्यक्रम आयोग द्वारा अलग से जारी किया जाएगा। इसके बाद, जो अभ्यर्थी मुख्य परीक्षा में सफल होंगे, वे दस्तावेज़ सत्यापन और अंतिम चयन प्रक्रिया में भाग लेने के पात्र होंगे। इसके अलावा, उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग ने कहा है कि केवल उन्हीं अभ्यर्थियों को चयन प्रक्रिया के अगले चरण में भाग लेने की अनुमति दी जाएगी, जिनके रोल नंबर प्रदर्शित सूची में शामिल हैं। साथ ही, अभ्यर्थियों को सलाह दी जाती है कि वे यूपीपीएससी टीजीटी रिजल्ट 2025 के संबंध में अधिक जानकारी के लिए उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग की आधिकारिक वेबसाइट पर विजिट करें।






