UPSC Mains Result 2026: संघ लोक सेवा आयोग (यूपीएससी) ने 21 अगस्त से 30 अगस्त 2026 के बीच सिविल सेवा मुख्य परीक्षा 2026 का आयोजन किया था। यूपीएससी सिविल सर्विसेज एग्जाम को दुनिया के सबसे मुश्किल और प्रतिष्ठित परीक्षा में से एक माना जाता है। हर साल लाखों अभ्यर्थी इस परीक्षा में शामिल होते हैं, जिनमें से सबसे प्रतिभाशाली अभ्यर्थी अंतिम चयन सूचि में जगह बनाने में कामयाब होते हैं। यूपीएससी सिविल सेवा मुख्य परीक्षा 2026 पूरा होने के बाद, हमेशा की तरह इस साल भी रिजल्ट का इंतजार जारी है। अभ्यर्थी यूपीएससी मेंस रिजल्ट 2026 संबंधित अपडेट के लिए आधिकारिक वेबसाइट upsc.gov.in देख सकते हैं।
UPSC Mains Result 2026: कब हुई थी परीक्षा?
मालूम हो कि संघ लोक सेवा आयोग अपने बेहतरीन काम के तरीके के लिए जाना जाता है। यूपीएससी हर साल अपनी प्रक्रिया को पारदर्शी और समय पर पूरा करने के लिए प्रसिद्ध रहा है। यूपीएससी सिविल सर्विसे मेंस रिजल्ट जारी होने की उम्मीद की तारीखों का अंदाजा लगाने के लिए, अभ्यर्थी को पिछले सालों के ट्रेंड्स को समझना जरूरी है। आइए अब देखते हैं कि यूपीएससी सिविल सर्विसेज मेन्स परीक्षा 2026 कब हुआ था और रिजल्ट कब आने की उम्मीद है। इस पर बात करने से पहले, पिछले तीन साल के रिकॉर्ड पर गौर करना जरूरी है।
बता दें कि संघ लोक सेवा आयोग की ओर से यूपीएससी सिविल सेवा मुख्य परीक्षा 21 अगस्त से 30 अगस्त 2026 के बीच आयोजित की गई थी। यूपीएससी ने इस परीक्षा को अलग-अलग पालियां में आयोजित किया था। इनमें पहले चरण में निबंध और जीएस पेपर्स की परीक्षा ली गई थी, जबकि अंतिम चरण में भाषा और वैकल्पिक विषय के पेपर्स की परीक्षा आयोजित की गई थी। जानाकरी हो कि यूपीएससी सीएसई के इस लिखित परीक्षा में कुल 1750 अंकों के 7 मेरिट पेपर्स और 2 क्वालिफाइंग पेपर्स मौजूद थे।
यूपीएससी मेंस रिजल्ट 2026: कब होगा जारी?
पिछले सालों के ट्रेंड को देखें तो यूपीएससी ने मेंस परीक्षा खत्म होने के लगभग 70 से 75 दिनों के अंदर रिजल्ट जारी कर देता रहा है। पिछले तीन सालों की टाइमलाइन से पता चलता है कि संघ लोक सेवा आयोग ने यूपीएससी सिविल सर्विस मेन्स एग्जाम के रिजल्ट जारी करने के लिए लगभग एक जैसा शेड्यूल बनाए रखा है। 2025 में, परीक्षा 22 अगस्त से 31 अगस्त के बीच हुआ था। रिजल्ट एग्जाम के ठीक 72 दिन बाद, यानी 11 नवंबर 2025 को जारी किए गए थे। 2024 में, यूपीएससी मेन्स एग्जाम 20 से 29 सितंबर के बीच हुआ था, और रिजल्ट एग्जाम के 71 दिन बाद, यानी 9 दिसंबर 2024 को घोषित किए गए थे। 2023 में भी रिजल्ट 75 दिनों के बाद जारी किए गए थे।
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, इस बार यूपीएससी सितंबर और अक्टूबर में आंसर शीट का मूल्यांकन पूरा कर लेगा। इसलिए, UPSC Mains Result 2026 नवंबर 2026 के मध्य (10 से 20 नवंबर के बीच) में घोषित होने की उम्मीद है। हालांकि, अभी तक संघ लोक सेवा आयोग ने इस बारे में कोई आधिकारिक जानकारी साझा नहीं की है। इसलिए, अभ्यर्थी को सलाह दी जाती है कि वे संबंधित ऑफिशियल वेबसाइट्स पर नजर बनाए रखें।
