H-1B Visa: ट्रंप प्रशासन के नए फैसले से क्या भारतीयों की परेशानी बढ़ेगी? जानकर दिमाग की बत्ती जला देगा यह डिटेल्स

H-1B Visa: ट्रंप प्रशासन एक नया प्रस्ताव लाने की तैयारी में जुटा है, जिससे अमेरिका में हजारों H-4 वीजा धारकों का वर्क परमिट प्रभावित हो सकता है। इससे कानूनी तौर पर नौकरी करने वाले हजारों लोगों पर सीधा असर पड़ सकता है।

H-1B Visa

H-1B Visa - सांकेतिक तस्वीर (Image/Google)

H-1B Visa: अमेरिकी सरकार अब H-1B वीजा धारकों के लिए एक बड़ी मुसिबत खड़ी करने की तैयारी में है। इसमें H-1B वीजा धारकों के जीवनसाथी (पति-पत्नी) का काम का अधिकार सीधा तौर पर छीन सकता है। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप प्रशासन एक नया प्रस्ताव लाने की तैयारी में जुटा है, जिससे अमेरिका में हजारों H-4 वीजा धारकों का वर्क परमिट प्रभावित हो सकता है। अमेरिकी प्रशासन अगर यह प्रस्ताव लागू करती है, तो एक दशक से चली आ रही पॉलिसी बदल जाएगी। इसमें अधिकतर भारतीयों का खासा नुकसान होने के संकेत है।

H-1B Visa धारक भारतीयों पर क्यों पड़ेगा सबसे ज्यादा असर?

आपको बता दें कि अमेरिकी प्रशासन का नया प्रस्ताव उस नियम को बदलने के लिए शक्ति प्रदान कर सकता है, जिसके तहत H-1B वीजा धारकों के जीवनसाथी H-4 वीजा धारक बीते दस साल से ज्यादा समय से काम कर रहे हैं। ऐसा कहा जाता है कि H4 वीजा धारक में ज्यादातर भारतीय हैं। रोजगार प्राधिकरण दस्तावेज (EAD) साल 2014 से 2017 के बीच प्राप्त आवेदनों के आंकड़े बताते हैं कि, मंजूरी प्राप्त करने वालों में 93 प्रतिशत भारतीय नागरिक थे और उनमें 94 प्रतिशत महिलाएं शामिल थीं। अगर यह प्रस्ताव आगे चलकर नियम बन जाता है तो H-4 वीजा रोजगार प्राधिकरण दस्तावेज के जरिए अमेरिका में कानूनी तौर पर नौकरी करने वाले हजारों लोगों पर इसका असर पड़ सकता है।

H-1B वीजा धारक परिवार के लिए H-4 EAD खत्म?

मालूम हो कि अभी अमेरिका में H-4 EAD खत्म नहीं हुआ है। इसे सिर्फ एक प्रस्ताव के तौर पर रखा गया है। भविष्य में इसे लागू करने के लिए ट्रंप प्रशासन को कानूनी प्रक्रिया से गुजरना होगा। H-4 वीजा का पहचान वर्क वीजा के तौर होता है। यह मुख्य रूप से H-1B वीजा धारक के पति-पत्नी और बच्चों को अमेरिका में उनके साथ रहने की अनुमति प्रदान करता है। H-4 वीजा रखने वाले कुछ पति-पत्नी अमेरिका में ‘रोजगार प्राधिकरण दस्तावेज’ के लिए आवेदन कर सकते हैं। हालांकि, इसका लाभ सभी को नहीं मिलता है। मौजूदा नियमों के तहत यह मुख्य रूप से उन पात्र H-4 वीजा धारकों के जीवनसाथियों के लिए है, जिनके H-1B पति या पत्नी ग्रीन कार्ड की प्रक्रिया के एक तय चरण में शामिल हो चुके हैं।

Exit mobile version