---Advertisement---

UPSC Recruitment 2024: असिस्टेंट प्रोफेसर सहित कई पदों पर निकली भर्ती, जानें कैसे व कब तक कर सकेंगे आवेदन?

UPSC Recruitment 2024: संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की ओर से स्पेशलिस्ट ग्रेड III असिस्टेंट प्रोफेसर, उप अधीक्षण पुरातत्वविद, उप अधीक्षण पुरातत्व रसायन व सिविल हाइड्रोग्राफिक ऑफिसर समेत अन्य कई पोस्ट के 322 पदों पर भर्ती निकली है।

Avatar of Gaurav Dixit

By: Gaurav Dixit

Published: मई 28, 2024 3:07 अपराह्न

UPSC Recruitment 2024
Follow Us
---Advertisement---

UPSC Recruitment 2024: संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की ओर से स्पेशलिस्ट ग्रेड III असिस्टेंट प्रोफेसर, उप अधीक्षण पुरातत्वविद, उप अधीक्षण पुरातत्व रसायनज्ञ व सिविल हाइड्रोग्राफिक ऑफिसर समेत अन्य कई पोस्ट के 322 पदों पर भर्ती निकली है।

UPSC द्वारा आयोजित की जा रही इस भर्ती परीक्षा में शामिल होने के लिए उम्मीदवार आयोग की आधिकारिक साइट www.upsconline.nic.in पर जाकर अपना आवेदन कर सकते हैं। ध्यान रहे कि आवेदन करने की अंतिम तिथि 13 जून 2024 है।

कैसे करें अप्लाई?

संघ लोक सेवा आयोग द्वारा आयोजित की जा रही भर्ती (Vacancy) में शामिल होने के लिए उम्मीदवार को सबसे पहले आयोग की आधिकारिक वेबसाइट www.upsconline.nic.in पर जाना होगा। इसके बाद ‘पंजीकरण फॉर्म’ पर क्लिक कर अपने पंजीकरण की प्रक्रिया पूर्ण करनी होगी।

पंजीकरण करने के बाद उम्मीदवार को आयोग द्वारा मांगे गए सभी आवश्यक डिटेल दर्ज कर डॉक्यूमेंट अपलोड करने होंगे। इसके बाद निर्धारित की गई शुल्क का भुगतान कर ‘सबमिट’ विकल्प को चुन कर आवेदन की प्रक्रिया को पूर्ण किया जा सकता है।

भर्ती से जुड़े अन्य डिटेल

संघ लोक सेवा आयोग द्वारा विभिन्न पोस्ट के कुल 322 पदों पर की जा रही भर्ती से जुड़े सभी डिटेल इस प्रकार हैं-

पद– स्पेशलिस्ट ग्रेड III असिस्टेंट प्रोफेसर, उप अधीक्षण पुरातत्वविद, उप अधीक्षण पुरातत्व रसायनज्ञ व सिविल हाइड्रोग्राफिक ऑफिसर।

शैक्षणिक योग्यता– उप अधीक्षण पुरातत्व रसायनज्ञ- ग्रेजुएशन
उप अधीक्षण पुरातत्वविद- पोस्ट ग्रेजुएशन
स्पेशलिस्ट ग्रेड III असिस्टेंट प्रोफेसर (फोरेंसिक मेडिसिन)- MBBS
स्पेशलिस्ट ग्रेड III असिस्टेंट प्रोफेसर (जनरल मेडिसिन)- MBBS

आवेदन शुल्क– सामान्य व ओबीसी वर्ग के आवेदकों के लिए 25 रुपये व एससी/एसटी/पीडब्ल्यूडी वर्ग के उम्मीदवारों के लिए निशुल्क

चयन प्रक्रिया– UPSC द्वारा आयोजित की जा रही इस भर्ती परीक्षा में चयनित होने के लिए उम्मीदवार को प्रीलिम्स परीक्षा, मेंस परीक्षा, पीईटी, पीएसटी, इंटरव्यू व जीडी (ग्रूप डिसकसन) जैसी परीक्षा प्रक्रिया को पास करना होगा।

आयु सीमा– UPSC द्वारा आयोजित की जा रही इस भर्ती परीक्षा में शामिल होने के लिए सामान्य व EWS वर्ग से आने वाले उम्मीदवार की आयु 35 वर्ष, ओबीसी वर्ग से आने वाले उम्मीदवार की आयु 38 साल, एससी/एसटी वर्ग से आने वाले उम्मीदवार की आयु 40 वर्ष व पीडब्ल्यूडी वर्ग से आने वाले उम्मीदवार की आयु 45 वर्ष अधिकतम होनी चाहिए।

सैलरी– UPSC द्वारा आयोजित की जा रही इस भर्ती परीक्षा में चयनित हुए उम्मीदवार को पे मैट्रिक्स लेवल 7 के अनुसार सैलरी मिलेगी।

डिसक्लेमर: यह खबर सामान्य जानकारी और लोगों के जागरूकता के लिए है। हम इन लेखों को प्रकाशित करने के लिए किसी प्रकार का शुल्क नहीं लेते हैं। हम ये खबर व्यापक जनहित के लिए करते हैं जिससे कि ज्यादा से ज्यादा लोगों तक इसकी जानकारी पहुँच सके। पाठकों को सलाह दी जाती है कि आवेदन करने से पहले आधिकारिक स्रोत से जानकारी को सत्यापित और प्रमाणित कर लें। डीएनपी न्यूज नेटवर्क प्रा. लिमिटेड या उसके लेखकों को समाचारों की प्रामाणिकता या अंतिम तिथियों, रिक्तियों की संख्या, वेतन आदि में बदलाव के लिए जिम्मेदार नहीं ठहराया जा सकता है।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Gaurav Dixit

Gaurav Dixit

गौरव दीक्षित पत्रकारिता जगत के उभरते हुए चेहरा हैं। उन्होनें चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय से अपनी पत्रकारिता की डिग्री प्राप्त की है। गौरव राजनीति, ऑटो और टेक संबंघी विषयों पर लिखने में रुची रखते हैं। गौरव पिछले दो वर्षों के दौरान कई प्रतिष्ठीत संस्थानों में कार्य कर चुके हैं और वर्तमान में DNP के साथ कार्यरत हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Donald Trump

फ़रवरी 28, 2026

Israel-Iran War

फ़रवरी 28, 2026

Salim Vastik

फ़रवरी 28, 2026

Iran US Tension

फ़रवरी 28, 2026

Pakistan Afghanistan War

फ़रवरी 28, 2026

Punjab News

फ़रवरी 27, 2026