---Advertisement---

UPSSSC AGTA Recruitment 2026: यूपी में कृषि तकनीकी सहायक के पदों पर निकली बंपर भर्ती, जानें कैसे कर पाएंगे आवेदन

UPSSSC Recruitment 2026: उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग ने कृषि तकनीकी सहायक के पदों पर बंपर भर्ती की घोषणा की है। इस वैकेंसी के लिए आवेदन केवल ऑनलाइन माध्यम से ही जमा किए जा सकते हैं। यूपीएसएसएससी एजीटीए भर्ती 2026 के लिए आवेदन प्रक्रिया 22 मई से शुरू होगी।

Avatar of Rupesh Ranjan

By: Rupesh Ranjan

Published: मार्च 29, 2026 5:03 अपराह्न

UPSSSC AGTA Recruitment 2026
Follow Us
---Advertisement---

UPSSSC AGTA Recruitment 2026: उत्तर प्रदेश में सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे उम्मीदवारों के लिए बड़ी खुशखबरी है। उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (यूपीएसएसएससी) ने कृषि तकनीकी सहायक के पदों पर बंपर भर्ती की घोषणा की है। इसके लिए आधिकारिक भर्ती अधिसूचना पहले ही जारी की जा चुकी है। ऐसे में जो उम्मीदवार कृषि क्षेत्र में अपना करियर बनाने की इच्छा रखते हैं, उनके लिए यह एक शानदार अवसर है। इस भर्ती अभियान के जरिए कुल 2759 पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी। यूपीएसएसएससी एजीटीए भर्ती 2026 से संबंधित विस्तृत जानकारी के लिए ख़बर को अंत तक पढ़ें।

यूपीएसएसएससी एजीटीए भर्ती 2026: इस तारीख तक कर सकते हैं आवेदन

मालूम हो कि यूपीएसएसएससी एजीटीए भर्ती 2026 के लिए आवेदन प्रक्रिया 22 मई से शुरू होगी। ध्यान दें कि इस वैकेंसी के लिए आवेदन केवल ऑनलाइन माध्यम से ही जमा किए जा सकते हैं। इसके अलावा, उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग ने इस भर्ती अभियान के लिए आवेदन करने की अंतिम तिथि 11 जून निर्धारित की है। यह तिथि आवेदन शुल्क के भुगतान का भी अंतिम दिन है। आवेदन प्रक्रिया के दौरान जमा किए गए आवेदन पत्र में किसी भी प्रकार की त्रुटि होने पर, भर्ती बोर्ड उम्मीदवारों को 18 जून, 2026 तक सुधार करने का अवसर प्रदान किया गया है। ख़बर लिखे जाने तक यूपीएसएसएससी एजीटीए भर्ती 2026 की परीक्षा तिथि की घोषणा अभी तक नहीं की गई है।

UPSSSC AGTA Recruitment 2026: भर्ती अधिसूचना कैसे चेक करें?

यूपीएसएसएससी एजीटीए भर्ती 2026 के लिए आवेदन करने हेतु, उम्मीदवारों को उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की आधिकारिक वेबसाइट upsssc.gov.in पर जाना होगा। इसके अलावा बता दें कि उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग यानी यूपीएसएसएससी ने कृषि तकनीकी सहायकों (एजीटीए) की भर्ती के लिए आधिकारिक अधिसूचना विज्ञापन संख्या 06Exam/2026 पीडीएफ जारी कर दी है। यूपीएसएसएससी एजीटीए भर्ती अधिसूचना में पंजीकरण की तिथियों, चयन प्रक्रिया और पात्रता मानदंडों सहित विस्तृत विवरण शामिल हैं। इसलिए, उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे इस भर्ती अभियान के लिए ऑनलाइन आवेदन करने से पहले, यूपीएसएसएससी एजीटीए भर्ती 2026 नोटिफिकेशन में दिए गए महत्वपूर्ण विवरणों को ध्यानपूर्वक पढ़ लें। यूपीएसएसएससी एजीटीए भर्ती 2026 अधिसूचना उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध है।

Avatar of Rupesh Ranjan

Rupesh Ranjan

Rupesh Ranjan is an Indian journalist. These days he is working as a Independent journalist. He has worked as a sub-editor in News Nation. Apart from this, he has experience of working in many national news channels.
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Punjab News

अप्रैल 18, 2026

Punjab News

अप्रैल 18, 2026

Punjab News

अप्रैल 18, 2026

Rashifal 19 April 2026

अप्रैल 18, 2026

Heatwave Alert 19 April 2026

अप्रैल 18, 2026

Anurag Dhanda

अप्रैल 18, 2026