---Advertisement---

UPTET Result 2026 में 60 हजार OMR रिजेक्ट, UPESSC ने लिया बड़ा फैसला; जांच के लिए बनी 5 सदस्यीय उच्चस्तरीय समिति

UPTET Result 2026: उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग ने अपने आधिकारिक वेबसाइट से यूपीटीईटी रिजल्ट 2026 को तत्काल प्रभाव से हटा दिया है। यूपीटीईटी रिजल्ट 26 अगस्त 2026 को घोषित किया गया था। नतीजे प्रकाशित होने के बाद तकरीबन 60 हजार अभ्यर्थियों का परीक्षा परिणाम आधिकारिक वेबसाइट पर रिजेक्ट श्रृंखला में देखा गया था।

Avatar of Rupesh Ranjan

By: Rupesh Ranjan

Published: सितम्बर 4, 2026 6:18 अपराह्न

UPTET Result 2026
Follow Us
---Advertisement---

UPTET Result 2026: उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग (यूपीईएसएससी) की तरफ से 26 अगस्त 2026 को यूपीटीईटी रिजल्ट 2026 का रिजल्ट घोषित किया गया था। नतीजे प्रकाशित होने के बाद तकरीबन 60 हजार अभ्यर्थियों का परीक्षा परिणाम आधिकारिक वेबसाइट पर रिजेक्ट श्रृंखला में देखा गया। इसको लेकर अभ्यर्थियों के विरोध के बाद यूपीईएसएससी ने आपत्ति दर्ज कराने का मौका दिया है। ऐसे में जिन अभ्यर्थियों का रिजल्ट, ओएमआर शीट रिजेक्शन या नॉर्मलाइजेशन प्रक्रिया पर आपत्ति है, वे आयोग द्वारा निर्धारित तारीख 10 सितंबर तक प्रत्यावेदन भेज सकते हैं।

यूपीटीईटी रिजल्ट 2026: 60 हजार अभ्यर्थियों का OMR कैसे हुआ रिजेक्ट?

उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग ने आधिकारिक वेबसाइट पर यूपीटीईटी रिजल्ट 2026 में बड़ी संख्याओं में रिजेक्ट होने का मुख्य कारण अमान्य रोल नंबर, प्रश्नपत्र बुकलेट नंबर और अन्य जरूरी कॉलम को गलत दर्ज करना बताया है। यूपीईएसएससी ने कहा कि इन्हीं वजहों से कंप्यूटर सॉफ्टवेयर ओएमआर कॉपियों का मूल्यांकन नहीं कर सका। आयोग ने स्पष्ट किया है कि प्रत्यावेदन सिर्फ ई-मेल के जरिए स्वीकार किए जाएंगे। निर्धारित तारीख के बाद किसी अन्य माध्यम से भेजे गए आवेदन पर आयोग की ओर से विचार नहीं किया जाएगा।

यूपीईएसएससी ने आधिकारिक पोर्टल से ‘UPTET Result 2026’ हटाया

दूसरी ओर, उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग ने अपने आधिकारिक वेबसाइट upessc.up.gov.in से यूपीटीईटी रिजल्ट 2026 को तत्काल प्रभाव से हटा दिया है। इसके पीछे की वजह साफ है कि परिणाम जारी होने के बाद तकरीबन 60 हजार अभ्यर्थियों का रिजल्ट वेबसाइट पर रिजेक्ट दिखाई दे रहा था। इसके बाद अभ्यर्थियों ने आयोग के बाहर विरोध प्रदर्शन किया। लगातार बढ़ते विरोध और नाराजगी को देखते हुए यूपीईएसएससी ने आपत्तियां लेने का फैसला किया है।

यूपीटीईटी रिजल्ट 2026: जांच के लिए बनी 5 सदस्यीय उच्चस्तरीय समिति

अब मामला तूल पकड़ता देख आयोग ने पोर्टल से यूपीटीईटी रिजल्ट 2026 लिंक को हटा दिया है। बताया गया है कि आयोग ने अभ्यर्थियों की शिकायतों की जांच के लिए पांच सदस्यीय उच्चस्तरीय समिति बनाई है। समिति को प्राप्त होने वाले ईमेल और प्रत्यावेदनों की जांच की जाएगी। जिन अभ्यर्थियों की ओएमआर शीट तकनीकी या अन्य कारणों से रिजेक्ट हुई है, उनके मामलों की भी जांच की जाएगी। नॉर्मलाइजेशन से प्रभावित अंकों का तकनीकी और सांख्यिकीय विश्लेषण कर यूपीईएसएससी जल्द अगली प्रकिया के बारे में रुख साफ करेगी।

Avatar of Rupesh Ranjan

Rupesh Ranjan

Rupesh Ranjan is an Indian journalist. These days he is working as a Independent journalist. He has worked as a sub-editor in News Nation. Apart from this, he has experience of working in many national news channels.
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Rashifal 7 October 2026

अक्टूबर 6, 2026

Rain Alert 7 October 2026

अक्टूबर 6, 2026

Jharkhand News

अक्टूबर 6, 2026

Jaya Bachchan

अक्टूबर 6, 2026

Anurag Dhanda

अक्टूबर 6, 2026

CM Bhagwant Mann

अक्टूबर 6, 2026