Haiwaan Teaser: अक्षय कुमार और सैफ अली खान की मच अवेटेड फिल्म ‘हैवान’ का टीजर 12 अगस्त 2026 को जारी कर दिया गया है। इसके आते ही हर तरफ सैफ और अक्षय के डार्क रोल की तारीफ होने लगी है। ये साल अक्षय कुमार के लिए काफी स्पेशल रहा है। क्योंकि उनकी मूवी ‘भूत बंगला’, ‘वेलकम टू द जंगल’ के हिट होने के बाद 11 सितंबर को ‘हैवान’ आ रही है। फैंस को हंसाने के बाद अब वो अपने डार्क रोल से ऑडियंस को हैरान करने के लिए पूरी तरह से तैयार हैं। आज हम आपको इस फिल्म से जुड़ी तीन खासियतों के बारे में बताने जा रहे हैं। जो इसे साल की सबसे हटकर थ्रिलर फिल्म बनाएगी।
Haiwaan Teaser में क्या होगा सबसे हटकर?
अक्षय कुमार और सैफ अली खान स्टारर फिल्म ‘हैवान’ को कॉमेडी के सबसे बड़े डायरेक्टर कहे जाने वाले प्रियदर्शन बना रहे हैं। अक्षय कुमार के साथ ये ‘भूल भलैया’ और ‘हेरा फेरी’ जैसी फिल्में कर चुके हैं। अब वो अपनी सबसे बड़ी सस्पेंस मूवी लेकर आ रहे हैं। यह उनकी अक्षय के साथ में 8वीं फिल्म है। पिछली सभी 7 फिल्मों की कॉमेडी से हटकर यह एक डार्क साइकोलॉजिकल थ्रिलर फिल्म है, काफी शानदार साबित हो सकती है।
‘हैवान’ बने अक्षय कुमार छा गए
‘हैवान’ की एक और सबसे बड़ी खासियत ये है कि, लंबे समय के बाद अक्षय कुमार विलेन के रोल में नजर आने वाले हैं। इसमें खिलाड़ी कुमार हीरो के बजाय एक खूंखार साइकोपैथ किलर की भूमिका निभा रहे हैं। फिल्म के पोस्टर्स में उनका सबसे भयानक अवतार दिख चुका है। खबरों की मानें तो ये अक्षय कुमार का अब तक का सबसे खतरनाक रोल है।
‘हैवान’ मलयालम थ्रिलर फिल्म ‘ओप्पम’ की रिमेक है
‘हैवान’ साल 2016 की ब्लॉकबस्टर मलयालम थ्रिलर फिल्म ‘ओप्पम’ की रिमेक है। इसलिए इसमें साउथ सुपर स्टार मोहन लाल का कैमियो रोल काफी महत्वपूर्ण रहने वाला है। इसमें सैफ अली खान एक नंत्रहीन हीरो के रोल में हैं। लेकिन उनके पास कुछ ऐसी ताकते हैं, जिसके कारण वो हैवान यानी की अक्षय कुमार से टकराते हैं। इस मूवी में अक्षय कुमार, सैफ अली खान के अलावा बोमन ईरानी जैसै बड़े कलाकर भी हैं।
