Rise and Fall 2 : अमेजन एमएक्स प्लेयर के रिएलिटी शो ‘राइज एंज फॉल सीजन 2’ में बवाल हो गया है। बीजेपी के पूर्व प्रवक्ता शहजाद पूनावाला की पिटाई हुई है। उन्हें नेशनल चैनल पर सिवेट तोमर ने मारा है। लेकिन इस दौरान उन्हें स्वरा भास्कर बचाते हुए दिखी हैं। जिनसे वो शो में लड़ रहे थे और पर्सनल कमेंट कर रहे थे। राइज एंड फॉल शो को भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व खिलाड़ी वीरेंद्र सहवाग होस्ट कर रहे हैं। शो में हुई मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इसे देखने के बाद यूजर्स दंग हैं ।
Rise and Fall 2 में शहजाद पूनावाला की की सीवेट तोमर ने की पिटाई
‘राइज एंड फॉल 2’ में हुई शहजाद पूनावाला के साथ मारपीट का वीडियो एक्स पर Ghar Ke Kalesh नाम के हैंडल से अपलोड किया गया है। जिसमें देखा जा सकता है कि, रुएलीटी शो के कंटेस्टे सीवेट तोमर जैसे ही शहजाद को पीटने के लिए दौड़ते हैं, वैसे ही एक्ट्रेस स्वरा भास्कर बीच बचाव करने लग जाती हैं।
देखें वीडियो
Huge Physical Kalesh b/w Siwet Tomar and Shehzad Poonawalla: https://t.co/ydX1UD244v
— Ghar Ke Kalesh (@gharkekalesh) September 28, 2026
वो शहजाद को पीटने से रोकती है। लेकिन सिवेट के गुस्से और आक्रमता के सामने घरवाले बेबस हो जाते हैं। इस दौरान सिवेट तोमर ने शहजाद को जमीन पर लिटाकर मारा है। बहुत मुश्किल से घरवाले बीच-बचाव करने की कोशिश कर रहे हैं। अमूमन किसी भी रिएलिटी शो में मारपीट करना नियमों के विरुद्ध माना जाता है। लेकिन इस घटना से ये सोचने पर मजबूर कर दिया है कि, इतने बड़े ओटीटी प्लेटॉर्म पर किसी को मारना क्या वाकई में संभव और सही है?
सीवेट तोमर ने शहजाद पूनावाला को क्यों पीटा?
ओटीटी पर स्ट्रीम हो रहे रिएलिटी शो ‘राइज एंड फॉल सीजन 2’ के सेट पर सिवेट तोंमर द्वारा शहजाद पूनावाला की पिटाई करने का कारण एक टास्क के दैरान हुई बहस को बताया जा रहा है। खबरों की मानें तो ‘शासक की दावेदारी के लिए एक टास्क चल रहा था, जिसमें घरवालों से पूछा गया कि कौन सा खिलाड़ी शासक बनने के काबिल नहीं है, इस पर शहजाद ने सिवेट का नाम लिया और कहा कि सिवेट खुद का दिमाग नहीं चलाते बल्कि करण पटेल की हर बात पर आंख मूंदकर भरोसा करते हैं। ‘ इसी को लेकर सिवेट को गुस्सा आ गया और उन्होंने शहजाद पूनावाला को कैमरों के सामने पीट दिया। इस दौरान स्वरा भास्कर उन्हें बचाते दिखी हैं।
