The Paradise Box Office Collection Day 4: साउथ सुपर स्टार नानी की फिल्म ‘द पैराडाइज’ के लिए संडे का दिन काफी खास रहा है। क्योंकि इस फिल्म ने छपप्रफाड़ ऑपनिंग देने के बाद भयंकर गिरावट झेली है। लेकिन रविवार ने मेकर्स को राहत की सांस लेने का मौका दिया है। राघव जुयाल का विलेन अवतार फैंस को काफी पसंद आया है। जिसके कारण फिल्म के कलेक्शन में 3 फीसदी की बढ़त दर्ज की गई है।
The Paradise Box Office Collection Day 4 कितना हुआ?
तेलुगु सुपरस्टार नानी की फिल्म ‘द पैराडाइज ‘ने रिलीज के चौथे दिन भारत में 15.70 करोड़ का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन किया है। ये कमाई 6764 शोज से हुई है। भारत में ये साउथ फिल्म 109 करोड़ का कलेक्शन कर चुकी है। वहीं, विदेशों में ये ओवरसीज कलेक्शन 29.25 करोड़ रुपए है। द पैराडाइज का टोटल वर्ल्ड वाइड कलेक्शन 137.25 करोड़ रुपए हो चुका है। इसका बजट 200 करोड़ के आस-पास है। फिल्म को सबसे ज्यादा शो तेलुगु भाषा में मिले हैं। जिसके कारण ये यहां पर काफी अच्छा प्रदर्शन कर रही है। हिन्दी भाषा में नानी का असर कम देखने को मिल रहा है। लेकिन फिल्म के कलेक्शन में आए 3 फीसदी बढ़त ने मेकर्स को राहत की सांस लेने का मौका दिया है। बॉक्स ऑफिस कलेक्शन के आंकड़े Sacnilk ने जारी किए हैं।
‘द पैराडाइज’ की स्टोरी, स्टारकास्ट और गिरते कलेक्शन के बड़े कारण
‘द पैराडाइज’ एक एक्शन ड्रामा फिल्म है। इसे श्रीकांत ओडेला ने बनाया है। ये मूवी भारत में अपनी पहचान के लिए संघर्ष करती ‘सवारी’ नाम की जनजाति पर आधारित है। मूवी में लीड रोल में नानी के साथ मोहन बाबू, राघव जुयाल और कायादु लोहार जैसे बड़े एक्टर हैं।इस मूवी के गिरते कलेक्शन का सबसे बड़ा कारण सोशल मीडिया पर ऑडियंस के द्वारा दिए गए नेगेटिव रिव्यू हैं। वहीं, काफी लोगों को इसकी कहानी कमजोर लगी है। द पैराडाइज की इस हालत का सबसे बड़ा कारण बिना ट्रेलर रिलीज की फिल्मों को सिनेमाघरों में उतारना है। क्योंकि फिल्म का प्रमोशन ना के बराबर हुआ है। ऐसे में फिल्म को लेकर दर्शकों में बहुत ही कम उत्सुकता देखने को मिली है। हिन्दी पट्टी में मेकर्स ने मूवी का ज्यादा प्रमोशन नहीं किया है। जिसके कारण नानी के नाम पर पहले दिन तो 76 करोड़ का कलेक्शन हो गया। लेकिन इसके बाद कमाई गिरती चली गई है।
