Hanuman Ansh Box Office Collection Day 51: भगवान हनुमान के परमभक्त ‘नीम करोली बाबा जी’ के जीवन पर आधारित फिल्म ‘हनुमान अंश’ रिलीज के 51वें दिन भी महारिकॉर्ड बनाने में कामयाब हो गई है। इस मूवी ने साल 2025 और 2026 में तबाही मचा चुकी रणवीर सिंह की ‘धुरंधर’ और’ धुरंधर 2′ को पछाड़ दिया है। लगभग 2 करोड़ की लागत से बनी इस मूवी ने रविवार को भी बहुत अच्छी कमाई की है। इस कलेक्शन को देख लोगों को यकीन नहीं हो रहा है।
Hanuman Ansh Box Office Collection Day 51 कितना हुआ?
‘हनुमान अंश’ मूवी ने रिलीज के 51वें दिन बॉक्स ऑफिस पर 6.50 करोड़ का कलेक्शन किया है। ये कमाई 3979 शोज से हुई है। भारत में हनुमान अंश ने टोटल कलेक्शन 352 .10 करोड़ रुपए कर लिया है। वहीं, विदेशों में इसकी टोटल ओवरसीज कमाई 37 .75 करोड़ रुपए हो चुकी है। हनुमान अंश का टोटल वर्ल्ड वाइड कलेक्शन 389.85 करोड़ रुपए हो चुका है। इस मूवी का बजट लगभग 2 करोड़ रुपए है। लेकिन ये बॉक्स ऑफिस पर 19900% से ज्यादा का मुनाफा कमा चुकी है। भारतीय सिनमा का ये सबसे बड़ा महारिकॉर्ड है। बॉक्स ऑफिस कलेक्शन के आंकड़े Sacnilk ने जारी किए हैं।
‘हनुमान अंश’ फिल्म ने कैसे रणवीर सिंह की धुरंधर 2 को छोड़ा पीछे?
‘हनुमान अंश’ फिल्म में लीड रोल में शोभिनव सत्या,चंदन आनंद पूर्णिमा तिवारी , विहान शेडगे और अनिल रस्तोगी जैसे एक्टर हैं। फिल्म को विशाल चतुर्वेदी ने लिखा भी है और डायरेक्ट भी किया है। मूवी में ना तो कोई बड़ी स्टारकास्ट है और ना ही बड़ा बजट है. लेकिन फिर भी फिल्म अच्छा कमा रही है।’हनुमान अंश’ ने बॉक्स ऑफिस पर19900% से ज्यादा का मुनाफा कमाकर धुरंधर 2 को काफी पीछे छोड़ दिया है। इतना ही नहीं फिल्म ने अपने चौथे हफ्ते में शानदार पकड़ बनाते हुए करीब 61 करोड़ जुटाए थे, जबकि ‘धुरंधर 2’ का कलेक्शन 56 करोड़ रहा था। ये हिन्दी सिनेमा की सबसे ज्यादा प्रॉफिट कमाने वाली फिल्म बन चुकी है। वहीं, 25 स्क्रीन थिएटर में एंट्री करने वाली हनुमान अंश 12000 हजार तक के शोज पर पहुंचने वाली फिल्म बन चुकी है। इसने भारतीय सिनेमा में एक महारिकॉर्ड बनाया है।
