‘मैं पहुंच गई हूं…’ कब मिलेगा बेटियों को पसंद के कपड़े पहनने की आजादी! Kriti Sanon का डॉटर्स डे 2026 पर छलका दर्द

Kriti Sanon: डॉटर्स डे 2026 पर एक्ट्रेस ने वीडियो की सुरक्षा को लेकर सवाल उठाते हुए उनके हक की मांग की और पोस्ट में आखिर कैसे उनका दर्द झलका है। आइए जानते हैं बेटियों की आजादी पर उन्होंने क्या कहा है।

Kriti Sanon

Photo Credit- Google Kriti Sanon

Kriti Sanon: 27 सितंबर को डॉटर्स डे मनाया जा रहा है और इस खास मौके पर बेटियों को लेकर जागरूकता फैलाने और उनकी सुरक्षा को लेकर सोशल मीडिया पर लोग अपनी बातें कहने में पीछे नहीं हैं। वही डॉटर्स डे के मौके पर कृति सेनन ने भी एक पोस्ट किया है जो बहुत ही गंभीर है और इसे उन्होंने दिल टूटने वाले इमोजी के साथ शेयर किया है। डॉटर्स डे के संदेश के साथ-साथ उन्होंने रक्षाबंधन पर अपने कपड़े को लेकर कमेंट्स करने वाले हेटर्स को भी तीखा वार करती हुई नजर आई है जिसे देखकर फैंस की आंखें खुली की खुली रह गई।

कृति सेनन का देखें डॉटर्स डे पर वार

डॉटर्स डे 2026 पर कृति सेनन ने इंस्टाग्राम पर लिखा, “जरा कल्पना कीजिए कि आपकी बेटी आपको फोन करके कह रही है कि मुझे लगता है कि कुछ आदमी मेरा पीछा कर रहे हैं। कल्पना कीजिए कि वह रात में अकेले घर पैदल चल रही है और बार-बार मुड़कर पीछे देख रही है। कल्पना कीजिए कि घर पहुंचने से पहले उसका फोन बंद हो जाता है। अब इस बात को गहराई से महसूस कीजिए।”

 

क्या है डॉटर्स डे को लेकर Kriti Sanon की राय

इतने पर ही कृति सेनन नहीं रुकती है वह कहती है, “लाइव लोकेशन को शेयर करने से लेकर पेपर स्प्रे रखना, पैदल चलने के बजाय कैब बुक करने या फिर सुरक्षित महसूस करने के लिए किसी को कॉल करने तक हमने महिलाओं की लाइफ स्टाइल ऐसी बना दी है। जिस दिन एक बेटी रात में अकेले घर चल सकेगी। अंधेरे के बाद पार्क में बैठ सकेगी अपनी मर्जी के कपड़े पहन सकेंगी। बिना डर के पब्लिक ट्रांसपोर्ट का इस्तेमाल कर सकेगी या बिना किसी हमले के डर के जा पाएगी। असल मायने में वही दिन डॉटर्स डे मनाने का दिन होगा।

बेटियों की सुरक्षा को लेकर क्या है कृति सेनन का असली मतलब

कृति सेनन ने अपनी बात जारी रखते हुए कहा हर उस बेटी के लिए जिसने कभी घर पर फोन करके कहा है, “मैं पहुंच गई हूं।” एक दिन आप ऐसी दुनिया में जी सके जहां आपको ऐसा ना कहना पड़े। हमारी बेटियों को ऐसी ही दुनिया मिलनी चाहिए और यही वह दुनिया है जो हमें उन्हें देनी है।
डॉटर्स डे 2026 पर कृति सेनन ने जिस तरह से तीखा वार किया और सवाल उठाए हैं वह निश्चित तौर पर चर्चा में है।

Exit mobile version