---Advertisement---

Aamir Khan के बेटे जुनैद खान की लगी लॉटरी, जल्द OTT पर करेंगे डेब्यू और हाथ आई दूसरी फिल्म

Aamir Khan son Junaid Khan: आमिर खान के बेटे जुनैद खान अपनी डेब्यू फिल्म के लिए काफी चर्चा में हैं। वाईआरएफ बैनर के तले फिल्म महाराज में वह नजर आएंगे। इसके अलावा उनके हाथ एक और फिल्म लगी है जिसमें सई उनके साथ दिखाई देंगे। यह बात सच है कि डेब्यू से पहले ही जुनैद के हाथ बड़ा प्रोजेक्ट लग गया है ऐसे में लोग काफी एक्साइटेड हैं। अब देखना दिलचस्प है कि क्या आमिर खान की तरह जुनैद भी अपना जलवा दिखाते हैं।

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: सितम्बर 15, 2023 1:04 अपराह्न

Aamir Khan
Follow Us
---Advertisement---

Aamir Khan son Junaid Khan: आमिर खान के बेटे जुनैद खान जल्द ही बॉलीवुड में डेब्यू करने के लिए तैयार हैं। देबू से पहले ही ऐसा लग रहा है जैसे जुनैद बाकी स्टार्ट किड्स को मात देने की तैयारी में जुटे हुए हैं। जहां एक तरफ वह यशराज फिल्म से बॉलीवुड में धमाका मचाने के लिए आ रहे हैं वहीं दूसरी तरफ यह भी बताया जा रहा है कि आमिर के लाडले के हाथ दूसरी फिल्म भी लग गई है। जी हां, सोशल मीडिया पर जुनैद खान काफी चर्चा में है और उनकी डेब्यू फिल्म को लेकर बड़ी खबर आ रही है।

आदित्य चोपड़ा के बैनर तले लॉन्च होंगे जुनैद

जहां कुछ समय से जुनैद खान को लेकर यह खबर सामने आ रही थी कि वह आदित्य चोपड़ा के बैनर तले लॉन्च होंगे। ऐसे में अब कहा जा रहा है कि ‘महाराज’ फिल्म से डेब्यू करने वाले जुनैद खान ओटीटी पर तहलका मचाते नजर आएंगे। जी हां, जुनैद इस फिल्म में एक जर्नलिस्ट की भूमिका में नजर आने वाले हैं। वहीं कहा जा रहा था कि महाराज मेकर्स यानी वाईआरएफ नेटफ्लिक्स के साथ कोलैबोरेशन करने के लिए तैयार है। लेटेस्ट रिपोर्ट के अनुसार जुनैद खान की फिल्म नेटफ्लिक्स ओटीटी प्लेटफॉर्म पर रिलीज हो सकती है। फिलहाल इस बारे में कोई आधिकारिक जानकारी तो नहीं दी गई है लेकिन अटकलों का बाजार गर्म हो गया है।

काफी खास है जुनैद के लिए यह फिल्म

गौरतलब है कि पिछले कुछ समय से जुनैद खान अपने डेब्यू के लिए काफी चर्चा में रहे हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक ‘महाराज’ के लिए जुनैद ने खूब मेहनत की है और अपना वजन भी घटाया है। यह एक पीरियड ड्रामा फिल्म है जो 1862 के महाराज लिबल कैस की जिंदगी पर आधारित है। इस फिल्म में शालिनी पांडे भी मुख्य भूमिका में नजर आएंगी इसके अलावा जयदीप अहलावत भी जुनैद के साथ नजर आएंगे।

इस साउथ एक्ट्रेस के साथ नजर आएंगे जुनैद

जुनैद को लेकर एक और खबर चर्चा में है और कहा जा रहा है कि डेब्यू फिल्म के अलावा स्टारकिड्स के पास एक और फिल्म का भी ऑफर है। फिल्म में वह साउथ की मशहूर एक्ट्रेस सई पल्लवी के साथ नजर आने वाले हैं। फिलहाल इस बारे में कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है लेकिन कहा जा रहा है कि जुनैद के साथ सई बॉलीवुड फिल्म में नजर आएंगी।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Sara Ali Khan

अगस्त 12, 2026

Khatron Ke Khiladi 15

अगस्त 11, 2026

Samay Raina

अगस्त 11, 2026

Bigg Boss 20

अगस्त 11, 2026

Spiderman Brand New Day Box Office Collection Day 12

अगस्त 11, 2026

Govinda

अगस्त 11, 2026