---Advertisement---

Abhinav Kashyap ने शाहरुख खान के साथ क्या आर्यन खान पर भी मारा ताना, कहा- ‘पैलेस ऐसे बनाए हैं कि कॉमन लोग…’

Abhinav Kashyap: सलमान खान पर ताबड़तोड़ वार करने के बाद शाहरुख खान को भी लपेटे में लिए अभिनव कश्यप, कहां कुछ ऐसा जो निश्चित तौर पर आपको कर सकता है शॉक्ड। न सिर्फ किंग खान बल्कि आर्यन खान पर भी ताना मारते दिखे डायरेक्टर।

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: अक्टूबर 10, 2025 11:23 पूर्वाह्न

Abhinav Kashyap
Follow Us
---Advertisement---

Abhinav Kashyap: 2010 में रिलीज होने वाली दबंग में सलमान खान के डायरेक्टर अभिनव कश्यप बीते कुछ समय से भाईजान पर लगातार वार करने में पीछे नहीं रहे हैं। इस सबके बीच एक और खान पर अभिनव कश्यप की नाराजगी देखी जा रही है। जी हां, हम बात कर रहे हैं बॉलीवुड के किंग खान शाहरुख खान की जिन्हे लेकर दबंग डायरेक्टर मुखर नजर आए हैं। इसके साथ ही शाहरुख के सहारे क्या उन्होंने आर्यन खान पर भी ताना मारा है। क्यों शाहरुख खान को दुबई भेजने की बात कर गए अभिनव कश्यप जो फिलहाल चर्चा में है।

शाहरुख खान को दुबई भेजने को लेकर अभिनव कश्यप क्या बोले

अभिनव कश्यप ने शाहरुख खान के दुबई वाले घर के बारे में बात करते हुए कहा कि सुना है कि उसे जन्नत कहा जाता है और मुंबई वाले घर को मन्नत। क्या यहां उनकी मन्नतों का जवाब मिलता है। अगर उनकी जन्नत वहां पर है तो भारत छोड़कर क्यों नहीं चले जाते हैं। क्यों यहां वह बैठे हुए हैं। इतना ही नहीं अभिनव कश्यप कहते हुए नजर आते हैं कि सुना है कि वह अपने घर में दो फ्लोर और बनवा रहा है लेकिन क्या जरूरत है भारत में रहने का जन्नत में जाए।

क्या आर्यन खान को भी निशाने पर लिए अभिनव कश्यप

इसके साथ ही अपने बेबाकपन में सिर्फ इशारों इशारों में आर्यन खान की भी जिक्र करते हुए नजर आए। उन्होंने कहा कि यह अपनी फिल्म में फिर लाइन बोलता है कि “बेटे को हाथ लगाने से पहले आप से बात कर। उन्होंने पैलेस ऐसे बनवाए हैं कि कोई आम जनता वहां तक पहुंच ही नहीं सकती है। उनकी नेट वर्थ और उनके पास पैसे कितने हैं इससे हमें क्या। इतना ही नहीं अभिनव कश्यप ने यह भी कहा कि वह बात भले ही अच्छी बनाते हो लेकिन नियत में खोट है जो सिर्फ लेना जानते हैं देना कुछ भी नहीं जानते हैं।”

कौन है अभिनव कश्यप जो खान से ले रहा दुश्मनी

फिलहाल शाहरुख खान को लेकर विवाद की लोगों के बीच चर्चा में है और बता दे कि बहुत जल्द किंग खान सुहाना खान की फिल्म में नजर आने वाले हैं। वही अभिनव कश्यप की बात करें तो सलमान खान की फिल्म दबंग के वह डायरेक्टर रहे हैं। दबंग 2 में अरबाज खान ने उन्हें रिप्लेस किया जिसकी वजह भाईजान के साथ उनकी तनातनी बताई जाती है।

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Sunny Deol

अक्टूबर 12, 2026

Drishyam The Conclusion Box Office Collection Day 10

अक्टूबर 12, 2026

The Paradise Box Office Collection Day 18

अक्टूबर 12, 2026

Aishwarya Rai Bachchan

अक्टूबर 12, 2026

Kangana Ranaut

अक्टूबर 11, 2026

Navratri 2026

अक्टूबर 11, 2026