---Advertisement---

‘Abhishek Bachchan पर हावी ना हो…’ क्या इस वजह से Aishwarya Rai लाइमलाइट से हुई दूर, बच्चन परिवार को लेकर बेबाक हुआ Reddit यूजर

Abhishek Bachchan Aishwarya Rai: क्या बच्चन परिवार की वजह से फिल्मों में नजर नहीं आ पाई ऐश्वर्या राय, अभिषेक ऐश्वर्या के बीच चल रही अफवाहों के बीच रेडिट पर यह पोस्ट चर्चा में है। आइए देखते हैं पूरी खबर।

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: नवम्बर 19, 2024 9:13 अपराह्न

Abhishek Bachchan Aishwarya Rai
Follow Us
---Advertisement---

Abhishek Bachchan Aishwarya Rai: बॉलीवुड के पसंदीदा कपल की लिस्ट में शुमार रहे अभिषेक बच्चन (Abhishek Bachchan) और  ऐश्वर्या राय (Aishwarya Rai) पिछले कुछ समय से अपने रिलेशनशिप स्टेटस को लेकर लोगों के बीच काफी विवादों में है। हर एक फैन यह जानने की चाहत में है कि क्या उनके पसंदीदा स्टार कपल अब भी साथ हैं क्योंकि कई रिपोर्ट्स में यह दावा किया जा रहा है कि बच्चन परिवार की बहू अपनी बेटी और मां के साथ अभिषेक बच्चन से अलग रह रही हैं। हालांकि इस बारे में आधिकारिक पुष्टि तो नहीं की गई लेकिन लोग बातें बनाने में पीछे नहीं हैं। इस सब के बीच Reddit यूज़र ने ऐश्वर्या राय की फिल्मों से दूरी की जो वजह बताई है उसे जानकर आप दंग रह जाएंगे।

आखिर क्या जानना चाह रहे Abhishek Bachchan Aishwarya Rai के फैंस

दरअसल Reddit पर एक पोस्ट में लिखा गया कि “ऐश्वर्या राय अभिषेक बच्चन के ईगो की वजह से अच्छे काम लेने बंद कर दिए लेकिन इसके बाद भी उनकी शादी सफल नहीं हो सकी।” यूजर का पोस्ट 1 साल पुराना है। हैरान कर देने वाली बात तो यह है कि इसके जवाब में एक यूजर ने कुछ ऐसा कहा जिसे सुनकर आपको भी झटका लग सकता है। यूजर के मुताबिक अभिषेक बच्चन नहीं बल्कि वह जया बच्चन थी जिनकी वजह से वह फिल्मों में नजर नहीं आ रही है।

क्या Abhishek Bachchan की वजह से फिल्मों से ब्रेक ली थी Aishwarya Rai

Abhishek Bachchan पर लगे आरोप पर एक यूज़र ने कमेंट में कहा, “ओह प्लीज ऐश्वर्या अपनी शादी के बाद बहुत सफल रही यह उनकी प्रेगनेंसी ही थी जिसने उन्हें ब्रेक लेने पर मजबूर किया वह हमेशा से एक प्यार करने वाली मां रही है और अपने बच्चों के साथ रहना चाहती थी। इसका बच्चन परिवार से कोई लेना-देना नहीं था। यह जया का अभिनय से पीछे हटने का फैसला था क्योंकि उन्होंने कहा कि उन्हें एक्टिंग अब पसंद नहीं है और उन्हें घर का जीवन अधिक दिलचस्प लगता है। ऐश्वर्या का पीछे हटना उनका अपना फैसला था इसका परिवार से कोई लेना देना नहीं है।”

Abhishek Bachchan Aishwarya Rai को लेकर यूजर्स बना रहे खूब बात

तो वहीं एक यूजर ने कहा कि अभिषेक बच्चन और करिश्मा कपूर की शादी भी फिल्म छोड़ने की शर्त पर ही टूटी थी और ऐश्वर्या के मामले में बच्चन परिवार यह नहीं कह सका लेकिन बाद में ऐसा ही हुआ। तो एक ने कहा कि ऐश्वर्या राय परफेक्ट बहू बनना चाहती थी और वह नहीं चाहती थी कि अभिषेक पर वह हावी हो इसलिए वह फिल्म से दूर हुई। हालांकि यह सब सिर्फ रेडिट यूजर की अपनी अपनी राय है। जहां तक बात करें ऐश्वर्या राय की तो उन्हें आखिरी बार ‘पोन्नियन सेल्वन 2’ में देखा गया।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Yash

अगस्त 31, 2026

Toxic Box Office Collection Day 5

अगस्त 31, 2026

Amaal Mallik

अगस्त 31, 2026

Ankit Baliyan Murder Case

अगस्त 31, 2026

Rajkummar Rao

अगस्त 31, 2026

Nikki Tamboli

अगस्त 30, 2026