---Advertisement---

क्या Abhishek Bachchan Aishwarya Rai को एक साथ ला पाएंगे ये डायरेक्टर? Reddit यूजर ने कहा Full Time Couple Therapist

Abhishek Bachchan Aishwarya Rai: ऐश्वर्या राय और अभिषेक बच्चन की तलाक की अफवाहों के बीच जब यह खबर आई की मणिरत्नम की फिल्म में वे एक साथ नजर आने वाले हैं तो सोशल मीडिया पर हलचल मच गई। इस बारे में क्या कह रहे हैं रेडिट यूजर यह जानने के बाद शायद आप हैरान रह जाएंगे।

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: नवम्बर 7, 2024 3:16 अपराह्न

Abhishek Bachchan Aishwarya Rai
Follow Us
---Advertisement---

Abhishek Bachchan Aishwarya Rai: गुरु, रावण और पोनियन सेल्विन जैसी कई फिल्मों से धमाका मचा चुके मणिरत्नम के साथ काम करने के लिए हर एक एक्टर इंतजार करते हैं। ऐसे में जब अभिषेक बच्चन (Abhishek Bachchan) और ऐश्वर्या राय (Aishwarya Rai) के साथ उनकी एक और फिल्म की खबर आई तो Reddit यूजर ने कुछ ऐसा कहा जो सोशल मीडिया पर चर्चा में है। दरअसल मणिरत्नम को रेडी ट्यूशन ने ‘फुल टाइम कपल थैरेपिस्ट’ बताया है। क्या मणिरत्नम की वजह से अभिषेक ऐश्वर्या की तलाक की अफवाहों पर पूर्ण विराम लगेगा? यह देखना तो होने वाला है दिलचस्प लेकिन फिलहाल रेडिट यूज़र ने क्यों फिल्ममेकर के लिए कहीं ये बात। आइए देखते हैं।

Reddit यूजर ने Abhishek Bachchan Aishwarya Rai मामले में कहीं ये बात

दरअसल Reddit के एक चैनल से इस बारे में जानकारी दी गई कि ऐश्वर्या राय अभिषेक बच्चन तलाक की अफवाहों के बीच मणिरत्नम की अगली फिल्म में साथ आएंगे। इस पोस्ट को देखने के बाद एक यूजर ने कमेंट सेक्शन में कुछ ऐसा कहा जिसने लोगों का ध्यान खींचा है। उसने कमेंट में कहा, “मणि रत्नम की फिल्म में काम करते समय उन्हें प्यार हो गया मणि रत्नम की फिल्म खत्म करने के बाद उन्होंने एक दूसरे से शादी कर ली। रावण खत्म करने के बाद उन्होंने एक बच्चे को जन्म दिया और अब जब हम उनके अलगाव की अफवाहें सुन रहे हैं तो ऐश और अभिषेक बच्चन के पार्ट टाइम निर्देशक और फुल टाइम कपल थैरेपिस्ट मणिरत्नम बचाव के लिए वापस आ गए हैं।”

पहले भी मणिरत्नम की फिल्म में दिखे Abhishek Bachchan Aishwarya Rai

जहां तक ऐश्वर्या राय और अभिषेक बच्चन की बात करें तो मणिरत्नम की फिल्म में वह पहले कई दफा नजर आ चुके हैं। गुरु, रावण में एक साथ काम करने के बाद काफी सुर्खियों में रहे थे। इसके अलावा ऐश्वर्या राय पोन्नियिन सेल्वन 1 और 2 दोनों पार्ट में नजर आई थी तो दूसरी तरफ मणिरत्नम की फिल्म युवा में अभिषेक बच्चन दिखाई दिए थे। ऐसे में बीते दिन यह खबर आई कि अभिषेक और ऐश्वर्या मणिरत्नम की फिल्म में एक बार फिर कास्ट हो सकते हैं और इस बारे में मेकर्स प्लानिंग कर रहे हैं।

Abhishek Bachchan Aishwarya Rai के लिए हो सकती है खुशखबरी

रिपोर्ट में यह भी कहा गया कि मेकर्स कहानी भी पूरी कर ली है और ऐसे में ऐश्वर्या और अभिषेक को रोल के लिए ले सकते हैं। हालांकि इसके बारे में कोई भी आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है। अगर ऐसा होता तो यह फैंस के लिए वाकई काफी एक्साइटिंग होने वाला है क्योंकि जहां एक तरफ ऐश्वर्या और अभिषेक की तलाक की खबरें लगातार अफवाहों में है तो दूसरी तरफ किसी फिल्म में उन्हें साथ देखना वाकई एक्साइटिंग होने वाला है।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Spiderman Brand New Day Box Office Collection Day 13

अगस्त 12, 2026

Batwara 1947

अगस्त 12, 2026

Sara Ali Khan

अगस्त 12, 2026

Khatron Ke Khiladi 15

अगस्त 11, 2026

Samay Raina

अगस्त 11, 2026

Bigg Boss 20

अगस्त 11, 2026