---Advertisement---

Abhishek Bachchan को मिला क्या नेपो किड होने का फायदा, ऐश्वर्या राय के पति को क्यों रेडिट यूजर ने दी फिट रहने की सलाह

Abhishek Bachchan: क्या अमिताभ बच्चन की वजह से शुरुआती दिनों में अभिषेक बच्चन को काम मिला। क्या एक्टर अपनी फिटनेस पर ध्यान नहीं देते हैं। आखिर क्यों रेडिट यूजर ने इस पर सवाल उठाए हैं। आइए जानते हैं डीटेल्स।

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: फ़रवरी 5, 2026 7:00 पूर्वाह्न

Abhishek Bachchan
Follow Us
---Advertisement---

Abhishek Bachchan: बॉलीवुड के मशहूर अभिनेता अमिताभ बच्चन के बेटे और ऐश्वर्या राय के पति अभिषेक बच्चन आज यानी 5 फरवरी को अपना जन्मदिन मना रहे हैं। अपनी अलग तरीके की फिल्मों को लेकर पहचाने जाने वाले अभिषेक एक ऐसे स्टार किड हैं जो अक्सर चर्चा में होते हैं। कभी अपने पर्सनल तो कभी प्रोफेशनल लाइफ को लेकर सोशल मीडिया पर वह लगातार सुर्खियों में बने रहते हैं लेकिन इस सबके बीच पर एक पोस्ट रेडिट पर वायरल हो रहा है। इसमें यह कहा गया कि क्या अभिषेक बच्चन को शुरुआती दिनों में नेपो किड होने का फायदा मिला था। आखिर क्यों रेडिट यूज़र ने फिटनेस पर ध्यान देने की सलाह दे दी।

क्या अभिषेक बच्चन को मिला फ़िल्मी दुनिया में विशेषाधिकार

I just realised how privileged Abhishek bachchan was in early years
byu/Due-Wolverine-3349 inBollyBlindsNGossip

अभिषेक बच्चन को लेकर रेडिट यूजर ने कहा कि “मुझे अभी एहसास हुआ कि अभिषेक बच्चन शुरुआती सालों में कितने प्रिविलेज्ड थे। तो मैं धूम फिर से देख रहा था। और धूम 2 में वह मोटा है, बिल्कुल साफ-साफ। और उसे ऐसे दिखाया गया है जैसे वह बहुत हैंडसम लड़का हो जिस पर हर कॉलेज की लड़की का क्रश था। ऐसा नहीं है कि मैं बॉडी शेमिंग कर रहा हूं या कह रहा हूं कि सिर्फ इसलिए कि तुम मोटे हो, तुम्हें मेल लीड रोल नहीं मिलना चाहिए। लेकिन अगर YRF ने यह रोल किसी बाहरी व्यक्ति को देने का फैसला किया होता तो क्या फिजिक के स्टैंडर्ड वही होते?”

क्यों अभिषेक के फिजिक को लेकर यूजर ने उठाया सवाल

रेडिट यूजर ने कहा कि ”अभिषेक बच्चन के सामने जॉन अब्राहम और ऋतिक रोशन थे, कम से कम थोड़ी वर्कआउट तो कर लेते। एकदम फिट नहीं तो कम से कम थोड़ा पतला तो हो जाता। और उसकी एक्टिंग इरिटेटिंग है, वह खुद को एक ओवरस्मार्ट एजलॉर्ड दिखाने की कोशिश करता है जो बहुत दिखावटी लगता है। यहां तक कि उदय चोपड़ा, जिसके पिता फिल्म प्रोड्यूस कर रहे थे, उसने भी अपनी फिजिक पर काम किया था। मुझे सच में नहीं लगता कि वह सीरियस था या है। इसी वजह से बिग बी 80 की उम्र में भी काम करते हैं।” वहीं अन्य रेडिट यूजर्स ने भी कहा कि अभिषेक अपने फिजिक पर ध्यान नहीं देते हैं।

Abhishek Bachchan की आने वाली फिल्म

वर्कफ्रंट की बात करें तो अभिषेक बच्चन बहुत जल्द शाहरुख खान और उनकी बेटी सुहाना खान के साथ किंग फिल्म में नजर आने वाले हैं जहां वह विलेन के किरदार में दिखेंगे। इस फिल्म को लेकर वह लगातार सुर्खियों में बने हुए हैं।

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Hardik Pandya

जून 27, 2026

Cocktail 2 Box Office Collection Day 8

जून 27, 2026

Welcome To The Jungle Box Office Collection Day 1

जून 27, 2026

Amitabh Bachchan

जून 27, 2026

Varanasi Film

जून 27, 2026

Khatron Ke Khiladi 15

जून 26, 2026