---Advertisement---

ईशा मालवीय संग रोमांटिक हुए Abhishek Malhan, फैंस को दिया बड़ा तोहफा

Abhishek Malhan और Isha Malviya ने क्यूट रोमांटिक पोस्ट शेयर कर अपने चाहने वालों को एक बड़ा तोहफा दिया है।

Avatar of Naaz Parveen

By: Naaz Parveen

Published: जुलाई 3, 2024 5:14 अपराह्न | Updated: जुलाई 3, 2024 6:34 अपराह्न

Abhishek Malhan
Follow Us
---Advertisement---

Abhishek Malhan: टीवी की जानी मानी एक्ट्रेस ईशा मालवीय बिग बॉस के बाद से ही खबरों की दुनियां में छाई रहती हैं। इसी तरह मशहूर यूट्यूबर फुकरा इंसान उर्फ अभिषेक मल्हान भी बिग बॉस ओटीटी 2 में नजर आने के बाद से ही हर किसी के चहीते बन गए हैं। बता दें बीते कुछ समय से ईशा और अभिषेक के साथ की वीडियोज और फोटोज तेजी से वायरल हो रही थी, जिससे यह अंदाजा लगाया जा रहा था कि दोनों किसी बड़े प्रोजेक्ट में नजर आने वाले। यहीं अब दोनों ने इस खबर से पर्दा उठा दिया है और अपने चाहने वालों का इंतज़ार खत्म कर दिया है।

Abhishek Malhan और ईशा ने दिया फैंस को बड़ा तोहफा

हाल में यूट्यूबर अभिषेक मल्हान और ईशा मालवीय ने अपने ऑफिशियल सोशल मीडिया हैंडल के जरिए एक रीसेंट पोस्ट शेयर किया है। दोनों इस पोस्ट में एक साथ बैठे और काफी रोमांटिक अंदाज में एक दूसरे को देखते दिख रहे हैं। दोनों ने अपनी इस पोस्ट से उन सभी वायरल होती वीडियोज और तस्वीरों को सच बताया साथ ही इस बात का खुलासा किया कि, वह जल्द एक म्यूजिक वीडियो में एक साथ नजर आने वाले हैं। अपनी इस पोस्ट पर दोनों ने कैप्शन लिखा “आ रहा है बॉम्ब एमोजी के साथ” इसका मतलब है दोनों का गाना जल्द रिलीज़ होने वाला है। हालांकि अभी तक इसके रिलीज़ डेट से पर्दा नहीं उठा है।

पोस्ट देख एक्साइटेड हुए फैंस

इसी के साथ बता दें जैसे ही अभिषेक और ईशा ने अपने ऑफिशियल इंस्टा हैंडल पर यह रोमांटिक पोस्ट डाली उनके चाहने वाले काफी ज्यादा एक्साइटेड हो गए। इसी बीच एक यूजर ने कमेंट किया “अब इंतज़ार नहीं होता” वहीं दूसरे ने लिखा “एक और ब्लॉकबस्टर।” इसी तरह कई यूजर ने एक्साइटेड हो कर कमेंट किया “एक्साइटेड” यही नहीं कई यूजर्स में तो दोनों के जोड़ी की तारीफ की और लिखा “दो क्यूटी एक फ्रेम में।”

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Naaz Parveen

Naaz Parveen

नाज़ परवीन डीएनपी इंडिया हिंदी में एंटरटेनमेंट, लाइफस्टाइल, फैशन और हेल्थ केटेगरी पर लिखती हैं। इन्होनें अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई दिल्ली यूनिवर्सिटी से पूर्ण की है। ये कई प्रतिष्ठित संस्थानों के लिए अपनी सेवाएं दे चुकी हैं। अब पिछले कुछ समय से डीएनपी इंडिया न्यूज़ नेटवर्क के माध्यम से कई महत्वपूर्ण खबरें लोगों तक पहुंचा रही हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Sara Ali Khan

अगस्त 12, 2026

Khatron Ke Khiladi 15

अगस्त 11, 2026

Samay Raina

अगस्त 11, 2026

Bigg Boss 20

अगस्त 11, 2026

Spiderman Brand New Day Box Office Collection Day 12

अगस्त 11, 2026

Govinda

अगस्त 11, 2026