---Advertisement---

क्या Bigg Boss में हुई लड़ाई को लेकर Abhishek Malhan को है पछतावा, बेबीका और अविनाश के बारे में ये बोले फुकरा इंसान

Abhishek Malhan: अभिषेक ने हाल ही में बिग बॉस ओटीटी 2 के घर की लड़ाई को लेकर व्लॉग बनाते हुए नजर आए हैं। फिलहाल यह वीडियो सोशल मीडिया पर काफी चर्चा में है जिसमें वह अपनी सफाई देते हुए भी दिखे हैं और हर लड़ाई के पीछे की बड़ी वजह बताई है। वीडियो में वह बेबीका से लेकर अविनाश सचदेव के साथ लड़ाई को लेकर बात करते दिखे। फुकरा इंसान का कहना है कि वह बाहर बिल्कुल भी गुस्सा नहीं करते हैं और उन्हें शो के वीडियो को देख काफी हैरानी हुई है।

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: अगस्त 25, 2023 12:51 अपराह्न

Abhishek Malhan
Follow Us
---Advertisement---

Abhishek Malhan: बिग बॉस ओटीटी 2 भले ही खत्म हो गया हो लेकिन इस शो का खुमार अभी भी लोगों के बीच बरकरार है। फैंस शो से जुड़े कंटेस्टेंट के बारे में हर एक बात जानना चाहते हैं। इस सब के बीच फुकरा इंसान यानी अभिषेक मल्हान एक बार फिर यूट्यूब पर धमाल मचाते हुए नजर आ रहे हैं। बिग बॉस से निकलने के बाद उनका लेटेस्ट व्लॉग सोशल मीडिया पर काफी चर्चा में है जिसमें वह घर की लड़ाई को एक बार फिर देखते हुए नजर आए हैं। इस बारे में अपनी राय भी फैंस के साथ शेयर करते हुए दिखे हैं। फिलहाल यह वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है जिसमें फुकरा इंसान बिग बॉस की लड़ाई को लेकर बात करते हुए दिखे हैं।

बेबीका संग लड़ाई पर ये बोले फुकरा इंसान

जहां तक इस वीडियो की बात करें तो इसमें आप देख सकते हैं कि बेबीका धुर्वे के साथ लड़ाई को लेकर अभिषेक मल्हान कहते हैं कि जब बेबीका ने मुझे यह कहा था कि बाहर आकर देख लेना। वह मुझे बाहर मिली भी थी लेकिन वह बाहर बहुत ही अच्छी और प्यारी इंसान है। बिग बॉस के घर में वह खुद को विलेन ही साबित करने के लिए गई थी और वह इस बात को खुद बता चुकी हैं। अपनी सफाई में अभिषेक की यह बात वाकई काफी खास है।

अविनाश को अच्छा इंसान मानते हैं अभिषेक

जहां तक अविनाश सचदेव के साथ लड़ाई की बात करें तो वह अपने आपको डिफेंड करते हुए नजर आ रहे थे। वीडियो में आप देख सकते हैं कि वह यह कहते हैं कि मुझे टास्क में चोट लगी थी इसलिए मैंने 36-36 कहा था लेकिन अब मुझे लगता है कि मैं यह क्या कह दिया। मैं ऐसा इंसान बाहर नहीं हूं। नहीं पता था मुझे भी इतना गुस्सा आता है लेकिन बिग बॉस के घर में ऐसी वाइब है जिसकी वजह से आप ऐसे बन ही जाते हैं। अभिषेक का कहना है कि घर में सबसे ज्यादा चुगली अविनाश भाई ही करते थे लेकिन वह वाकई काफी अच्छे इंसान है और हमारा एक म्युचुअल बॉन्ड भी है।

यहां देखें Video:-

क्या बिग बॉस ने काटे अभिषेक के सीन

वहीं अभिषेक कई दफा यह भी कहते हुए नजर आए कि बिग बॉस ने कुछ चीजें दिखाई नहीं। बिग बॉस में सीन काट लिया तो ऐसे में क्या वाकई उनके साथ नाइंसाफी हुई है और उनके अच्छे सीन को बिग बॉस ने काटकर उन्हें विलेन के तौर पर दिखाया है। यह एक सवाल है लेकिन इस सबसे परे अभिषेक शो से बाहर हो चुके हैं और फिलहाल अपनी निजी जिंदगी को एंजॉय कर रहे हैं। कहा जा रहा है कि वह बहुत जल्द बिग बॉस 17 में भी नजर आ सकते हैं लेकिन उन्होंने अब तक इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं की है। वह बिग बॉस ओटीटी 2 के विनर न बनने की वजह से काफी खफा हैं।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Gurugram Viral Video

जून 28, 2026

Kanpur Viral Video

जून 28, 2026

Satendra Soni

जून 28, 2026

Kriti Sanon

जून 28, 2026

Welcome To The Jungle Box Office Collection Day 2

जून 28, 2026

Cocktail 2 Box Office Collection Day 9

जून 28, 2026