---Advertisement---

‘शर्म आनी चाहिए…’ Abir Gulaal ही नहीं Pahalgam Terror Attack के बाद क्या अजय देवगन की Raid 2 की बच पाएगी इज्जत? यूजर्स का गुस्सा देख खौफ में मेकर्स

Abir Gulaal: पहलगाम टेरर अटैक के बीच अबीर गुलाल को एक बार फिर से बैन करने की मांग की गई है तो वहीं रेड 2 बी लोगों के निशाने पर आ गई है। आइए जानते हैं फवाद खान और वाणी कपूर के साथ-साथ अजय देवगन क्यों मुश्किल में है।

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: अप्रैल 23, 2025 6:27 अपराह्न

Abir Gulaal
Follow Us
---Advertisement---

Abir Gulaal: फवाद खान और Vaani Kapoor की फिल्म ‘अबीर गुलाल’ की जबसे अनाउंसमेंट की गई है तभी से लोगों के बीच एक अलग रोष देखा जा रहा है। बीते दिन हुए पहलगाम टेरर अटैक को लेकर एक बार फिर लोगों में गुस्सा देखा जा रहा है। यूजर्स इस फिल्म को बैन करने तक की मांग करने लगे हैं। इतना ही नहीं सोशल मीडिया यूजर्स के रिएक्शन देखने के बाद अब अजय देवगन की फिल्म Raid 2 पर भी खतरा मंडरा सकती है। यूजर्स Fawad Khan को भारत में लॉन्च करने की वजह से नाराज दिखे हैं और मुश्किल में फंस गई Ajay Devgn की फिल्म। आइए जानते हैं क्यों।

फवाद खान और वाणी कपूर की Abir Gulaal को क्या मिल पाएगी भारत में रिलीज तारीख

9 मई को Fawad Khan और Vaani Kapoor की अबीर गुलाल रिलीज होने वाली थी लेकिन अब कहा जा रहा है कि पहलगाम टेरर अटैक के बाद मेकर्स रिलीज तारीख को अनिश्चितकाल के लिए डाल देंगे। हालांकि इस बारे में आधिकारिक पुष्टि नहीं गई है लेकिन सोशल मीडिया पर लोगों का गुस्सा नजर आ रहा है। यूजर्स का कहना है कि वह इस फिल्म को भारत में नहीं चलने देंगे और जहां भी यह फिल्म दिखाई जाएगी वहां आगजनी होगी। वहीं सिनेमा घरों के मालिक भी Abir Gulaal रिलीज करने के लिए तैयार नहीं है। रिपोर्ट की माने तो सोशल मीडिया पर पहलगाम टेरर अटैक और फवाद खान को लेकर गुस्से को देखते हुए मेकर्स यह फैसला कर सकते हैं।

अबीर गुलाल से हटके Vaani Kapoor की वजह से Raid 2 भी आई मुसीबत में

https://twitter.com/RajputElvi63646/status/1914691654675489126?t=OPC2b5GAzI2Dmm678uGKAA&s=19

इतना ही नहीं सोशल मीडिया यूजर्स गुस्सा व्यक्त करते हुए यहां तक कह गए कि वाणी कपूर को भी बैन कर देना चाहिए। एक्ट्रेस को बायकॉट करने की भी मांग उठाई गई है। एक यूजर ने लिखा, “बायकॉट Vaani Kapoor पाकिस्तानी अभिनेता के साथ काम करने पर उनकी अगली फिल्में रेड 2 Abir Gulaal बड़ी आपदा होगी।” एक यूजर ने कहा, “ये वाणी कपूर और मेकर्स पाकिस्तानी एक्टर को लॉन्च करते हैं। शर्म आनी चाहिए ऐसे देशद्रोही को फवाद खान देश का एक्टर नहीं पाकिस्तानी एक्टर चाहिए जो अटैक करते हैं।”

Fawad Khan और Vaani Kapoor को लेकर अब यह देखना दिलचस्प होने वाला है कि क्या अबीर गुलाल भारत में रिलीज हो पाती है। इसके साथ ही अजय देवगन और वाणी कपूर की फिल्म Raid 2 पर भी लोगों की नजरे रहेंगे कि यह किस कदर कमाई करेगी ।

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Bigg Boss 20

सितम्बर 6, 2026

Awarapan 2 Box Office Collection Day 23

सितम्बर 6, 2026

Mirzapur The Movie Box Office Collection Day 2

सितम्बर 6, 2026

Salman Khan

सितम्बर 6, 2026

Kangana Ranaut

सितम्बर 6, 2026

Miss World 2026

सितम्बर 5, 2026