क्या है मुल्तानी मिट्टी बाथ जो Adah Sharma करती हैं फॉलो, जानिए ‘द केरल स्टोरी’ एक्ट्रेस के लिए स्किन केयर के सही मायने

Adah Sharma: द केरल स्टोरी एक्ट्रेस अपनी सिंपलीसिटी को लेकर जानी जाती है लेकिन क्या आपको पता है कि वह अपनी स्किन का ख्याल किस तरह से रखती हैं। आखिर कैसे वह ग्लोइंग स्किन की मालकिन है। आइए जानते हैं क्या है मुल्तानी मिट्टी बाथ।

Adah Sharma

Photo Credit- Google Adah Sharma

Adah Sharma: द केरल स्टोरी में एक सिंपल और खूबसूरत सी दिखने वाले एक्ट्रेस नजर आई और वह सोशल मीडिया सेंसेशन बन गई। जी हां, हम बात कर रहे हैं अदा शर्मा की जो 11 मई को अपना जन्मदिन मना रही है। यह सच है कि सिंपल सी दिखने वाली यह एक्ट्रेस अपनी खूबसूरती को लेकर चर्चा में रहती है लेकिन क्या आपको पता है कि वह मुल्तानी मिट्टी बाथ रूटिन को फॉलो करते हैं। इसके अलावा उनका स्किन केयर को लेकर नजरिया भी काफी अलग है। आइए जानते हैं तेलुगु और तमिल भाषाओं में काम करने के लिए पॉपुलर इस एक्ट्रेस का स्किन केयर।

क्या है Adah Sharma के लिए डाइट सीक्रेट

द केरल स्टोरी एक्ट्रेस अदा शर्मा का कहना है कि उनका स्किन केयर उनके लिए खाने जैसा है। ऐसे में सीक्रेट्स शेयर करते हुए दिखी थी। इस दौरान उन्होंने अपना स्किन केयर मंत्र बताया था। अदा शर्मा ने कहा था कि मैं अपना स्किन केयर खाती हूं। अगर आप अपने शरीर को अंदर से पोषण देते हैं तो आपकी त्वचा अपने आप चमक उठेगी। वह बताती है कि उनकी प्लेट किसी कलरफुल रेनबो से कम नहीं होता है। एक्ट्रेस के मुताबिक उनकी प्लेट में चुकंदर, बीन्स, गाजर, शकरकंद और सीड्स शामिल होते हैं जिसे वह अपने त्वचा को ग्लोइंग और चमकदार बना पाती हैं।

क्या है मुल्तानी मिट्टी बाथ जिसे फॉलो करती हैं अदा शर्मा

इसके साथ ही अदा शर्मा ने यह भी कहा था कि एक समय पर उन्हें काफी ज्यादा मुहासे की समस्या हो गई थी जिसे ठीक करने के लिए उन्होंने मुल्तानी मिट्टी का सहारा लिया। शॉकिंग चीज यह है कि इसका इस्तेमाल उन्होंने न सिर्फ एक फेस पैक की तरह किया बल्कि वह इसमें पूरे तरीके से नहाती थी। वह कहती है कि उन्होंने सिर्फ मुंहासे वाली जगह पर नहीं लगाया बल्कि पूरे शरीर पर लगाया। इतना ही नहीं अदा शर्मा के मुताबिक सिर्फ एक महीने के इस्तेमाल से ठीक हो गया।

ऐसे में कलरफुल चीजों से भरी हुई प्लेट और मुल्तानी मिट्टी बात उनके लिए स्किन केयर रूटीन है

 

Exit mobile version