Adah Sharma: अदा शर्मा की फिल्म ‘द केरल स्टोरी’ 200 करोड़ की क्लब में शामिल हो गयी है। इस फिल्म को लोग काफी पसंद कर रहे हैं और अदा शर्मा इस फिल्म से लोगों के दिलों पर कब्जा करने में कायम हुई हैं। इस बीच सोशल मीडिया पर एक वीडियो काफी वायरल हो रहा है जिसमें अदा अपनी फिल्म की सक्सेस को लेकर काफी खुश नजर आ रही हैं। एक्ट्रेस ने इस दौरान अपने फैंस और शुभचिंतकों से शुक्रिया कहा है। लुक की बात करें तो एक्ट्रेस ग्रीन कलर की शॉर्ट ड्रेस में नजर आ रही हैं। इस वीडियो में अदा के चेहरे पर खुशी देखने लायक है।
The Kerala Story की सक्सेस के बाद Adah Sharma की खुशी का नहीं है ठिकाना, शॉर्ट ड्रेस में मीडिया से हुईं रूबरू
