Bigg Boss 20: सलमान खान के द्वारा होस्ट किए जाने वाला बिग बॉस सीजन 20 अपने पीक पर पहुंच गया है। यहां पर दोस्ती, प्यार और दुश्मनी का ऐसा कॉकटेल देखने को मिल रहा है। जिसने फैंस और ऑडियंस का एक्साइटमेंट बढ़ाया हुआ है। रिएलिटी शो का नया प्रोमो आया है। जिसमें गुल्लू और कनिका मान की बढ़ती नजदीकियों के मजे स्काउट और यंग ले रहे हैं। वो बातों-बातों में कुछ ऐसा बोल देते हैं, जो गुल्लू और कनिका को मुसीबत में डाल सकता है। दोनों ने इस प्यार की नई केमिस्ट्री की पोल खोलने की कोशिश की है। जिसके कारण ये शो पहले से ज्यादा मजेदार हो गया है।
Bigg Boss 20 में कनिका मान और गुल्लू की नजदीकियों पर यंश और स्काउट का बड़ा बड़ा दावा
बिग बॉस 20 का नया प्रोमो आया है। जिसमें कनिका मान और गुल्लू यानी की कुशल तंवर पर स्काउट और यंग डीएसए बात कर रहे हैं। वो उनके गेम को समझने और समझाने की कोशश कर रहे हैं। स्काउट कहते हैं कि, गुल्लू को कनिका से गंदा वाला प्यार हो गया है।
देखें वीडियो
वीडियो क्रेडिट-JioHotstar Reality
वो पंजाबी एक्ट्रेस को लेकर काफी सीरियस और इनसिक्योर है। वहीं, यंग इस रिश्ते के भविष्य और रिजल्ट के बारे में कहते हैं कि, ‘जब तक लड़की नहीं पटती, तब तक ही ऑडियंस को मजा आता है। अगर वो पट गई तो ऑडियंस बोर हो जाएगी।’ इसके साथ ही उन्होंने कनिका को एक्सट्रीम स्मार्ट बताया है, जिससे यह सवाल उठ रहा है कि क्या यह वाकई कोई लव एंगल है या फिर गेम में टिके रहने की एक सोची-समझी रणनीति है। दोनों का कहना है कि, अगर गुल्लू और कनिका ने नेशनल टीवी पर अपने रिश्तों को कबूल कर लिया तो इन दोनों का गेम ओवर हो जाएगा। इन्हें कोई पसंद नहीं करेगा।
बिग बॉस 20 से बेघर होने की तलवार 11 सदस्यों पर लटकी
टीवी रिएलिटी शो बिग बॉस 20 में कनिका मान और गुल्लू के बीच की केमिस्ट्री घरवाले और ऑडियंस लव एंगल के रुप में देख रहे हैं। हालंकि कुछ लोग बिग बॉस के घर में टिके रहने का गेम प्लान बता रहे हैं। लेकिन जिस तरह से नकुल ढुल और गुल्लू की लड़ाई में कनिका ने गुल्लू को सपोर्ट किया है, वो फैंस को रियल लव लग रहा है। लेकिन घर के बाहर गुल्लू पहले से ही कैरा अुनु नाम की लड़की के साथ सीरियस रिलेशनशिप में हैं। गुल्लू के बर्ताव पर कैरा ने इमोशनल रिएक्शन भी दिया था। फिलहाल बीबी हाउस में इस समय हलचल मची हुई है। क्योंकि कैप्टन आसिफ खान ने अपने स्पेशल पावर से खुद को आम्रपाली, मनीषा गोयल और नकुल ढुल को छोड़कर बाकि सभी 11 कंटेस्ट्स को नोमिनेट किया हुआ है।
