Drishyam The Conclusion Box Office Collection Day 14: ‘जेलर 2’ की आंधी में अजय देवगन की फिल्म हुई गायब, जानें कमाई पर कितना पड़ा असर?

Drishyam The Conclusion Box Office Collection Day 14: अजय देवगन की फिल्म 'दृश्यम 3' का बॉक्स ऑफिस पर कलेक्शन काफी कम हो गया है। इसका प्रमुख कारण साउथ सुपरस्टार रजनीकांत की फिल्म 'जेलर 2' को माना जा रहा है।  

Drishyam The Conclusion Box Office Collection Day 14

Picture Credit: Google

Drishyam The Conclusion Box Office Collection Day 14:  अजय देवगन की ब्लॉकबस्टर फिल्म  ‘दृश्यम 3’ की कमाई अचानक से बहुत ज्यादा गिर गई है। जिसके कारण सवाल उठने लगे हैं कि, क्या इस सस्पेंस थ्रिलर का क्रेज खत्म हो गया है, या फिर रजनीकांत की फिल्म जेलर 2 इस पर भारी पड़ गई है। भले ही अजय देवगन की फिल्म की कमाई कम हुई लेकिन इससे पहले ये कई बड़े महारिकॉर्ड बना चुकी है और एक्टर के करियर की सबसे बड़ी मूवी बन चुकी है। चलिए जानते हैं, रिलीज के 14वें दिन  ‘दृश्यम द कन्क्लूजन’ का कलेक्शन कितना हुआ है?

Drishyam The Conclusion Box Office Collection Day 14 कितना हुआ?

अजय देवगन की फिल्म ‘दृश्यम 3’ ने रिलीज के 14वें दिन 4.25 करोड़ रुपए कमाए हैं। ये कलेक्शन 10809 शोज से हुआ है। भारत में ये सस्पेंस थ्रिलर टोटल कमाई 399.05 करोड़ रुपए हो चुकी है। वहीं, विदेशों में इसका टोटल ओवरसीज कलेक्शन 116 करोड़ रुपए हो चुका है। इसके साथ ही दृश्यम 3 का टोटल वर्ल्ड वाइड कलेक्शन 515.05 करोड़ रुपए हो चुका है। इस मूवी का बजट  130 करोड़ के आस-पास है। ये मूवी अपनी लागत से कहीं ज्यादा का बजट निकाल चुकी है।  लगातार ये इतिहास रच रही है। बॉक्स ऑफिस कलेक्शन के ये आंकड़े Sacnilk ने जारी किए हैं।

अजय देवगन की ‘दृश्यम 3’ पर रजनीकांत की ‘जेलर 2’ का क्या पड़ा असर?

‘दृश्यम 3’ ने वैसे बहुत ही कम दिनों में 500 करोड़ से ज्यादा की कमाई करके अनेक रिकॉर्ड बनाए हैं। लेकिन अब इसकी कमाई गिर गई है। इसका कारण रजनीकांत की जेलर 2 को माना जा रहा है। जेलर 2 को 16599 शोज भारत में मिले हैं। जिसके कारण अजय देवगन की फिल्म की स्क्रीन कम हुई हैं और इसका सीधा असर कमाी पर पड़ा है। बेहरहाल  ‘दृश्यम 3’ अजय देवगन के करियर की सबसे बड़ी फिल्म बन चुकी है। वहीं, भारतीय सिनेमा के इतिहास की सबसी बड़ी सस्पेंस थ्रिलर भी बनी है।

Exit mobile version