Jailer 2 Box Office Collection Day 1: बॉलीवुड ही नहीं थलापति विजय पर भी भारी पड़े रजनीकांत, ओपनिंग डे पर बनाया महारिकॉर्ड

Jailer 2 Box Office Collection Day 1:  रजनीकांत की फिल्म 'जेलर 2' ने रिलीज के पहले ही दिन कलेक्शन से साउथ  से लेकर बॉलीवुड तक को हिला दिया है। इस मूवी कई बड़ी फिल्मों को पछाड़ दिया है।  

Jailer 2 Box Office Collection Day 1

Picture Credit: Google

Jailer 2 Box Office Collection Day 1: साउथ सिनेमा का थलाइवा रजनीकांत को ऐसे ही नहीं कहा जाता है, उनकी जब भी कोई मूवी आती है तहलका मचा देती है। इस बार भी कुछ ऐसा ही हुआ है। ‘जेलर 2’ को 15 अक्टूबर 2026 को रिलीज किया गया था। इस फिल्म ने ऑपनिंग डे पर 125 करोड़ का कलेक्शन करके बॉलीवुड ही नहीं साउथ के किंग कहे जाने वाले थलापति विजय को भी पछाड़ दिया है। वहीं, रणवीर सिंह की धुरंधर 2 फिल्म का भी पहले ही दिन रिकॉर्ड तोड़ दिया है। आपको बता दें, जेलर के पहले पार्ट ने भी एतिहासिक कमाई की थी। अब इसके दूसरे पार्ट ने भी आते ही सनसनी मचा दी है।

Jailer 2 Box Office Collection Day 1 कितना हुआ?

रजनीकांत की साउथ की फिल्म ‘जेलर 2’ ने ऑपनिंग डे पर भारत में टोटल कलेक्शन 70.55 करोड़ किया है।
ये कमाई 16599 शोज से की है। इसके साथ ही विदेशों में इसकी टोटल ओवरसीज कमाई 55 करोड़ रुपए रही है। जेलर 2 का टोटल वर्ल्ड वाइड कलेक्शन 125.25 करोड़ रुपए है। ये मूवी तेगुलु, कन्नड़ और हिन्दी भाषा में रिलीज हुई है। इसका बजट 350 करोड़ के आस-पास बताया जा रहा है। रजनीकांत की इस मूवी में बॉलीवुड एक्ट्रेस विद्या बालन भी हैं।

रजनीकांत की जेलर 2 ने बॉलीवुड से लेकर साउथ की इन बड़ी फिल्मों को पछाड़ा

रजनीकांत की जेलर 2 ने 125.25 करोड़ का वर्ल्ड वाइड कलेक्शन करके बॉलीवुड फिल्म ‘एनिमल’ , ‘धुरंधर 2’ को ओवरसीज कलेक्शन से पीछे छोड़ा है। वहीं, थलापति विजय की सुपरहिट मूवी ‘बीस्ट’ और ‘गोट’ को भी पछाड़ दिया है। रजनीकांत की फिल्म तमिल इतिहास की तीसरी सबसे बड़ी ऑपनिंग देने वाली फिल्म बन चुकी है। पहले और दूसरे नंबर पर ‘कुली’ और ‘लियो’ अभी भी बने हुए हैं।  बॉक्स ऑफिस कलेक्शन के ये आंकेड़ Sacnilk ने जारी किए हैं।

‘जेलर 2’ की स्टोरी और स्टारकास्ट

‘जेलर 2’ अपने पहले पार्ट से बिल्कुल अलग है। इस बार रजनीकांत पुराने दुश्मन से परिवार को बचाते दिखे हैं। फिल्म में विद्या बालन, मिथुन चक्रवर्ती जैसे बड़े एक्टर लीड रोल में हैं। वहीं, कैमियो रोल में मोहन लाल, ऋतिक रोशन, जैसी श्रॉफ और विजय सेतुपति जैसे कई बड़े सुपरस्टार हैं।

Exit mobile version