Adah Sharma: फिल्म ‘द केरल स्टोरी’ को लेकर फिलहाल अदा शर्मा काफी चर्चा में हैं। वह इस फिल्म के सक्सेस को एन्जॉय कर रही हैं और ऐसे में लोगों को तगड़ा झटका लगा जब उन्हें पता चला कि उनकी लाडली एक्ट्रेस का एक्सीडेंट हो गया। बीते दिन यह खबर सोशल मीडिया पर आग की तरह फ़ैल गई थी। वहीं बाद में एक्ट्रेस ने सोशल मीडिया पर आकर फैंस को इस बात की जानकारी दी कि वह ठीक हैं। इस बीच उनका एक विडियो वायरल हो रहा है जिसमें वह ‘द केरल स्टोरी’ के सक्सेस को लेकर बात करती हुई नजर आई हैं। इस दौरान एक्ट्रेस इमोशनल नजर आई।
एक्सीडेंट की खबरों के बीच The Kerala Story को लेकर Adah Sharma ने किए खुलासे, सक्सेस पर इमोशनल हुई एक्ट्रेस
