---Advertisement---

Aditya Dhar नेगेटिव प्रोपेगेंडा फैला रहे शरारती लोगों को नहीं बख्शेंगे, 1000 करोड़ी ‘धुरंधर द रिवेंज’ को लेकर भूलकर भी ना करें ये गलती

Aditya Dhar: धुरंधर द रिवेंज को लेकर नेगेटिविटी फैलाने वाले लोगों को लेकर आदित्य धर ने इस पोस्ट के जरिए अपनी प्रतिक्रिया दी है। इस दौरान बताया कि इस तरह की एडिटेड चीजों से दूर रहे।

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: मार्च 26, 2026 1:04 अपराह्न

Aditya Dhar
Follow Us
---Advertisement---

Aditya Dhar: धुरंधर द रिवेंज से निश्चित तौर पर फिलहाल रणवीर सिंह इंडस्ट्री में छाए हुए हैं और फैंस किस कदर प्यार दे रहे हैं यह बताने की जरूरत नहीं है। वहीं इस सबके बीच डायरेक्टर आदित्य धर ने नेगेटिविटी फैला रहे लोगों की वाट लगाई है। इस दौरान पोस्ट के जरिए उन्होंने ऐसे लोगों को फटकार लगाई है जो एआई की मदद से फिल्म के कंटेंट को तोड़ मरोड़ कर सोशल मीडिया पर पोस्ट कर रहे हैं। आइए जानते हैं कौन सी गलती धुरंधर द रिवेंज को लेकर करना भारी पड़ सकता है और इसे लेकर आदित्य धर ने लोगों को क्या वॉर्निंग दी।

एआई की मदद से धुरंधर द रिवेंज के साथ छेड़छाड़ को लेकर Aditya Dhar सख्त

आदित्य धर ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर लिखा, “देश और दुनिया भर के दर्शकों से धुरंधर द रिवेंज को जो ज़बरदस्त प्यार मिला है, उसके लिए मैं बहुत शुक्रगुजार और एहसानमंद हूं। हालांकि, मुझे पता चला है कि कुछ लोग आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस का इस्तेमाल करके ऑफिशियली रिलीज़ किए गए प्रमोशनल मटीरियल को बदलकर गलत और गुमराह करने वाली बातें फैला रहे हैं। ऐसी ही एक बनाई गई इमेज में हमज़ा/जसकीरत को पगड़ी पहनकर सिगरेट पीते हुए गलत तरीके से दिखाया गया है। यह पूरी तरह से झूठ है और यह फिल्म या हमारे द्वारा रिलीज़ किए गए किसी भी ऑफिशियल मटीरियल का हिस्सा नहीं है।”

गलत इरादों का आदित्य धर ने किया खुलासा

इसके साथ ही धुरंधर द रिवेंज डायरेक्टर ने आगे कहा, “यह जानबूझकर गलत तरीके से पेश किया गया है जिसका मकसद भड़काना और शरारत करना है। यह साफ-साफ कह दूं: मैं सिख समुदाय का बहुत सम्मान करता हूं, और फिल्म में हर चित्रण को बहुत संवेदनशीलता, गरिमा और जिम्मेदारी के साथ दिखाया गया है। किसी भी डॉक्टर्ड कंटेंट के ज़रिए कुछ और बताने की कोई भी कोशिश गलत इरादे से की गई है।”

धुरंधर द रिवेंज को लेकर लोगों से की ये खास अपील

रणवीर सिंह की फिल्म धुरंधर द रिवेंज को लेकर आदित्य धर ने कहा, “मैं दर्शकों से रिक्वेस्ट करता हूं कि वे सिर्फ ऑफिशियल कंटेंट पर भरोसा करें और फिल्म को वैसे ही देखें जैसा उसका मकसद है, और AI से बनी गलत जानकारी का शिकार न बनें जो गलत इरादों से फैलाई जा रही है।”

धुरंधर 2 की धुआंधार कमाई ने बनाए रिकॉर्ड

जहां तक बात करें आदित्य घर की धुरंधर द रिवेंज की तो वर्ल्ड वाइड इसने 1000 करोड़ के करीब सिर्फ 7 दिन में कमाई कर ली है। वहीं भारत में 744 करोड रुपए का कलेक्शन बताया जा रहा है। इसके साथ ही बॉलीवुड की सबसे ज्यादा तेजी से 1000 करोड़ की क्लब में शामिल होने वाली फिल्म की लिस्ट में शुमार हो गई है।

 

 

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Khatron Ke Khiladi 15

जून 26, 2026

Krishi Thapanda

जून 26, 2026

Main Vaapas Aaunga Box Office Collection Day 14

जून 26, 2026

Alka Yagnik

जून 26, 2026

Cocktail 2 Box Office Collection Day 7

जून 26, 2026

Shah Rukh Khan

जून 26, 2026