---Advertisement---

Adnaan Shaikh की शादी में पहुंची सना मकबूल तो पहचान में नहीं आई शिवानी, गायब दिखे ये कंटेस्टेंट

Adnaan Shaikh: अदनान शेख की तमाम तस्वीरें सोशल मीडिया पर चर्चा में है जिसमें वह शादी के बंधन में बंधने के लिए पूरी तरह तैयार है। ऐसे में प्री वेडिंग फंक्शन से तमाम झलक चर्चा में है।

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: सितम्बर 24, 2024 11:50 पूर्वाह्न

Adnaan Shaikh
Follow Us
---Advertisement---

Adnaan Shaikh: बिग बॉस ओटीटी 3 (Bigg Boss OTT 3) कंटेस्टेंट अदनान शेख (Adnaan Shaikh) बहुत जल्द शादी करने वाले हैं। 23 सितंबर सोमवार को संगीत सेरेमनी का आयोजन किया गया और ऐसे में उनके बिग बॉस के दोस्त पहुंचे। इस लिस्ट में सना मकबूल (Sana Makbul) से लेकर शिवानी कुमारी (Shivani Kumari) और विशाल पांडे को देखा गया और ऐसे में सोशल मीडिया पर तमाम तस्वीरें और वीडियो फिलहाल खूब चर्चा में है। अदनान की शादी को लेकर जहां फैंस भी काफी एक्साइटेड है। वहीं बिग बॉस ओटीटी 3 के कंटेस्टेंट सुर्खियों में आ गए हैं लेकिन इस सीजन में कुछ कंटेस्टेंट गायब नजर आए। आइए देखते हैं।

Adnaan Shaikh की प्री वेडिंग में दिखीं सना और शिवानी

जहां तक बिग बॉस ओटीटी 3 के अदनान की बात करें तो वह बहुत जल्द अपनी लॉन्ग टाइम गर्लफ्रेंड आयशा के साथ शादी के बंधन में बंधने के लिए तैयार हैं। दूसरी तरफ संगीत सेरेमनी में सना मकबूल को व्हाइट प्लाजो सेट को ग्रीन दुपट्टे के साथ कैरी करते हुए देखा गया इस दौरान मांग टीका और कानों में झुमके से वह अपने लुक में चार चांद लगा रही है। दूसरी तरफ शिवानी कुमारी इस दौरान गोल्डन और पर्पल कलर के लहंगे को स्टाइल करती हुई नजर आई। मांगटीका और गले में नेकलेस के साथ इयररिंग्स से वह लुक को कंप्लीट कर रही है तो एथनिक ड्रेस में विशाल पांडे भी डैशिंग दिखे।

गायब दिखे Adnaan Shaikh के ये दोस्त

इस दौरान अदनान शेख के खास दोस्त नेजी भी नजर नहीं आ रहे हैं। वहीं इस फंक्शन से अदनान शेख के बिग बॉस ओटीटी 3 के दोस्त साई केतन राव भी गायब नजर आए। लोगों की नजरे रणवीर शौरी को भी ढूंढ रही है और यही वजह है कि अदनान शेख की शादी फिलहाल चर्चा में है।

सोशल मीडिया पर Adnaan Shaikh की तस्वीरें वीडियो चर्चा में

सोशल मीडिया पर अदनान और उनकी होने वाली दुल्हन की तमाम तस्वीर और वीडियो भी चर्चा में है जिसमें दुल्हन के चेहरे पर मास्क नजर आ रहा है। वह गोल्डन ड्रेस में काफी खूबसूरत नजर आ रही है वहीं अदनान को व्हाइट सूट में देखा गया।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Viral Video

मई 31, 2026

Chand Mera Dil Box Office Collection Day 9

मई 31, 2026

Ranbir Kapoor

मई 31, 2026

Jacqueline Fernandez

मई 31, 2026

Fatty Liver

मई 30, 2026

Uric Acid

मई 30, 2026